Kuno National Park: कूनो से भागी चीता ‘आशा’ को किया गया रेस्क्यू, यूपी में घुसने की थी आशंका

कूनो नेशनल पार्क के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश वर्मा ने बताया, रविवार की सुबह तीन डॉक्टरों और फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा की टीम ईशागढ़ पहुंची. सुबह टीम ने चीता को भगाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे.

कूनो नेशनल पार्क से भागी मादा चीता आशा को आखिर रेस्क्यू कर लिया गया. आशा को शिवपुरी-अशोकनगर की सीमा के पास ईसागढ़ से ट्रेंकुलाइज किया और उसे फिर से कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया. मालूम हो आशा 19 मई को पार्क से बाहर निकली थी.

आशा चीता को आखिर क्यों किया गया ट्रैंकुलाइज

चीता संचालन समिति के प्रमुख राजेश गोपाल ने पहले कहा था कि केएनपी में वापस लाने के लिए चीतों को ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाएगा. लेकिन आशा को ट्रैंकुलाइज करना पड़ा. इस बारे में उन्होंने बताया कि चीता आशा को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति दी गई थी क्योंकि प्रोटोकॉल के अनुसार जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में प्रवेश की अनुमति नहीं है. गोपाल ने कहा, चीतों को केवल वन क्षेत्रों में घूमने की अनुमति है. इसलिए जब चीता आशा पिछले 25 दिनों से माधव राष्ट्रीय उद्यान और चंदेरी के जंगल में घूम रही थी तो वन टीम ने हस्तक्षेप नहीं किया. लेकिन जैसे ही आशा पार्क से करीब 150 किमी दूर अशोक नगर जिले के शहरी क्षेत्र के करीब पहुंची, हमने मानक प्रोटोकॉल का पालन किया और उसे वापस लाने के लिए ट्रैंकुलाइज किया.

19 मई को आशा कुनो नेशनल पार्क से बाहर निकली थी, माधव नेशनल पार्क में बिताये 15 दिन

बताया जा रहा है कि आशा 19 मई को कोर क्षेत्र से बाहर आई और शिवपुरी में घूम रही थी. उसने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में कम से कम 15 दिन बिताए, जहां हाल ही में तीन बाघों को छोड़ा गया था.

Also Read: मध्य प्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ के शावक की मौत

वन अधिकारी ने बताया, कैसे काबू में आयी आशा

कूनो नेशनल पार्क के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश वर्मा ने बताया, रविवार की सुबह तीन डॉक्टरों और फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा की टीम ईशागढ़ पहुंची. सुबह टीम ने चीता को भगाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे. टीम ने शाम 5 बजे फिर कोशिश की और उसे डार्ट किया. चीता के बेहोश हो जाने पर डॉक्टर और चीता के जानकारों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे पिंजरे में डाल दिया. होश आने के बाद आशा को केएनपी के जंगली इलाके में छोड़ दिया गया.

कूनो नेशनल पार्क में मौजूद हैं 8 चीते, 6 और को छोड़ा जाएगा

कूनो नेशनल पार्क में आठ चीतों को जंगल में छोड़ दिया गया है जबकि एक शावक सहित 10 चीते बाड़े में मौजूद हैं. आने वाले महीनों में छह और चीतों को छोड़ा जाएगा.

17 सितंबर को पीएम मोदी ने नामीबिया से लाये गये चीते को कूनो में छोड़ा था

गौरतलब है कि पिछले साल 17 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में प्रजातियों की आबादी को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तहत नामीबिया से आठ चीतों के पहले बैच को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >