Yes Bank Crisis: यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर से जुड़े 7 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

yes bank : सोमवार को यस बैंक मामले में सीबीआइ ने कई जगहों पर छापेमारी की. मामले की जांच एजेंसी ने शुरू कर दी है.

yes bank crisis: यस बैंक मामले में सोमवार को सीबीआइ ने 7 ठिकानों पर छापेमारी की. इस बात की जानकारी जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने दी है. अधिकारी ने बताया कि यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर से जुड़े मामलों के सिलसिले में सीबीआइ मुंबई में 7 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

आपको बता दें कि मामले में सीबीआइ ने जांच शुरू कर दी है. सीबीआइ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, और भ्रष्टाचार के पहलुओं पर गौर कर रही है. वह डीएचएफएल और यस बैंक के संबंधों की भी जांच करेगी. फिलवक्त दस्तावेज इकट्ठा किये जा रहे हैं.

राणा कपूर गिरफ्तार, 11 मार्च तक हिरासत में

उधर, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 20 घंटे पूछताछ के बाद रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया. इडी ने उन्हें मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 11 मार्च तक इडी की कस्टडी में भेज दिया गया. उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस है. अधिकारियों के मुताबिक उन्हें जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया गया. इडी ने उनके आवास पर शुक्रवार रात को छापा मारा था. शनिवार की सुबह पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब इस निजी बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आये हैं.

एयरपोर्ट पर बेटी को रोका

कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देश छोड़ने से रोका गया. वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जा रही थी. इडी ने कपूर की पत्नी, बेटियों राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है.

2,000 रुपये करोड़ का निवेश, दर्जनों मुखौटा कंपनियां भी जांच के घेरे में

प्रवर्तन निदेशालय की यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ जांच में 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश, 44 महंगी पेटिंग और एक दर्जन से कथित मुखौटा कंपनियां केंद्र में हैं. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जो बताते हैं कि कपूर परिवार के लंदन में कुछ संपत्ति हैं. अब उस संपत्ति की खरीद के लिये इस्तेमाल हुए कोष के स्रोत की जांच की जा रही है. इडी एक कंपनी द्वारा कथित रूप से प्राप्त 600 करोड़ रुपये के कोष के मामले में कपूर, उनकी पत्नी तथा तीन बेटियों के खिलाफ जांच कर रहा है. जिस कंपनी को यह राशि मिली, उसका नियंत्रण कथित रूप से उनके द्वारा नियंत्रित थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >