Chhattisgarh Naxal Encounter : सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सली को मार गिराया है.

Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सली को ढेर कर दिया है. IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए. INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि जिले के दक्षिण क्षेत्र में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम को रवाना किया गया था. टीम जब भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के जंगल-पहाड़ी में था तब डीआरजी के दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने की जवाबी कार्रवाई की.

Read Also : Chhattisgarh Naxals IED Blast: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक, IED विस्फोट में ITBP के दो जवान शहीद

इससे पूर्व 16 नवंबर को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >