Capitol Hill Violence Live : अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन के बीच ट्रंप ने कहा – 20 जनवरी को होगा सत्ता का हस्तांतरण

Capitol Hill Violence Live : अमेरिका के वाशिंगटन में बड़ा बवाल हुआ है. वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के हजारों समर्थक जबरन संसद कैपिटल हिल हिल बिल्डिंग में घुस गए और जमकर हिंसा की. अमेरिकी लोकतंत्र के प्रतीक कहे जाने वाले कैपिटल में हुई हिंसा पर फिहलाह सेना बुला ली गयी है. वहीं इस हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है और कहा जा रहा है प्रदर्शनकारियों ले विस्‍फोटक भी बरामद हुआ है. इस घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
11:33 PM. 7 Jan 21 6:03 PM. 7 Jan

अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन के बीच ट्रंप ने कहा – 20 जनवरी को होगा सत्ता का हस्तांतरण

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 20 जनवरी को जो बाइडन को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा. अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के लिए बाइडन और उपराष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित किए जाने के लिए अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के बाद ट्रंप का यह बयान आया है. ट्रंप ने एक बयान में कहा, हालांकि मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं, इसके बावजूद 20 जनवरी को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा. अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:09 PM. 7 Jan 21 2:39 PM. 7 Jan

कांग्रेस ने इलेक्टोरल वोट परिणाम को स्वीकार करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लिए जो बिडेन के लिए रास्ता साफ किया.

8:09 PM. 7 Jan 21 2:39 PM. 7 Jan

प्रियंका गांधी ने लोगों से की ये अपील 

संयुक्त राज्य अमेरिका के दृश्य काफी परेशान कर रहे हैं. लोकतंत्र और स्वतंत्रता,अमेरिका की महानता का सार है. पूरी दुनिया देख रही है. अमेरिका के लोग अपने राष्ट्र की गरिमा को बनाए रखें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांति से चलने दें.

8:09 PM. 7 Jan 21 2:39 PM. 7 Jan

वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 52 लोगों को गिफ्तार हुए हैं.

3:52 PM. 7 Jan 21 10:22 AM. 7 Jan

हिंसा में चार की मौत 

पुलिस का कहना है कि कैपिटल हिल में हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक एक महिला को अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने गोली मार दी थी क्योंकि भीड़ ने एक बैरिकेड के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की, और तीन की मेडिकल आपात स्थिति में मौत हो गई.

3:52 PM. 7 Jan 21 10:22 AM. 7 Jan

वाशिंगटन में लगा इमरजेंसी 

कैपिटल हिल में हिंसा के बाद वाशिंगटन की मेयर मुरील बोसेर ने वाशिंगटन दिनों तक इमेजेंसि लगा दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने कुल 15 दिनों के लिए आज घोषित सार्वजनिक आपातकाल को जारी करने का आदेश जारी किया है.

मुख्य बातें

Capitol Hill Violence Live : अमेरिका के वाशिंगटन में बड़ा बवाल हुआ है. वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के हजारों समर्थक जबरन संसद कैपिटल हिल हिल बिल्डिंग में घुस गए और जमकर हिंसा की. अमेरिकी लोकतंत्र के प्रतीक कहे जाने वाले कैपिटल में हुई हिंसा पर फिहलाह सेना बुला ली गयी है. वहीं इस हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है और कहा जा रहा है प्रदर्शनकारियों ले विस्‍फोटक भी बरामद हुआ है. इस घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >