Coronavirus India Lockdown : लॉकडाउन के दौरान जन्मदिन पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद समेत 11 हिरासत में

Coronavirus Pandemic : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक जगह एकत्र होने के चलते भाजपा के पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ठाणे : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन के बावजूद जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक जगह एकत्र होने के चलते भाजपा के पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा के बंगले पर सभी एकत्र हुए थे. पनवेल पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने कहा, पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए हैं.

पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो कार्यक्रम जारी था और पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले शनिवार को बढ़ कर 1,666 पर पहुंच गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग ने बताया कि नये मामलों में 72 मामले मुंबई से हैं. इनके अलावा मालेगांव में पांच, ठाणे में चार,पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो,कल्याण-डोंबीवली,वसई-विरार,पुणे,अहमदनगर, नासिक शहर, नासिक ग्रामीण और पालघर में संक्रमण के एक-एक मामले हैं.

राज्य में संक्रमण से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. विभाग के अनुसार कल शुक्रवार तक 33,093 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >