Chhattisgarh Murder Case: शख्स की हत्या कर शव को सूटकेस में किया बंद, वकील समेत 4 गिरफ्तार

Chhattisgarh Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में पुलिस ने एक शख्स की हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में एक वकील और उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया.

Chhattisgarh Murder Case: पुलिस ने किशोर पैकरा (58) की हत्या के आरोप में वकील अंकित उपाध्याय (31), उसकी पत्नी शिवानी शर्मा (24), विनय यदु (23) और सूर्यकांत यदु (21) को गिरफ्तार कर लिया. अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से जबकि अन्य आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया.

सुनसान इलाके में बड़ी पेटी से तेज बदबू आने की शिकायत पर पुलिस ने तलाशी ली

अधिकारियों ने बताया कि 23 जून को शहर के डीडी नगर थानाक्षेत्र की इन्द्रप्रस्थ कालोनी के करीब सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी से तेज बदबू आने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल ने तलाशी ली और एक सूटकेस से एक व्यक्ति का शव बरामद किया. शव के ऊपर सीमेंट डाला गया था और उसके दोनों पैर बंधे हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की छानबीन शुरू की गई.

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, ऐसे खुली हत्याकांड की पोल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेंज खंगालनी शुरू की, जिसमें तीन पुरुषो और एक महिला को कार से टीन की बड़ी पेटी ले जाते हुए देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर पुलिस कार के मालिक तक पहुंची तब उसने एक माह पहले कार अंकित नाम के व्यक्ति को बेचने की बात बताई. उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस जब इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के उस मकान तक पहुंची तब मकान मालिक ने बताया कि उसने अपना मकान अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को किराए पर दिया था. इस दौरान जानकारी मिली कि पति-पत्नी दिल्ली भाग गए हैं. 23 जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अंकित और शिवानी को सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया और बाद में रायपुर से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

30 लाख बकाया के लिए हुई हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 लाख से ज्यादा रकम को वापस मांगने पर हुए विवाद में अधिवक्ता ने अपने पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर शव को सूटकेस में भर कर फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >