CBSE Board Class 10th, 12th Exam Result 2020 Date Updates : बोर्ड रिजल्ट को लेकर सीबीएसई जल्द कर सकता ये बड़ा ऐलान, जानिए यहां

CBSE class 12, Class 10 internal assesment, scheme, board result 2020, latest news, Neet exam, neet exam date, jee exam, jee exam date : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने में अब बस 14 दिन बाकी है. सीबीएसई की बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैहै. जल्द ही बोर्ड रिजल्ट पैटर्न पर काम करना शुरू कर देगी. वहीं सीबीएसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इंटर्नल एसेसमेंट मार्क्स ज्यादा देने के लिए के लिए अगर कोई आपसे पैसा मांग रहा है, तो भूलकर भी ऐसा न करें और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं. इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रिजल्ट के बाद भी छात्रों को स्कोरिंग करने का दोबारा मौका मिल सकता है. सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी है, 15 जुलाई को बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. बता दें कि सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि बोर्ड रिजल्ट को रद्द कर दिया गया है. साथ ही स्कोरिंग पैटर्न के आधार पर छात्रों को नंबर मिलेगा. वहीं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों को राहत देते हुए कहा है कि स्कूल छात्रों से ऑनलाइन क्लासेज नहीं कराने के बावजूद ट्यूशन फीस ले सकते हैं. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि इस साल स्कूल अपना फीस न बढ़ाएं. सीबीएसई से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिे पेज पर बने रहिए...

Live Updates
4:22 PM. 2 Jul 20 4:22 PM. 2 Jul

नीट और आईआईटी जेईई के लिए एक समीक्षा पैनल का गठन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड -19 संकट के मद्देनजर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के संचालन पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा पैनल का गठन किया है.

4:22 PM. 2 Jul 20 4:22 PM. 2 Jul

कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन नीट और आईआईटी जेईई के लेकर जल्द आ सकता है फैसला

कई राज्यों जैसे तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, नागालैंड, झारखंड आदि में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इन जगहों के स्टूडेंट्स कैसे परीक्षा देने आ पाएंगे ये भी एक बड़ा सवाल है. जहां जेईई मेन्स की परीक्षाएं 18 से 21 जुलाई के बीच आयोजित होनी हैं, वहीं एनईईटी परीक्षा के आयोजन की तिथि है 26 जुलाई. स्टूडेंट्स का एक बहुत बड़ा कंसर्न यह भी है कि इन परीक्षाओं को लेकर जो भी फैसला आना हो, वो अब जल्दी आ जाए.

4:22 PM. 2 Jul 20 4:22 PM. 2 Jul

इस साल शिक्षकों के घर भेजी जा रही हैं मूल्यांकन की कॉपियां

इस साल कोरोना संकट को देखते हुए मूल्यांकन की कॉपियां शिक्षकों के घरों में भेजी गई हैं. 3,000 सीबीएसई मान्यता प्राप्त मूल्यांकन केंद्रों से 1.5 करोड़ से अधिक उत्तर कॉपियां शिक्षकों को भेजी जा रही हैं.

1:37 PM. 2 Jul 20 1:37 PM. 2 Jul

इंटर्नल एसेसमेंट के लिए ये होगा पैटर्न

सीबीएसई के अनुसार 10 और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए जो 3 से अधिक विषयों में सम्मिलित हुए हैं, उन्हें बाकी विषयों में औसत अंकों के आधार पर मार्क दिए जाने की सुविधा हो सकती है. उदाहरण के लिए एक छात्र अंग्रेजी, गणित, लेखा और अर्थशास्त्र के लिए आया था और व्यावसायिक अध्ययन पत्र लंबित था. अब, छात्र ने स्कोर किया (100 में से), अंग्रेजी में 75, मैथ्स में 45, अकाउंटेंसी में 85 और अर्थशास्त्र में 90.सीबीएसई उस छात्र के अंग्रेजी, अकाउंटेंसी और अर्थशास्त्र के औसत अंको को बिजनेस स्टडीज में दिया जाएगा. इसके अलावा, कक्षा 12 के वे छात्र जिनके केवल 1 या 2 पेपर ही आयोजित किए गए हैं. उनके परिणाम घोषित विषयों में प्रदर्शन के साथ-साथ आंतरिक / व्यावहारिक / प्रोजेक्ट असाइनमेंट में प्रदर्शन के आधार पर घोषित किए जा सकते हैं. इन छात्रों के पास बाद में परीक्षा में उपस्थित होने का विकल्प हो सकता है.

1:37 PM. 2 Jul 20 1:37 PM. 2 Jul

दीक्षा ऐप से ले सकेंगे ट्रेनिंग

सीबीएसई ने शिक्षकों को ई लर्निंग कार्य के लिए ट्रेनिंग सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है. सीबीएसई इसके लिए दीक्षा ऐप की मदद लेने की तैयारी कर रही है. जल्द ही सीबीएसई इसके लिए कार्य शुरू कर देगी. इस ऐप से ट्रेनिंग लेने के बाद शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. इस ऐप के द्वारा तीन चरणों में ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी.

1:37 PM. 2 Jul 20 1:37 PM. 2 Jul

नीट और जेईई एग्जाम हो सकते हैं रद्द?

कोरोना महामारी के कारम रद्द हुई सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के बाद अब नीट और जेईई के एग्जाम पर तलवार लटक गई है. देश के कई राज्यों द्वारा लॉकडाउन लागू किए जाने और सार्वजनिक परिवहन चालू नहीं होने से नीट और जेईई एग्जाम पर तलवार लटक गयी है. एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था एनटीए के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एनटीए ने तैयारी शुरू कर दी है, एग्जाम रद्द करने का फैसला मंत्रालय को करना है.

1:37 PM. 2 Jul 20 1:37 PM. 2 Jul

बोर्ड रिजल्ट से पहले कर ले आवेदन

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से पहले भी छात्र विवि में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिजल्ट से पहले कई विवि ने नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है. यहां तक की डीयू में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बता दें कि सीबीएसई का परिणाम 15 जुलाई को जारी किया जाएगा.

1:37 PM. 2 Jul 20 1:37 PM. 2 Jul

सीबीएसई के तर्ज पर यूपी बोर्ड में सिलेबस कटौती

सीबीएसई के तर्ज पर ही यूपी बोर्ड भी सिलेबस कटौती करने की तैयारी में है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के क्लास के बच्चों को राहत देते हुए सिलेबस में कटौती कर सकता है.

1:37 PM. 2 Jul 20 1:37 PM. 2 Jul

आज आ सकता है फैसला

नीट और जेईई एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्रालय आज बड़ा फैसला कर सकता है. नीट और जेईई को लेकर छात्र सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं. छात्रों की मांग है कि सीबीएसई बोर्ड की तरह ही नीट के एग्जाम को टाला जाए.

10:17 PM. 1 Jul 20 10:17 PM. 1 Jul

पिछले साल इतने छात्रों ने करवाया था रेजिस्ट्रेशन

2019 में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए 1218393 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन कुल 1205484 स्टूडेंट्स ही 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे.

9:08 PM. 1 Jul 20 9:08 PM. 1 Jul

यहां जारी की जाएगा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर की जाएगी.

9:08 PM. 1 Jul 20 9:08 PM. 1 Jul

परीक्षाओं को लेकर हो सकते कुछ बदलाव

कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इस कारण मानव संसाधन विकास मंत्रालय जल्द ही इन परीक्षाओं को लेकर कोई अपडेट जारी कर सकता है. अभी तक एडमिट कार्ड को लेकर कोई अपडेट्स भी नहीं दिया गया है. इन सब स्थितियों को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित होने के आसार लग रहे हैं.

6:53 PM. 1 Jul 20 6:53 PM. 1 Jul

जेईई मेन्स और NEET 2020 को लेकर संशय

कई अभिभावक विस्तारित लॉकडाउन के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने के लिए परीक्षा परिषद को लिख रहे हैं. मानव संसाधन विकास मंत्रालय को परीक्षाओं के बारे में अंतिम घोषणा करना बाकी है. केंद्र ने क्षेत्रवार अनलॉक 2 को दिया है. हालांकि, अनलॉक 2 के क्षेत्रों में एकरूपता नहीं होने से छात्रों को परीक्षा में शामिल होने में कठिनाई होगी.

6:53 PM. 1 Jul 20 6:53 PM. 1 Jul

IVRF से ऐसे देखा जा सकता है रिजल्ट

IVRF यानी इंटरेक्टिव वॉएस रिस्पांस सिस्टम. ये सुविधा सीबीएसई द्वारा प्रदान की गयी है. इसके प्रयोग के लिए आपको नीचे दिए नंबर पर कॉल करना होगा. एक सिंग्ल रोल नंबर का रिजल्ट बताने के लिए 30 पैसा प्रति मिनट का चार्ज लगेगा. इसके लिए 24300699 नंबर का प्रयोग करें.

6:53 PM. 1 Jul 20 6:53 PM. 1 Jul

सिलेबस में इन बदलाव के हैं आसार

  • सिलेबस में 25 से 33 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है, पर पूरा चैप्टर नहीं हटाया जाएगा.

  • चैप्टर के अंदर के गैरजरूरी हिस्सों को हटा दिया गया है ताकि संकल्पना (Concept) पर असर न पड़े.

  • नए सेशन में आनलाइन क्लासेज को भी ध्यान में रखा गया है.

  • ऑनलाइन क्लासेज स्वीकार करने के लिए पेरेंट्स के लिए भी गाइडलाइन जारी की जाएगी.

9:08 PM. 1 Jul 20 9:08 PM. 1 Jul

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2020 के देखने से पहले इन बातोॆ का रखें ख्याल

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 या सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 चेक करते समय छात्रों को अपना एडमिट कार्ड सामने रख लेना चाहिए और अपने रोल नंबर एवं मांगी अन्य जानकारियों को हड़बड़ी की बजाय पूरे सावधानी के साथ भरना चाहिए. यदि सभी जानकारियों को सही प्रकार से भरकर सबमिट करते हैं तो आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

CBSE Board Class 10th, 12th Exam Result 2020 Date Updates : बोर्ड रिजल्ट से पहले न करे ये गलती, सीबीएसई ने जारी की चेतावनी

6:53 PM. 1 Jul 20 6:53 PM. 1 Jul

कॉपी रिचेक करवाने का भी मिलता है मौका

अगर छात्रों को लगता है कि उन्हें उनकी उम्मीद के अनुसार अंक प्राप्त नहीं हुआ है, तो उन्हें अपनी कॉपी को रिचेक करवाने के लिए भेजना चाहिए. छात्रों के लिए रीचेकिंग का विकल्प हमेशा खुला रहता है.

6:53 PM. 1 Jul 20 6:53 PM. 1 Jul

बारहवीं के छात्र को ऑप्शन चुनने की छूट, पर दसवीं को छूट नहीं

सीबीएसई ने केवल 12वीं कक्षा के लिए ही परीक्षा का ऑप्शन चुनने की छूट दी है. 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट के लिए परीक्षा का ऑप्शन नहीं चुन सकते हैं.

1:09 PM. 1 Jul 20 1:09 PM. 1 Jul

ट्यूशन फीस वसूल सकता है स्कूल

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने स्कूलों के फीस को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि जो स्कूल ऑनलाइन क्सालेज क आयोजन नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी यह हक है कि वे ट्यूशन फीस लें. कोर्ट ने कहा कि स्कूल अपने शिक्षकों और बाकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ठीक करने के लिए पैसे ले सकती है.

1:09 PM. 1 Jul 20 1:09 PM. 1 Jul

सिलेबस में बदलाव

सीबीएसई इस बार बोर्ड को लेकर सिलेबस बदलाव करेगी. सीबीएसई ने इसके लिए एनसीईआरटी और अन्य पब्लिकेशन के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार कर ली है. बताया जा रहा है कि इस बार 33 फीसदी सिलेबस की कटौती इसबार हो सकती है.

1:09 PM. 1 Jul 20 1:09 PM. 1 Jul

9वीं और 11वीं के फेल छात्रों को प्रमोट करे सीबीएसई

सीबीएसई ने एक निर्देश जारी कर कहा है कि 9वीं और 11वीं में फेल हुए छात्रों को भी स्कूल प्रमोट करें. बता दें कि एग्जाम नहीं होने के कारण इन छात्रों को इस बार जनरल प्रमोशन मिलेगा.

1:09 PM. 1 Jul 20 1:09 PM. 1 Jul

फीस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सीबीएसई स्कूलों द्वारा लॉकडाउन के दौरान भी फीस वसूलने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. तीन अभिभावकों ने इसके लिए कोर्ट में याचि दायर कर सुनवाई करने की मांग की है. याचिका में कहा गयाहै कि लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल बंद रहे, उस समय की भी फीस मांगी जा रही है.

1:09 PM. 1 Jul 20 1:09 PM. 1 Jul

जारी की चेतावनी

सीबीएसई बोर्ड ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इंटर्नल एसेसमेंट मार्क्स ज्यादा देने के लिए के लिए अगर कोई आपसे पैसा मांग रहा है, तो भूलकर भी ऐसा न करें और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं. बोर्ड ने साथ ही कहा कि अभिभावक अगर पैसे देते हैं, तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

10:53 PM. 30 Jun 20 10:53 PM. 30 Jun

ऑनलाइन क्लास के लिए मिले इतने रुपये

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने ऑनलाइन क्लास चलाने और उसकी व्यवस्था करने के लिए वित्त आयोग से 2306.4 करोड़ रूपये की मांग की है ताकि कोरोना वायरस के खतरे के कारणऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था सुचारू रूप से किया जा सके.

10:53 PM. 30 Jun 20 10:53 PM. 30 Jun

तीन विषयों के अंकों के आधार पर रिजल्ट निकाला जाएगा

वे स्टूडेंट्स जो तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षा दे चुके हैं, उनके तीन विषयों के अंकों के आधार पर रिजल्ट डिक्लेयर होगा. ये तीन विषय वो होंगे जिसमें स्टूडेंट के सबसे अच्छे अंक आये होंगे.

10:53 PM. 30 Jun 20 10:53 PM. 30 Jun

असेसमेंट स्कीम से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को करना होगा ये काम

असेसमेंट स्कीम से असंतुष्ट स्टूडेंट्स दे सकते हैं परीक्षा: अगर कोई 12वीं का स्टूडेंट्स असेसमेंट स्कीम के आधार पर दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वे परीक्षा का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

10:53 PM. 30 Jun 20 10:53 PM. 30 Jun

स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को दी गई है प्राथमिकता

एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली पेंडिंग परीक्षाओं को रद्द करते समय सीबीएसई बोर्ड ने स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है. बोर्ड ने यह पाया कि परीक्षा करवाने से स्टूडेंट्स के संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है. इस लिए बोर्ड ने परीक्षा कैंसिल करने का फैसला लिया.

10:53 PM. 30 Jun 20 10:53 PM. 30 Jun

सीबीएसई कर रहा है ऑप्शनल सब्जेक्ट एप्लाइड मैथमैटिक्स की शुरूआत

सीबीएसई शैक्षिक सत्र 2020-21 से कक्षा 11वीं, 12वीं के लिए एक नया ऑप्शनल सब्जेक्ट एप्लाइड मैथमैटिक्स (Applied Mathematics) की शुरूआत करने जा रहा है.

10:53 PM. 30 Jun 20 10:53 PM. 30 Jun

कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ने से परीक्षा पर संशय के बादल मंडराएं

कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ने से NEET 2020 और JEE Main 2020 की परीक्षा पर संशय के बादल और ज्यादा गहराते नजर आ रहें हैं क्योंकि महाराष्ट्र, नागालैंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ गया है. इन राज्यों में स्टूडेंट्स कैसे इन परीक्षाओं में शामिल हो पायेंगें?

4:22 PM. 30 Jun 20 4:22 PM. 30 Jun

बेस्ट परफॉर्मिंग विषयों के औसत अंक का आधार पर मिलेंगे मार्क्स

अगर कोई स्टूडेंट्स सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की 3 या उससे अधिक पेपर्स की परीक्षा दिए हैं तो उनमें बेस्ट परफॉर्मिंग वाले तीन विषयों के औसत अंत के आधार पर अन्य विषयों में मार्क्स दिए जायेंगें.

1:01 PM. 30 Jun 20 1:01 PM. 30 Jun

31 जुलाई तक स्कूल कॉलेज बंद

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 का दिशानिर्देश जारी कर बताया है कि देशभर में सभी स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेगी. गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद नीट और जेईई से जुड़े छात्रों ने एग्जाम रद्द करने की मांग सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं.

1:01 PM. 30 Jun 20 1:01 PM. 30 Jun

नीट एग्जाम को लेकर अभिभावकों ने लिखा मंत्रालय को पत्र

नीट एग्जाम को लेकर अभिभावकों ने स्वासथ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पत्र में 16 प्वाइंट का उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार 15 हजार से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं, ऐसे में एग्जाम लेना खतरनाक हो सकता है.

1:01 PM. 30 Jun 20 1:01 PM. 30 Jun

2300 करोड़ की मांग

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने वित्त आयोग से कहा है कि ऑनलाइन क्लास चलाने और उसकी व्यवस्था करने के लिए पांच वर्षों की कुल खर्च 2306.4 करोड़ है, जो उसे दिया जाए. मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण सभी जगह ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था सुचारू रूप से किया जा सके.

1:01 PM. 30 Jun 20 1:01 PM. 30 Jun

सिलेबस में हो सकती है कटौती

कोरोना वायरस के कारण इस साल स्कूलों में ऑनलाइन क्लास (Online Classes) हो रही है. शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद हैं, इस कारण से पढ़ाई पर भी असर पड़ा है. खबर है कि सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) का सिलेबस 33 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है, इसके अलावा पेपर पैटर्न में भी बदलाव किए जाने की बात हो रही है. सीबीएसई अपने नए शैक्षणिक सत्र (academic year) में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए बदलाव कर सकता है.

1:01 PM. 30 Jun 20 1:01 PM. 30 Jun

नीट और जेईई एग्जाम पर भी फैसला जल्द

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कैंसिल होने के साथ ही नीट और जेईई एक एग्जाम पर भी खतरा मंडरा रहा है. छात्र सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ #NoExamsInCovid कैंपेन चला रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि इसपर आज फैसला हो सकता है. बता दें कि जेईई का एग्जाम जहां 18 और 19 जुलाई को है, वहीं नीट एग्जाम 25 जुलाई को होना है.

1:01 PM. 30 Jun 20 1:01 PM. 30 Jun

इन्हें नहीं मिलेगा मार्किंग पैटर्न का लाभ

वैसे छात्र जिनके सभी पेपर पूरे हो गए थे, उनके लिए परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंक घोषित किए जाएंगे. इन छात्रों के लिए कोई भी मार्किंग पैटर्न नहीं है.

7:22 AM. 30 Jun 20 7:22 AM. 30 Jun

परीक्षा देने का मिलेगा दोबारा मौका

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि छात्र बोर्ड नतीजों से संतुष्‍ट नहीं होंगे तो उनके पास परीक्षा देने का विकल्‍प होगा. वो बाद में परीक्षा देकर अपने नंबरों में सुधार कर सकते हैं. इसके साथ ही कहा कि परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में एक तनाव उत्‍पन्‍न हो गया था. अब परीक्षाओं और रिजल्‍ट को लेकर तस्‍वीर साफ हो गई है

7:22 AM. 30 Jun 20 7:22 AM. 30 Jun

इंटर्नल एसेसमेंट मार्क्स की प्रक्रिया का ऐलान जल्द

सीबीएसई ने इंटर्नल एसेसमेंट मार्क्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की है. यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है. सीबीएसई यह प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू कर सकती है.

7:22 AM. 30 Jun 20 7:22 AM. 30 Jun

सेल्फ स्टडी विषयों का भी होगा मूल्यांकन

सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि बोर्ड एग्जाम में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों का भी मूल्यांकन हो सकेगा. इसके अलावा, बोर्ड ने कहा है कि छात्रों द्वारा सेल्फ स्टडी के विषयों को भी मूल्यांकन में कंसिडर किया जाएगा

7:22 AM. 30 Jun 20 7:22 AM. 30 Jun

15 जुलाई को रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने में अब बस 15 दिन बाकी है. सीबीएसई ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. जल्द ही बोर्ड रिजल्ट पैटर्न पर काम करना शुरू कर देगी. इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रिजल्ट के बाद भी छात्रों को स्कोरिंग करने का दोबारा मौका मिल सकता है. सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी है, 15 जुलाई को बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. बता दें कि सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि बोर्ड रिजल्ट को रद्द कर दिया गया है. साथ ही स्कोरिंग पैटर्न के आधार पर छात्रों को नंबर मिलेगा.

मुख्य बातें

CBSE class 12, Class 10 internal assesment, scheme, board result 2020, latest news, Neet exam, neet exam date, jee exam, jee exam date : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने में अब बस 14 दिन बाकी है. सीबीएसई की बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैहै. जल्द ही बोर्ड रिजल्ट पैटर्न पर काम करना शुरू कर देगी. वहीं सीबीएसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इंटर्नल एसेसमेंट मार्क्स ज्यादा देने के लिए के लिए अगर कोई आपसे पैसा मांग रहा है, तो भूलकर भी ऐसा न करें और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं. इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रिजल्ट के बाद भी छात्रों को स्कोरिंग करने का दोबारा मौका मिल सकता है. सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी है, 15 जुलाई को बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. बता दें कि सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि बोर्ड रिजल्ट को रद्द कर दिया गया है. साथ ही स्कोरिंग पैटर्न के आधार पर छात्रों को नंबर मिलेगा. वहीं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों को राहत देते हुए कहा है कि स्कूल छात्रों से ऑनलाइन क्लासेज नहीं कराने के बावजूद ट्यूशन फीस ले सकते हैं. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि इस साल स्कूल अपना फीस न बढ़ाएं. सीबीएसई से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिे पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >