छत्तीसगढ़ : दो आदिवासी नेताओं पर दुष्कर्म का आरोप, परिवार ने ही महिलाओं को छोड़ा था उनके पास

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दो आदिवासी समुदाय के नेताओं को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, 25 साल की एक महिला और 17 साल की एक किशोरी ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

दोनों महिलाएं अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ रिश्ते में थीं. एक महिला परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर चुकी थी. बाद में महिला के परिवार ने उन्हें उनके साथियों से अलग कर इन दोनों लोगों के पास छोड़ दिया था. गिरफ्तार आरोपियों में 75 वर्षीय दरोगा सिंह और उनके साले 56 वर्षीय रमेश टेकाम शामिल हैं.

25 साल की आदिवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अप्रैल में दूसरी जाति के एक युवक से शादी की थी. महिला का आरोप है कि 4 जुलाई को उसके माता-पिता और रिश्तेदार उसे जबरन वापस ले आए. उसने दावा किया कि यह सब दरोगा सिंह और रमेश टेकाम के कहने पर हुआ. इसके बाद परिवार वालों ने उसे दोनों आरोपियों के हवाले कर दिया.

महिला के साथ 4 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म किया गया

इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला को सुरक्षित रखने का भरोसा दिया था, लेकिन उसी बहाने 4 जुलाई को उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोप है कि महिला की गर्भावस्था खत्म करने की नीयत से उसे जबरन गर्भपात की गोलियां भी खिलाई गईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला ने किसी तरह अपने पति से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसके पति ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने 5 जुलाई को कार्रवाई करते हुए महिला को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला.

मुख्यालय डीएसपी आशा दास ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद दरोगा सिंह और रमेश टेकाम फरार हो गए थे. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और 19 जुलाई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

17 साल की लड़की ने भी लगाया दुष्कर्म का आरोप

अधिकारी ने बताया कि उसी महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उन दो लोगों ने एक 17 साल की लड़की को भी जबरदस्ती अपने पास रखा था. 10 जुलाई को पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने बताया कि उन दोनों ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया था. 17 साल की लड़की ने बताया कि वह दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी. उसने आरोप लगाया कि इस साल की शुरुआत में उस व्यक्ति की POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद, उसके माता-पिता ने उसे दो समुदाय के नेताओं के पास भेज दिया था.

पुलिस ने आरोपियों पर लगाया POCSO

पुलिस ने बताया कि दरोगा सिंह और रमेश टेकाम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, नाबालिग से यौन उत्पीड़न और पॉक्सो (POCSO) कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, रमेश टेकाम पर पहले भी दुष्कर्म का आरोप लग चुका है और उसे वर्ष 2021 में भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >