सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, हाउसकीपिंग सेवाओं का CCTV देखें

Satyendar Jain New Video ; जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में क्या है देखें

Satyendar Jain New Video : जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है. ये सेल में चल रही हाउसकीपिंग सेवाओं का CCTV वीडियो है जिसमें कुछ लोग कमरे को ठीक करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें अपने सेल में लोगों से बातचीत करते भी देखा गया है. आप भी देखें ये वीडियो


तिहाड़ जेल अधीक्षक से मुलाकात का वीडियो

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन का एक वीडियो शनिवार को सामने आया था जिसमें वह जेल की अपनी कोठरी के अंदर तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. लगातार जैन के सामने आये इन वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है , जिनमें वह कथित तौर पर जेल में मालिश और अन्य विशेष सुविधाओं का लाभ उठाते हुए नजर आ रहे हैं.

Also Read: Delhi: आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और CCTV फुटेज वायरल
विशेष सुविधाएं रोकना सही

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को प्रथम दृष्टया नियमों का उल्लंघन करते हुए तिहाड़ जेल के भीतर ”तरजीह दी जा रही है” जिसे अब रोक दिया गया है. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने जैन की उस याचिका को खारिज कर दी और उक्त बातें कही. याचिका में तिहाड़ के अधिकारियों को उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विशेष खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की गयी थी. अदालत की ओर से कहा गया है कि जैन को जेल कर्मचारियों द्वारा महानिदेशक जेल या किसी प्राधिकरण के आदेश के बिना फल और सब्जियां प्रदान की जा रही थीं, जो नियमों का उल्लंघन था.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >