Corona Vaccine: 7 से 11 साल के बच्चों को लगेगा Covovax का टीका, सरकारी समिति ने की मंजूरी देने की सिफारिश

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने एसआईआई के इस आवेदन पर विचार-विमर्श किया और सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की.

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण (CDSCO) की एक विशेषज्ञ समिति ने सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) के कोवोवैक्स टीके (Covovax Vaccine) के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की शुक्रवार को सिफारिश की. आधिकारिक सू्त्रों ने यह जानकारी दी. सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (Drugs Controller General of India) को भेज दिया गया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 मार्च को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था.

एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने एसआईआई के इस आवेदन पर विचार-विमर्श किया और सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की. विशेषज्ञ समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में आवेदन पर पुणे स्थित कंपनी से अधिक जानकारी मांगी थी.

16 जनवरी को शुरू हुई थी टीकाकरण अभियान 

डीसीजीआई ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और नौ मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 17 वर्ष आयुवर्ग में भी इसके उपयोग को मंजूरी दी गई थी. गौरतलब है कि देश में 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था. देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था. अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था.

देश में टीकाकरण की क्या है स्थिति 

देश में कोविड-19 टीकाकरण शुक्रवार सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 196.77 करोड़ से अधिक हो गया है. बता दें कि 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था. अब तक 3.61 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है. इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई.

(इनपुट- भाषा)

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >