सुल्ली डील्स मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ इस धारा के तहत चलेगा मुकदमा, LG वीके सक्सेना ने दी इजाजत

Sulli Deals: विवादित सुल्ली डील्स ऐप मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर करने जा रही है. वहीं, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले में मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है. आरोपी पर महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए इस ऐप पर डालने का आरोप है.

Sulli Deals: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सुल्ली डील्स ऐप मामले में एक्शन लिया है. दिल्ली के एलजी ने मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. बता दे आरोपी ने नीलामी के लिए कई धर्म विशेष महिलाओं की तस्वीरें इस ऐप पर बिना अनुमति के डाल दी थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओंकारेश्वर ठाकुर सीआरपीसी की धारा 196 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा.

राज्यपाल की इजाजत की होती है जरूरत: पुलिस आरोपी पर सीआरपीसी की धारा 196 के तहत मुकदमा चलाने की कोशिश में हैं. बता दें यह धारा सरकार के खिलाफ अपराधों और ऐसे अपराध करने के लिए आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने संबंधित है. पुलिस को इस धारा के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी की जरूरत थी.

आरोपी ने बनाया था ट्विटर हैंडल: बता दें आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर ने कथित तौर पर सुल्ली डील्स ऐप और सुल्ली डील्स ट्विटर हैंडल बनाया था. इस ऐप को बनाने के पीछे मकसद था एक धर्म विशेष की महिलाओं को सामाजिक तौर पर बदनाम करना. लेकिन घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, और अब उस पर मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है.

पुलिस ने दर्ज किया था मामला: गौरतलब है कि पुलिस ने साल 2021 के जुलाई महीने में इसके खिलाफ एक मामला दर्ज था. साथ ही पुलिस ठाकुर की तलाश भी कर रही थी. साल 2022 में पुलिस ने ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद से लगातार पुलिस ने उससे पूछताछ कर मामले को उजागर किया.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: 8 साल में 72 एयरपोर्ट- मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >