सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मनाई दीपावली, जवानों को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Happy Diwali: सीडीएस जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई. वहीं, जनरल मनोज पांडे ने सिक्किम क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया.

Happy Diwali: पूरे देश में दीपावली की धूम है. देश सीमा पर तैनात सेना के जवान इस उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. जवानों के लिए यह मौका और भी खास तब हो जाता है जब उनके साथ दिवाली मनाने शीर्षस्थ अधिकारी भी मौजूद हो. जी हां, इस दीपावली सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और जनरल मनोज पांडे सहित सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने अग्रिम जगहों पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली त्योहार मनाने पहुंचे हैं. रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न सीमावर्ती स्थानों का दौरा भी किया.

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई. इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जवानों का हाल जाना. उन्होंने जवानों के बीच मिठाई बांटी. रक्षा अधिकारी ने बताया कि वहीं, जनरल मनोज  पांडे ने सिक्किम क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया.

पीएम मोदी ने कारगिल में मनाई दिवाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी दिवाली सेना के जवानों के साथ मनाई. दिवाली के मौके पर पीएम मोदी करगिर पहुंचे. जहां उन्होंने जवानों का हाल जाना और उनके साथ दिवाली की खुशियां बांटी. पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई भी खिलाई. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के लोगों के लिए खुशियों की कामना की साथ ही कहा कि यह दिवाली सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये.

भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश दुनिया को दिवाली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सीमा पर दिवाली मनाना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि सेना के जवान ही उनके परिवार हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि हर बार पाकिस्तान को युद्ध में मुंह की खानी पड़ी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >