सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Limited) के साथ करीब 1,322 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है.
कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप
CBI ने यह कार्रवाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत के आधार पर की है. मामले में सुभाष चंद्रा और अन्य लोगों पर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच करेगी.
ये भी पढ़ें: 73 दिन, 72 घंटे, स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की बात क्यों? CJP के दावे से फिर गरमाया जंतर-मंतर केस
सुभाष चंद्रा एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन हैं. मामले में CBI ने उनके साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप जांच के दायरे में हैं और CBI की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.
