Canada Khalistan Protest: हरदीप पुरी ने खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों को बताया किराये का टट्टू

Canada Khalistani: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जी7 शिखर सम्मेलन से पहले कनाडा में खालिस्तान समर्थक हालिया प्रदर्शनों को खारिज करते हुए प्रदर्शनकारियों को किराये का टट्टू बताया और कहा कि इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.

Canada Khalistan Protest: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, ‘‘एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये लोग पड़ोसी देश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उनसे फंडिंग नहीं मिली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये जो किराये के टट्टू हैं, इन्हें गंभीरता से मत लीजिए.’’ मंत्री ने यह टिप्पणी लुटियंस दिल्ली के 14, पंत मार्ग स्थित बीजेपी की दिल्ली इकाई के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष और दिल्ली सरकार के 100 दिन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए की.

जी 7 सम्मेलन में भाग लेने कनाडा जा रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर साइप्रस से अपनी यात्रा के दूसरे चरण में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जा रहे हैं. पहले ही खालिस्तानियों ने पीएम मोदी के विरोध की धमकी दी थी.

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों पर क्या बोले पुरी?

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंताओं पर पुरी ने आश्वासन दिया कि भारत के ऊर्जा भंडार मजबूत बने हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास ऊर्जा की ऐसी स्थिति है, जहां हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है, हमारा अपना उत्पादन बढ़ रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में, हमारा जैव-ईंधन मिश्रण 1.4 प्रतिशत था, किसने सोचा था कि यह अब 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा?’’ पुरी ने कहा, ‘‘आईओसीएल (इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने अपनी पानीपत रिफाइनरी के लिए निविदा जारी कर दी है और आने वाले समय में हाइड्रोजन ईंधन वाली बसें चलेंगी.’’ ईरान-इजराइल तनाव ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है, जिससे तेल और सोने की कीमतें बढ़ गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >