Aadhaar Update: बच्चों का ये आधार अपडेट 30 सितंबर तक फ्री, माता-पिता के पास सिर्फ 10 दिन बाकी

Aadhaar Update: UIDAI ने 7 से 15 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर 30 सितंबर 2026 तक विशेष शुल्क छूट दी है. वहीं 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की तय उम्र में होने वाला बायोमेट्रिक अपडेट सामान्य नियमों के तहत मुफ्त रहेगा.

Aadhaar Update: बच्चों के आधार का बायोमेट्रिक अपडेट अब तक नहीं कराया है तो माता-पिता के लिए यह जरूरी खबर है. UIDAI ने 7 से 15 साल के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पर 30 सितंबर 2026 तक शुल्क माफ किया है. इसके बाद इस उम्र के बच्चों के अपडेट पर तय शुल्क देना पड़ सकता है.

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कब जरूरी होता है?

बच्चे के 5 साल का होने के बाद आधार में उसकी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करानी होती है. इस दौरान बच्चे की नई तस्वीर, सभी उंगलियों के निशान और दोनों आंखों की पुतलियों की जानकारी दर्ज की जाती है. इसके बाद बच्चा जब 15 साल का हो जाता है तो बायोमेट्रिक जानकारी दोबारा अपडेट करानी होती है. इस पूरी प्रक्रिया में बच्चे का आधार नंबर नहीं बदलता है.

किस उम्र में मुफ्त है आधार अपडेट?

UIDAI की मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक 5 से 7 साल की उम्र में पहली बार होने वाला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त है. इसी तरह 15 से 17 साल की उम्र में होने वाला तय बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त है. इसके अलावा UIDAI ने 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए विशेष शुल्क छूट दी है. इस उम्र के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कराया जा सकता है.

30 सितंबर के बाद क्या होगा?

30 सितंबर के बाद सभी बच्चों के आधार अपडेट पर शुल्क नहीं लगेगा. 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की निर्धारित उम्र में मिलने वाली मुफ्त सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी. हालांकि 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए दी गई विशेष शुल्क छूट 30 सितंबर 2026 तक ही है. मौजूदा UIDAI शुल्क व्यवस्था के मुताबिक इस विशेष छूट की अवधि खत्म होने के बाद सामान्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क देना पड़ सकता है.

समय पर अपडेट क्यों जरूरी है?

UIDAI के नियमों के मुताबिक बच्चे के 5 और 15 साल की उम्र पूरी करने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी है. अगर इन उम्रों को पूरा करने के दो साल के भीतर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया जाता है, तो आधार संख्या निष्क्रिय हो सकती है. इससे आधार के जरिए पहचान सत्यापन कराने में भी परेशानी हो सकती है.

घर बैठे नहीं होगा बायोमेट्रिक अपडेट

बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट ऑनलाइन घर बैठे नहीं किया जा सकता है. इसके लिए बच्चे को आधार नामांकन या आधार सेवा केंद्र ले जाना होगा. वहां बच्चे की तस्वीर, उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों की जानकारी दोबारा दर्ज की जाएगी.

Also Read: ITR Refund नहीं आया? PAN-Aadhaar की ये गलती रोक सकती है पैसा, ऐसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >