महाराष्ट्र के सांगली में उद्धव ठाकरे के काफिले को रोकने के क्रम में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. जानकारी के अनुसार व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले को रोकने की कोशिश की जिसके बाद झड़प हुई.

महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. जानकारी के अनुसार व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले को रोकने की कोशिश की जिसके बाद झड़प हुई.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बाढ़ प्रभावित सांगली जिले के दौरे पर हैं. उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम उद्धव ठाकरे के काफिले को रोकर उनसे बयान देने को कहा, उसी दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राहत पैकेज के बारे में झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन हर संभव सहायता की जायेगी. मैं आप लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी असहाय नहीं रहेगा.

Also Read: West Bengal News: पोल से टकराकर हवा में उड़ा बोलेरो पिकअप वैन, दुर्घटना में 9 श्रमिकों की मौत, 35 घायल

महाराष्ट्र का सांगली जिला बाढ़गस्त है और यहां की स्थिति इतनी खराब हो गयी थी कि एनडीआरएफ को लगाना पड़ा. राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे सांगली के दौरे पर हैं. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >