200 यूनिट फ्री बिजली, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सीएम विजय के पहले भाषण की 10 बड़ी बातें

CM Joseph Vijay: तमिलनाडु में ‘विजय-राज’ की शुरुआत हो गयी है. रविवार को टीवीके सुप्रीमो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो अपने सभी वादें पूरी करेंगे. विजय ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रदेश की बागडोर ऐसे समय में संभाली है जब राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है.

CM Joseph Vijay: रविवार (10 मई) को चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में उन्होंने खुद को आम जनता का प्रतिनिधि बताया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में केवल एक ही सत्ता का केंद्र होगा, जो वो खुद होंगे. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार पारदर्शी तरीके से काम करेगी और जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. सी. जोसेफ विजय के भाषण की 10 बड़ी बातें

200 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने संबंधी आदेश पर साइन कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि मैं एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए हर जरूरी कदम उठाऊंगा.

भ्रष्टाचार को नहीं करेंगे बर्दाश्त

विजय ने कहा कि वह जनता के पैसे का एक रुपया भी गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं होने देंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी सरकार में किसी को भ्रष्टाचार की अनुमति नहीं होगी.

सरकार में सिर्फ एक ही सत्ता केंद्र होगा

विजय ने साफ कहा कि उनकी सरकार में केवल वही निर्णय लेने वाले होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार में अलग-अलग शक्ति केंद्र नहीं होंगे.

खुद को बताया आम आदमी

उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक या शाही परिवार से नहीं आते. वह एक साधारण परिवार में जन्मे और खुद को जनता का बेटा और भाई मानते हैं.

गरीबी और संघर्ष को करीब से देखा

विजय ने कहा कि उन्होंने गरीबी और भूख को करीब से देखा है. उनके पिता एक सहायक फिल्म निर्देशक थे और परिवार ने संघर्ष करके आगे बढ़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा- जिन्होंने मुझे अपमानित किया, जिन्होंने मुझे परेशान किया, वे भी तो मेरे ही लोग हैं. चाहे वे मित्र हों या शत्रु, आठ करोड़ लोग मेरे ही हैं.

झूठे वादे नहीं करेंगे

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि वह लोगों को झूठे वादों से गुमराह नहीं करेंगे. जो वादे किए हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. विजय ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह पारदर्शी होगी. राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके.

राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु सरकार भारी कर्ज में डूबी हुई है और सरकारी खजाना लगभग खाली है. उनकी सरकार कठिन परिस्थितियों में काम शुरू कर रही है.

महिलाओं की सुरक्षा पर सख्ती

उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.

नशाखोरी के खिलाफ अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए उनकी सरकार तुरंत सख्त कदम उठाएगी.

शिक्षा, पानी, सड़क और राशन जैसे मुद्दों पर होगा सरकार का फोकस

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेयजल, सड़क, बस सुविधा और किसानों-मजदूरों के कल्याण जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देगी.

Also Read: हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >