Chandigarh Mayor Poll: AAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार होंगे चंडीगढ़ के नये मेयर, रिटर्निंग ऑफिसर को SC का नोटिस

Chandigarh Mayor Poll में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया. इस तरह कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के नये मेयर होंगे. इसके अलावा कोर्ट ने कदाचार के लिए निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के […]

Chandigarh Mayor Poll में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया. इस तरह कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के नये मेयर होंगे. इसके अलावा कोर्ट ने कदाचार के लिए निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया. चुनाव में धांधली के आरोप में आज सुप्रीम कोर्ट में मतपत्र और मतगणना का वीडियो पेश किया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने आप पार्षद कुलदीप कुमार को विजेता और चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया. कोर्ट ने कहा, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में स्पष्ट है कि पीठासीन अधिकारी ने जानबूझकर आठ मतपत्रों को मैनिपुलेट करने का प्रयास किया. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जिन 8 वोटों को अवैध माना गया था, उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वैध रूप से पारित कर दिया गया और कहा गया कि उनके लिए आठ वोटों की गिनती करने पर उनके पास 20 वोट हो जाएंगे.

रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को अवमानना का नोटिस

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को अवमा���ना का नोटिस दिया. कोर्ट ने मसीह पर सख्त टिप्पणी की और उन्हें दोषी करार दिया.

अमान्य घोषित 8 वोट मान्य

सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि 8 वोटों को अमान्य दिया गया था, अब उन्हें मान्य किया जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर ध्यान दिया कि सभी अमान्य आठ मतपत्रों में आम आदमी पार्टी मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट पड़े हैं. सीजेआई ने वकीलों को मतपत्र दिखाए और देखा कि सभी आठों वोट आप के पार्षद कुलदीप कुमार के लिए डाले गए हैं.

रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने माना बैलेट पेपर पर क्रॉस किया

सीजेआई ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से कहा कि सोमवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने लाइनें इसलिए लगाईं क्योंकि मतपत्र विकृत हो गए थे. मतपत्र कहां मैनिपुलेटेड किया गया है? न्यायाधीशों के सवालों का जवाब देते हुए, मसीह ने कहा कि उन्होंने पहले से ही विरूपित आठ मतपत्रों पर एक्स चिह्न लगाया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों पर हंगामा करने और मतपत्र छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी के चलते वह मतगणना केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तरफ देख रहे थे. निर्वाचन अधिकारी ने आठ मतपत्रों पर एक्स निशान लगाने की बात स्वीकार करते हुए दावा किया कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया ताकि वे मिश्रित न हो जाएं. इस पर पीठ ने कहा था, आप मतपत्र पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. लेकिन आप उन मतपत्रों पर ‘एक्स’ चिह्न क्यों लगा रहे थे.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की हुई थी बड़ी जीत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की. महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया, उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 के मुकाबले 16 वोट मिले. आठ वोट अवैध घोषित किए गए. निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह पर आठ मतों को मैनिपुलेट करने का आरोप लगा है.

Also Read: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए, जम्मू-कश्मीर में बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >