जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट पर आशुतोष रांका की चेतावनी- 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री के खिलाफ होगा आंदोलन

जयपुर के सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति की समीक्षा करने गए CJP के कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद मामला चर्चा में आ गया है.CJP ने 48 घंटे की चेतावनी दी है, जिसमें कार्रवाई न होने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही गई है.

जयपुर के सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि स्कूल की स्थिति देखने पहुंचे उनके कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया, उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई और टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई.

बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

आशुतोष रांका ने कहा, "आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी. पुलिस को पता था कि वहां पत्थरबाजी पहले से हो रही थी, फिर भी पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए. पुलिस ने बोला कि हम कुछ नहीं करेंगे, ये आपका मैटर है. ये सब कुछ मदन दिलावर के कहने पर हुआ है.... 48 घंटे का समय दे रहे हैं या तो इन गुंडों को अरेस्ट कीजिए और ऑर्डर विड्रॉ कीजिए वरना ये आंदोलन स्कूलों से बढ़कर मदन दिलावर के इस्तीफे तक जाएगा."

प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

आशुतोष रांका का दावा है कि इस हमले के दौरान उनकी टीम के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं और महिलाओं के फोन तोड़े गए. रांका ने इसे राजस्थान के लोकतंत्र के लिए “काला दिन” बताते हुए प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: यूपी में शहीद परिवार की बेटियों को योगी सरकार का तोहफा, 10% कम अंक पर भी मिलेगी स्कूटी

लंबे समय से तबेले में स्कूल संचालित होने का दावा

CJP नेता का दावा है कि जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी प्राथमिक स्कूल की हालत बेहद खराब है और स्कूल लंबे समय से भैंसों के तबेले में चल रहा है. उनका कहना है कि उनकी टीम इसी बदहाल स्थिति को देखने और स्कूल की मरम्मत की मांग को लेकर वहां पहुंची थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >