सेना और DRDO की संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में पत्रकार विवेक रघुवंशी और पूर्व नेवी कमांडर गिरफ्तार

पत्रकार विवेक रघुवंशी और आशीष पाठक को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने दस्तावेज लीक के मामले में छापेमारी की थी जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है.

सीबीआई ने सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सहित डिफेंस रिसर्च और डीआरडीओ की महत्वपूर्ण सूचना लीक करने के मामले में स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और पूर्व नेवी कमांडर आशीष पाठक को गिरफ्तार कर लिया है. इन लोगों ने सेना और डीआरडीओ की भविष्य की योजनाओं और नीतियों के बारे में भी सूचना को लीक किया है.

आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत हुई गिरफ्तारी

पत्रकार विवेक रघुवंशी और आशीष पाठक को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने दस्तावेज लीक के मामले में छापेमारी की थी जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि इन गोपनीय दस्तावेज की वजह से भारत के साथ दूसरे देशों के संबंध प्रभावित हो सकते हैं. गौरतलब है कि विवेक रघुवंशी से सीबीआई ने मंगलवार शाम को पूछताछ की थी.

जांच के लिए दिसंबर में दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने सूचना लीक करने के मामले में जांच के लिए दिसंबर में मामला दर्ज किया था. विवेक रघुवंशी पर डीआरडीओ की परियोजनाओं और उनकी प्रगति के विवरण, सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद, रणनीतिक तैयारियों, मित्र देशों के साथ भारत की कूटनीतिक वार्ता और विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ वर्गीकृत जानकारी साझा करने सहित संवेदनशील जानकारी के संग्रह में शामिल होने का आरोप है.

अमेरिकी पोर्टल पर लेख लिखता है विवेक रघुवंशी

विवेक रघुवंशी अमेरिका के एक समाचार पोर्टल में लेख लिखता था. सीबीआई के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इस जांच के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव हो सकते हैं. जांच में यह पता लगाया जायेगा कि क्या रक्षा परियोजनाओं के बारे में डेटा और जानकारी भी विस्तार में साझा की गयी है.

Also Read: Virat Kohli की पत्नी अनुष्का शर्मा को बिना हेलमेट बाइक राइड करना पड़ा महंगा! ट्रैफिक पुलिस ने ठोका जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >