CBSEResults.nic.in, CBSE 10th result 2020 Updates : सीबीएसई के दसवीं बोर्ड में 91.46 फीसदी बच्चे हुए सफल, इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

CBSE 10th result 2020, Live Updates, check Roll Number and Marks Here : सीबीएसई द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घषित कर दिया गया है. इससे पहले, शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि परिणाम कल जारी किए जाएंगे. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in पर देख सकते हैं. इससे पहले, बोर्ड ने सोमवार को 12वीं रिजल्ट का ऐलान किया था, जिसमें 88 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए थे, वहीं टॉप-10 जोन में 90 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए थे. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के घोषणा के बाद से ही माना जा रहा है कि अब 10वीं कक्षा के परिणाम का ऐलान किया जा सकता है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
9:46 PM. 15 Jul 20 9:46 PM. 15 Jul

ये तीनों जोन रहे टॉप पर

त्रिवेन्द्रम, चेन्नई और बैंगलुरू जोन इस बार रिजल्ट में टॉप पर रहा. त्रिवेंद्रम जोन में 99.25%, चेन्नई जोन में 98.95% और बैंगलुरू जोन में 98.23% छात्र पास हुए हैं.

9:46 PM. 15 Jul 20 9:46 PM. 15 Jul

दिल्ली जोन का ऐसा रहा रिजल्ट

दिल्ली में सबसे बढ़िया रिजल्ट दिल्ली वेस्ट जोन का है. दिल्ली वेस्ट जोन में करीब 86% छात्र पास हुए हैं.

8:08 PM. 15 Jul 20 8:08 PM. 15 Jul

गुवाहाटी जोन में सबसे कम छात्र हुए पास

गुवाहाटी जोन में इस बार सबसे कम छात्र पास हुए हैं, गुवाहाटी जोन में तकरीबन 79% छात्र पास हुए हैं.

7:47 PM. 15 Jul 20 7:47 PM. 15 Jul

केंद्र विद्यालय के 99 प्रतिशत छात्र हुई पास

इस साल के नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा है. केंद्रीय विद्यालयों में 99.23 छात्र पास हुए हैं.

7:47 PM. 15 Jul 20 7:47 PM. 15 Jul

ऐसे भेजें SMS, और देखें रिजल्ट

विद्यार्थी CBSE10 (अपना रोल नंबर) (एडमिट कार्ड आईडी) लिखने के बाद सीबीएसई के नंबर पर मैसेज भेजें.

7:47 PM. 15 Jul 20 7:47 PM. 15 Jul

पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है इस साल का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पास

इस साल 20,387 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी. दसवीं की परीक्षा के लिए देशभर में 5,377 परीक्षा केंद्र बने थे. इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18 लाख (1873015) से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1713121 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं.

7:47 PM. 15 Jul 20 7:47 PM. 15 Jul

आईवीआरएस (IVRS) से ऐसे पता करें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी बोर्ड के नंबरों के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट पता कर सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड के आधिकारिक नंबरों पर फोन करना होगा.

– 24300699 ( दिल्ली के स्थानीय सब्सक्राइबर के लिए)

– 011 – 24300699

7:47 PM. 15 Jul 20 7:47 PM. 15 Jul

1.84 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए

आज जारी किये गये रिजल्ट में 1.84 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 41,000 से अधिक परीक्षार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए.

5:29 PM. 15 Jul 20 5:29 PM. 15 Jul

त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी

इस बार के रिजल्ट जहां त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी है वहीं गुवाहाटी रीजन सबसे नीचे रहा है. गुवाहाटी रीजन का इस साल रिजल्ट 79.12 प्रतिशत रहा है.

5:29 PM. 15 Jul 20 5:29 PM. 15 Jul

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कितने लोग हुए थे शामिल

इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 18,73,015 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 17,13,121 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पास हुए छात्रों का प्रतिशत 91.46 रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल के रिजल्ट में 0.36 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

4:54 PM. 15 Jul 20 4:54 PM. 15 Jul

इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • cbseresults.nic.in

  • bse.nic.in

  • results.nic.in

4:26 PM. 15 Jul 20 4:26 PM. 15 Jul

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने हासिल किए 82 प्रतिशत अंक

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव के नतीजे आने से पहले 10वीं के नतीजों का जश्न मना रही हैं, क्योंकि उनकी बेटी ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.बेटे के बाद अब बेटी की उपलब्धि की जानकारी ईरानी ने ट्विटर पर दी.

4:26 PM. 15 Jul 20 4:26 PM. 15 Jul

पटना रीजन दसवें स्थान पर काबिज

10वीं के छात्रों के प्रदर्शन की बदौलत पटना रीजन दसवें स्थान पर काबिज हो गया. पटना रीजन के छात्रों का प्रदर्शन दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट और उत्तर प्रदेश के छात्रों से बेहतर रहा. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली के दिल्ली वेस्ट, दिल्ली ईस्ट और गुवाहाटी रीजन से पटना रीजन के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है. वहीं, देहरादून रीजन का प्रदर्शन भी पटना रीजन से इस साल खराब रहा है.

3:41 PM. 15 Jul 20 3:41 PM. 15 Jul

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद स्टूडेंट्स को CBSE 10वीं व 12वीं Result 2020 का विकल्प दिखने पर क्लिक सिलेक्ट कर क्लिक करना होगा. लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी. जहां, अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और केंद्र नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

3:41 PM. 15 Jul 20 3:41 PM. 15 Jul

ट्रांसजेंडर्स का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले इस साल कल

ट्रांसजेंडर्स का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले इस साल कम अच्छा रहा है और ये 78.95 फीसदी रहा है. साल 2019 में 94.74 फीसदी ट्रांसजेंडर्स पास हुए थे.

3:41 PM. 15 Jul 20 3:41 PM. 15 Jul

सूचना मानव संसाधन विकास मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी बधाई

नतीजे जारी होने की सूचना मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का परिणाम cbseresults.nic.in पर जारी कर दिया है. यह सब संभव बनाने के लिए सभी को बधाई देता हूं. मैं फिर से दोहराता हूं कि छात्रों का स्वास्थ्य और गुणवत्तापरक शिक्षा हमारी प्राथमिकता है.

3:41 PM. 15 Jul 20 3:41 PM. 15 Jul

रिजल्ट देखने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट का करें प्रयोग

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर CBSE बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें. अब 10वीं के रिजल्ट को चुनें. इतना करने के बाद जो डिटेल्स मांगी गई हैं उन्हें भरे. डिटेल्स भरते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा. चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

3:41 PM. 15 Jul 20 3:41 PM. 15 Jul

इस साल सीबीएसई में 91.46 फीसदी बच्चे हुए सफल

इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 91.46 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 0.36 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल रिजल्ट में 91.10 फीसदी छात्र सफल रहे थे.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

देशभर में 5374 सेंटर

सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में इस बार तकरीबन 400 अधिक सेंटर बनाए गए थे, सीबीएसई ने बताया कि इस साल 5374 सेंटर बनाए गए थे.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक इस साल 93.31% लड़कियां पास हुई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में तकरीबन डेढ़ फीसदी अधिक है.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

टॉप  3 जोन

त्रिवेन्द्रम, चेन्नई और बैंगलुरू जोन इस बार रिजल्ट में टॉप पर रहा. त्रिवेंद्रम जोन में 99.25%, चेन्नई जोन में 98.95% और बैंगलुरू जोन में 98.23% छात्र पास हुए हैं.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

मेरिट लिस्ट नहीं

सीबीएसई ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है. लेकिन इस बार बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने ये फैसला कोरोना संकट के कारण किया है.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

रिजल्ट जारी

सीबीएसई ने 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट घोषित हो चुका है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे. बता दें कि इस बार 18 लाख से अधिक छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

दोपहर बाद जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर टाइमिंग का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने वेबसाइट पर बताया कि परिणा आफ्टरनून के बाद जारी किया जाएगा.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

ये है पिछले साल का रिजल्ट

बता दें कि पिछली बार सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में 91 फीसदी छात्र पास हुए थे. वहीं 92 फीसदी से अधिक लड़कियां पास हुई थी.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

मार्कशीट पर नहीं लिखाएगा फेल

सीबीएसई इस बार छात्रों के मार्कशीट पर फेल शब्द का प्रयोग नहीं करेगी. सीबीएसई इसके बदले ER (Essential Repeat) शब्द का प्रयोग करेगी. सीबीएसई ने यह फैसला कोरोना संकट के कारण लिया है.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

दोबारा मिलेगा मौका

बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं दोनों स्टूडेंट्स के लिए जिन्होंने अपनी सभी परीक्षाएं पूरी कर ली है, उनके परिणाम परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया गया है. बोर्ड ने कहा है कि अगर स्टूडेंट्स आकलन परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह परीक्षा दे सकते हैं.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

ग्रेड सिस्टम से जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा जारी होने वाले रिजल्ट में छात्रों को इस बार मार्क्स के बदले ग्रेड दिया जाएगा. सीबीएसई ने यह फैसला नंबर को लेकर पड़ने वाले तनाव को देखते हुए किया है.

2:01 PM. 15 Jul 20 2:01 PM. 15 Jul

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप 1- स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जाना होगा.

स्टेप 2- इसके बाद स्टूडेंट्स को CBSE 10वीं व 12वीं Result 2020 का विकल्प दिखने पर क्लिक सिलेक्ट कर क्लिक करना होगा.

स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी. जहां, अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और केंद्र नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा.

स्टेप 4- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8:06 AM. 15 Jul 20 8:06 AM. 15 Jul

मार्कशीट हो रहा है वायरल

सीबीएसई के रिजल्ट जारी होने की कवायद के बीच एक मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अहमदाबाद ननि के डिप्टी कमिश्नर नितिन सांगवान ने अपने मार्कशीट शेयर कर ट्वीट किया है. नितिन ने ट्वीट में लिखा है कि 2002 में जब मैं पास हुआ तो मुझे केमेस्ट्री में 24 अंक मिले थे, जो पासिंग से 1 नंबर ही अधिक थे, नितिन ने आगे लिखा कि नंबर हमारी योग्यता का पैमाना नहीं हो सकता है.

8:06 AM. 15 Jul 20 8:06 AM. 15 Jul

यहां भी देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद ही कई बार आधिकारिक वेबसाइट क्रैश कर जाता है, ऐसे में छात्र परेशान होने लगते हैं. अगर सीबीएसई की वेबसाइट काम नहीं कर रही है या आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप सीबीएसई रिजल्ट IVRS से चेक कर सकते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो 24300699 पर फोन करें. और अगर आप देश के अन्य हिस्से में रहते हैं तो 011-24300699 पर कॉल करें.

8:06 AM. 15 Jul 20 8:06 AM. 15 Jul

इस आधार पर मिलेंगे नंबर

इस बार छात्रों को इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर मार्क्स मिलेंगे. सीबीएसई ने यह फैसला कोरोना संकट के कारण लिया है. सीबीएसई ने बताया कि इंटर्नल एसेसमेंट के लिए तीन आधार पर किया गया है.

8:06 AM. 15 Jul 20 8:06 AM. 15 Jul

दोपहर 12 बजे तक जारी हो सकता है रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा आज दोपहर 12 बजे तक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. माना जा रहा है कि बोर्ड 12वीं के टाइम ही 10वीं का रिजल्ट जारी करेगी.

8:06 AM. 15 Jul 20 8:06 AM. 15 Jul

यहां की जाएगी रिजल्ट की घोषणा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर की जाएगी. हालांकि, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2020 के जारी किये जाने की डेट चेंज या ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल के साथ-साथ किये अन्य वेबसाइट पर जारी किये जाने आदि से संबंधित अपडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किये जाएंगे.

10:18 PM. 14 Jul 20 10:18 PM. 14 Jul

एसएमएस के जरिए ऐसे प्राप्त करें रिजल्ट

कक्षा 10 के परिणाम प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों के अनुसार 7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा:

<CBSE10> स्पेस <रोल नंबर> स्पेस <एडमिट कार्ड आईडी>

10:18 PM. 14 Jul 20 10:18 PM. 14 Jul

पिछली बार 94.74% ट्रांसजेंडर हुए थे पास

साल 2019 में 10वीं कक्षा में करीब 91.1% छात्र सफल हुए थे जिसमें लड़कियां 92.45%, लड़के 90.14% और ट्रांसजेंडर 94.74% सफल हुए थे. पिछले साल 13 ऐसे छात्र थे जिन्होनें 500 में से 499 अंक हासिल किए थे.

10:18 PM. 14 Jul 20 10:18 PM. 14 Jul

बारहवीं का कुछ ऐसा हुआ था रिजल्ट

CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 12वीं का परिणाम 88.78 प्रतिशत रहा. जिसमें 92.15 फीसदी लड़कियां, 86.19 फीसदी लड़के और 66.66 फीसदी ट्रांसजेंडर छात्र सफल घोषित हुए हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार 12वीं कक्षा के रिजल्ट में करीब 5 प्रतिशत का सुधार हुआ है.

10:18 PM. 14 Jul 20 10:18 PM. 14 Jul

नई डेट शीट की गई थी जारी

18 मई 2020 को सीबीएसई ने स्थगित हुई इन परीक्षाओं की नई डेट शीट जारी की थी लेकिन लॉकडाउन के कारण और कोरोनावायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए परीक्षा संपन्न नहीं हो पाईं. इस डेट शीट के अनुसार केवल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की 10वीं की स्थगित परीक्षाओं का आयोजन 01 जुलाई 2020 से 15 जुलाई 2020 तक होना था.

9:00 PM. 14 Jul 20 9:00 PM. 14 Jul

कोरोना वायरस के कारण स्थगित हो गई थी परीक्षा

इस साल की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 15 फरवरी 2020 से शुरू हुईं थी. वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गईं थी. उस समय 10वीं की चार विषयों की परीक्षाएं होना बाकी थी.

9:00 PM. 14 Jul 20 9:00 PM. 14 Jul

पिछले साल का कुछ ऐसा हुआ रिजल्ट

पिछले साल CBSE 10वीं में करीब 91.1 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, इनमें 92.45 फीसदी लड़कियां, 90.14 फीसदी लड़के और 94.74 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्रों के हाथ सफलता लगी थी. वहीं साल 2019 में 13 ऐसे छात्र थे जिन्होनें 500 में से 499 अंक हासिल किए थे.

9:00 PM. 14 Jul 20 9:00 PM. 14 Jul

इंटरनल असेसमेंट पर मिलेंगे 20 अंक

CBSE 10वीं के एग्जाम में हर सबजेक्ट के लिए 20 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित हैं. जिसमें पीरियाडिक टेस्ट के लिए 10 नंबर, नोटबुक जमा कराने के पांच नंबर और सब्जेक्ट इनरिचमेंट एक्टीविटी के लिए पांच नंबर निर्धारित हैं.

6:34 PM. 14 Jul 20 6:34 PM. 14 Jul

10वीं के छात्रों का यह असेसमेंट से जारी किया गया रिजल्ट ही अंतिम रिजल्ट होगा

दिल्ली के सीबीएसई 10वीं के छात्रों का रिजल्ट इंटरलनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर जारी किया जाएगा.सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सीबीएसई 12वीं के छात्र जो असेसमेंट मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें बाद में परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा जबकि 10वीं के छात्रों का यह असेसमेंट से जारी किया गया रिजल्ट ही अंतिम रिजल्ट होगा.

6:15 PM. 14 Jul 20 6:15 PM. 14 Jul

IVRS सिस्टम से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अगर सीबीएसई की वेबसाइट काम नहीं कर रही है या आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप सीबीएसई रिजल्ट IVRS से चेक कर सकते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो 24300699 पर फोन करें. और अगर आप देश के अन्य हिस्से में रहते हैं तो 011-24300699 पर कॉल करें.

6:15 PM. 14 Jul 20 6:15 PM. 14 Jul

एसएमएस के जरिए ऐसे पा सकते हैं अपना रिजल्ट

एसएमएस के जरिए से ऐसे पा सकते हैं रिजल्ट –

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- cbse10 और भेज दें 7738299899 पर।

जैसे आपका रोल नंबर 5478965757 है तो आपको मैसेज करना होगा – cbse10 5478965757

6:15 PM. 14 Jul 20 6:15 PM. 14 Jul

ऐप की मदद से करें अपना रिजल्ट चेक

स्टूडेंट्स UMANG Mobile Platform और DigiResults से नतीजे चेक कर सकेंगे. आपको बता दें कि उमंग ऐप एंड्रायड, आईओएस, और विंडो बेस्ड स्मार्टफोन पर उपलब्ध है. वहीं डिजिरिजल्ट सिर्फ एंड्रायड मोबाइल ऐप है. इन एप्स को डाउनलोड कर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

डिजिलॉकर पर मिल रही मार्कशीट

सीबीएसई ने रिजल्ट जारी करने से पहले बताया कि है कि छात्र अपनी मार्कशीट इस बार रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिलॉकर से प्राप्त कर सकेंगे. हालांकि डिजिलॉकर तो कई साल से चलन में है लेकिन रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट पाने की सुविधा सीबीएसई ने पहली बार शुरू की है.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

प्रोजेक्ट वर्क और असाइमेंट से मिलगा अंक

कुछ इलाकों में सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं नहरीं हो पाई ऐसे इलाकों के छात्रों को बोर्ड ने प्रोजेक्ट वर्क और होम असाइनमेंट के जरिए रिजल्ट जारी करने का फैसला किया जो कि कोरोना के कारण पहली बार देखने को मिला.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर री जाएगी

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर की जाएगी. हालांकि, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2020 के जारी किये जाने की डेट चेंज या ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल के साथ-साथ किये अन्य वेबसाइट पर जारी किये जाने आदि से संबंधित अपडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किये जाएंगे.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट छात्र पहले तो सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके आलावा, स्टूडेंट्स अपने स्कूल से संपर्क करके भी रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट घोषणा करने से पहले सीबीएसई सभी स्कूलों के पास उसके स्टूडेंट्स का रिजल्ट भेज देती है.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

स्टेप 1– स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जाना होगा.

स्टेप 2– इसके बाद स्टूडेंट्स को CBSE 10वीं व 12वीं Result 2020 का विकल्प दिखने पर क्लिक सिलेक्ट कर क्लिक करना होगा.

स्टेप 3– लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी. जहां, अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और केंद्र नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा.

स्टेप 4- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

ऐसे मिलेंगे इंटरनलए असेसमेंट के मार्क्स

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित हैं. जिसमें पीरियाडिक टेस्ट (PT) के लिए 10 अंक, नोटबुक जमा कराने के 05 अंक और सब्जेक्ट इनरिचमेंट एक्टीविटी के लिए 05 अंक निर्धारित हैं.

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

शिक्षामंत्री ने किया ट्वीट

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह जानकारी दी. निशंक ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘बच्चों, अभिभावक और शिक्षकगण. सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल (बुधवार) को घोषित किया जायेगा. मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं.’

4:38 PM. 14 Jul 20 4:38 PM. 14 Jul

कल जारी होगा परिणाम

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर बताया है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा. इससे पहले कयास लगाए जा रहा था कि बोर्ड आज दोपहर रिजल्ट का ऐलान कर देगा. बता दें कि सीबीएसई ने पहले ही 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

डिजीलॉकर से पाए मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट और मार्क्सशीट अपने डिजीलॉकर में पाने की सुविधा दी है. 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट से पहले सीबीएसई बोर्ड ने यह पहल की है.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

80 विषयों की नहीं हुआ एग्जाम

इस साल सीबीएसई ने 80 विषयों की परीक्षा ही ले पाई है. बता दें कि बोर्ड को 10वीं और 12वीं क्लास में कुल 173 विषयों के एग्जाम कराने थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते 80 विषयों की परीक्षाएं नहीं ली जा सकीं.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

सेशन होगा शुरू

इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण 12वीं कक्षा की कई परीक्षाएं नहीं ली जा सकी. शेष रह गई इन परीक्षाओं का मूल्यांकन अन्य परीक्षाओं में हासिल किए गए अंकों के आधार पर किया गया है. 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद अब विभिन्न विश्वविद्यालयों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया भी आरंभ की जा सकेगी.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

यहां चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद स्टूडेंट्स को CBSE 10वीं व 12वीं Result 2020 का विकल्प दिखने पर क्लिक सिलेक्ट कर क्लिक करना होगा. लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी. जहां, अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और केंद्र नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

दोपहर 12 बजे के बाद जारी हो सकता है रिजल्ट

आज दोपहर 12 बजे तक 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं. सीबीएसई रिजल्ट को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

पिछले साल का टॉपर

सीबीएसई 2019 बोर्ड रिजल्ट में कक्षा 10 में 13 छात्रों को 99.9 प्रतिशत अंक मिला था. बता दें कि केरल के भावना एन सिवादास टॉपर थी, भावना को 500 में से 499 अंक मिला था.

12:50 PM. 14 Jul 20 12:50 PM. 14 Jul

छात्र ऐसे करें रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. छात्र इस तरह से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं. उसके बाद वेबसाइट पर दिए गए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें फिर छात्र अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें. सबमिट करते ही रिजल्ट डिस्प्ले पर आ जाएगा.

9:04 AM. 14 Jul 20 9:04 AM. 14 Jul

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र SMS के जरिए भी कक्षा 12वीं का परिणाम देख सकते हैं. एसएमएस के रिजल्ट जरिए देखने के लिए छात्रों को UMANG मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा.

9:04 AM. 14 Jul 20 9:04 AM. 14 Jul

दोबारा मिलेगा मौका

बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं दोनों स्टूडेंट्स के लिए जिन्होंने अपनी सभी परीक्षाएं पूरी कर ली है, उनके परिणाम परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया गया है. बोर्ड ने कहा है कि अगर स्टूडेंट्स आकलन परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह परीक्षा दे सकते हैं.

9:04 AM. 14 Jul 20 9:04 AM. 14 Jul

इंटर्नल एसेसमेंट मार्क्स के आधार पर नंबर

बता दें कि इस बार छात्रों को इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर मार्क्स मिलेंगे. सीबीएसई ने यह फैसला कोरोना संकट के कारण लिया है. सीबीएसई के अनुसार इंटर्नल एसेसमेंट तीन आधार पर किया जाएगा.

9:04 AM. 14 Jul 20 9:04 AM. 14 Jul

जारी नहीं होगा मेरिट लिस्ट

सीबीएसई ने बताया कि इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया जाएगा. बोर्ड द्वारा सिर्फ नंबर जारी किए जाएंगे. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया गया है.

9:04 AM. 14 Jul 20 9:04 AM. 14 Jul

डॉक्यूमेंट्स पर नहीं होगा फेल शब्द

सीबीएसई ने इस साल से स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट्स से ‘फेल’ शब्द को हटा दिया है. अब उनके किसी भी कागज जैसे मार्कशीट अथवा सर्टिफिकेट पर फेल की जगह ‘essential repeat’ वर्ड लिखा जाएगा. वेबसाइट्स जिन पर रिजल्ट डिक्लेयर हुआ है वहां भी फेल शब्द कहीं नहीं लिखा होगा.

9:04 AM. 14 Jul 20 9:04 AM. 14 Jul

जल्द जारी होगा परिणाम

सीबीएसई द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है. बोर्ड ने कल 12वीं के रिजल्ट का ऐलान किया था, जिसमें 88 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए थे, वहीं टॉप-10 जोन में 90 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए थे.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

मुख्य बातें

CBSE 10th result 2020, Live Updates, check Roll Number and Marks Here : सीबीएसई द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घषित कर दिया गया है. इससे पहले, शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि परिणाम कल जारी किए जाएंगे. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in पर देख सकते हैं. इससे पहले, बोर्ड ने सोमवार को 12वीं रिजल्ट का ऐलान किया था, जिसमें 88 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए थे, वहीं टॉप-10 जोन में 90 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए थे. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के घोषणा के बाद से ही माना जा रहा है कि अब 10वीं कक्षा के परिणाम का ऐलान किया जा सकता है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >