By Election Result: सात में से 4 सीटों पर बीजेपी की जीत, RJD, शिवसेना और TRS के खाते में एक-एक सीट
Copied link
By election Results: मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत दर्ज की है. गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने चुनाव जीत लिया है. मोकामा में अनंत सिंह के घर जश्न जारी है. RJD प्रत्याशी नीलम देवी ने यहां से उपचुनाव जीत लिया है. जानें मतगणना के पल पल की खबर यहां
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
चार सीटों पर जीती बीजेपी
उपचुनाव में बीजेपी ने 4 निर्वाचन क्षेत्रों बिहार के गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, ओडिशा के धामनगर और यूपी के गोला गोकर्णनाथ में जीत हासिल कर ली है. वहीं, बिहार के मोकामा में आरजेडी जीती है. महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने जीत हासिल की. जबकि, तेलंगाना के मुनुगोडे में टीआरएस ने जीत हासिल की है.
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
बीजेपी ने मनाया जीत का जश्न
ओडिशा के धामनगर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज की जीत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
बीेजपी के खाते में गोला गोकर्णनाथ सीट
उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी की जीत. 34,298 मतों के अंतर से जीता उपचुनाव.
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
बीजेपी उम्मीदवार की जीत
ओडिशा में धामनगर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने जीत लिया है. उन्होंने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की.
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
रुतुजा रमेश अंधेरीईस्ट उपचुनाव जीतीं
शिवसेना, उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के उम्मीदवार रुतुजा रमेश लटके ने महाराष्ट्र में अंधेरीईस्ट उपचुनाव में 64,959 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली है.
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
तेलंगाना में 10वें दौर की मतगणना पूरी, बीजेपी पीछे
तेलंगाना में 10वें दौर की मतगणना पूरी हो गयी है. मतगणना के बाद टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 67,363 मतों से आगे हैं. वहीं, बीजेपी के कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी 62,923 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
3:17 AM. 7 Nov 223:17 AM. 7 Nov
धामनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की बढ़त
ओडिशा के धामनगर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुई है.
9:02 PM. 6 Nov 229:02 PM. 6 Nov
अमन गिरि की बढ़त
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवरा अमन गिरि बढ़त बनाये हुए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं को बधाई दी. बता दें, अमन गिरि 1,24,810 मतों के साथ उपचुनाव में आगे चल रहे हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
अंधेरी ईस्ट से जीती उद्धव की सेना
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की ऋतुजा लटके ने महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
आदमपुर सीट से जीती भाजपा
हरियाणा की आदमपुर सीट की बात करें तो यहां से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश को पराजित किया है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
ऋतुजा लटके आगे
मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके आसान जीत की ओर हैं और उन्हें रविवार को अब तक गिने गये 49,616 मतों में से 37,000 से अधिक वोट मिले हैं. उनके बाद उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प के पक्ष में 7,556 मत पड़े हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने चुनाव जीता
गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने चुनाव जीत लिया है. उन्होंने राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता को 21857 हजार से अधिक मतों से हराया है. कुसुम देवी को करीब 70033 हजार मत मिले हैं, जबकि राजद उम्मीदवार को 67876 हजार मत मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा की जीत
यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 30 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया है. हालांकि, सीट पर आधिकारिक घोषणा का ऐलान अभी नहीं हुआ है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
धामनगर में भाजपा आगे
ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने बीजू जनता दल (बीजद) की प्रत्याशी एवं अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास पर 3,261 मतों की बढ़त बना ली है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
23वें राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी को मिले 90,803 वोट
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में 20वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी 90,803 वोट मिले हैं. हर राउंड की गिनती के बाद बीजेपी कैंडीडेट के वोट की संख्या बढ़ती जा रही है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मोकामा में नीलम देवी ने जीता चुनाव
मोकामा में अनंत सिंह के घर जश्न शुरू. RJD प्रत्याशी नीलम देवी ने यहां से उपचुनाव जीत लिया है. औपचारिक घोषणा बाकी. मतदान केंद्र पर गिनती खत्म.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
तेलंगाना में टीआरएस आगे
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जो आंकड़े जारी किये गये हैं उसके अनुसार, तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रत्याशी कुसुकुंतल प्रभाकर रेड्डी 14 हजार 199 मतों के साथ आगे हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोपालगंज में भाजपा की बढ़त बरकरार
गोपालगंज में 18वें राउंड की गिनती हो चुकी है. भाजपा की बढ़त बरकरार है. यहां भाजपा को 53694 मत मिले हैं, वहीं राजद को 51998 मत मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
RJD प्रत्याशी नीलम देवी 16488 वोट से आगे
मोकामा सीट पर 18वें राउंड की गिनती पूरी. RJD प्रत्याशी नीलम देवी 16488 वोट से आगे. नीलम देवी को 18वें राउंड के बाद 70746 मत मिले हैं. जबकि सोनम देवी को 54258 मत मिले हैं. चार राउंड की गिनती और बची है. इस तरह नीलम देवी का जीतना लगभग तय है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
ताजा रिपोर्ट पर एक नजर
-आदमपुर से भाजपा आगे
-धामनगर से भाजपा आगे
-अंधेरी पूर्व से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) आगे
-मुनुगोडे से भाजपा आगे
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
नीलम देवी 12047 वोट से आगे
मोकामा सीट पर 11वें राउंड की गिनती पूरी. RJD प्रत्याशी नीलम देवी 12047 वोट से आगे. नीलम देवी को 11वें राउंड के बाद 42603 मत मिले हैं. जबकि सोनम देवी को 30556 मत मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोपालगंज में 15वें राउंड के बाद भाजपा आगे
गोपालगंज में 15वें राउंड में फासला कम हुआ है और एक हजार से कम अंतर रह गया है. वैसे भाजपा की बढ़त बरकरार है. यहां भाजपा को 44703 मत मिले हैं, वहीं राजद को 42592 मत मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
आदमपुर में आप की हालत खराब
हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है. यहां दूसरे दौर की मतगणना में कांग्रेस को भारी बढ़त मिल गयी है. हरियाणा में साख जमाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी को झटका लगता नजर आ रहा है. पार्टी उम्मीदवार सतेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
RJD प्रत्याशी नीलम देवी 5495 वोट से आगे
मोकामा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी. RJD प्रत्याशी नीलम देवी 5495 वोट से आगे. नीलम देवी को 7वें राउंड के बाद 26595 मत मिले हैं. जबकि सोनम देवी को 17056 मत मिले हैं. हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर महागठबंधन को मोकामा की जीत पर बधाई दी है. राजद खेमे में भी मिठाई खिलाने का दौर शुरू हो गया है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
BJP के उम्मीदवार 3200 मतों से आगे
लखीमपुर में गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव की मतगणना जारी है. डीएम महेंद्र बहादुर ने बताया है कि हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण हैं. 32 राउंड मतगणना होगी. अभी तक 2 राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है. अभी सूचना है कि BJP के उम्मीदवार 3200 मतों से आगे चल रहे हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
अंधेरी ईस्ट से शिवसेना आगे
महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक शिवसेना के शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके 4277 मतों से आगे चल रही हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोला सीट से अमन गिरि आगे
लखीमपुर खीरी की गोला सीट से भाजपा के लिए अच्छी खबर है. यहां अमन गिरि 3 राउंड में 3800 वोट से आगे चल रहे हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मोकामा से नीलम देवी चार हजार मतों से आगे
मोकामा से राजद उम्मीदवार नीलम देवी करीब चार हजार मतों से आगे चल रही हैं. नीलम देवी को कुल 12760 मन मिले हैं, जबकि भाजपा के सोनम देवी को 8969 वोट मिले हैं.
Bihar By-Election Results Live: गोपालगंज में RJD की वापसी, पिछड़ने के बाद आगे निकले मोहन गुप्ता
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी आगे
मोकामा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. दूसरे चरण की मतगणना में राजद प्रत्याशी और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को 9435 वोट हासिल हुआ है. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को अभी तक 5451 मत मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मुनुगोडे में टीआरएस को बढ़त
6 राज्यों की 7 सीटों पर मतगणना जारी है. मुनुगोडे में पहले दौर की काउंटिंग के बाद टीआरएस को बढ़त बना ली है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोला सीट से अमन गिरि आगे
लखीमपुर खीरी की गोला सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के अमन गिरि 3 राउंड में 3800 वोट से आगे चल रहे हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोपालगंज में भाजपा आगे
गोपालगंज में राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता पीछे चले गये हैं. यहां भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने 416 वोट से बढ़त बना ली है. यहां मोहन गुप्ता को 2954 वोट मिले हैं, जबकि सोनम देवी को 3370 वोट मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
आदमपुर में भव्य बिश्नोई ने बनायी बढ़त
6 राज्यों की 7 सीटों पर मतगणना जारी है. आदमपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई पहले दौर की मतगणना के बाद 2840 मतों से आगे हो चुके हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मोकामा में मतगणना जारी
मोकामा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गयी है. यहां 14 टेबल पर काउंटिंग की व्यवस्था की गयी है. उम्मीद है कि 21 से 22 राउंड में चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा. मतगणना को देखते हुए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
गोपालगंज में राजद आगे
गोपालगंज में दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. पोस्टल बैलेट की गिनती में राजद के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता आगे चल रहे हैं. भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी पीछे चल रही हैं. दो राउंड के बाद राजद को 77 हजार वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 41 हजार वोट मिले हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मुनुगोडे सीट पर मतगणना जारी
तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. तेलंगाना के नलगोंडा में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से बाहर की तस्वीरें सामने आईं हैं.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
आदमपुर में मनेगी दिवाली
आदमपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से बनाये गये उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने कहा है कि यह चुनाव जीतने या हारने के बारे में नहीं था, बल्कि जीत के अंतर के बारे में था. मुझे अपने आदमपुर परिवार से शुरू से ही आशीर्वाद मिला है, मुझे विश्वास है कि लोग एक बार फिर कुछ घंटों के भीतर दिवाली मनाएंगे.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
मौजूदा विधायकों के बेटों को दिया गया टिकट
भाजपा गोल गोकर्णनाथ सीट और धामनगर सीट बरकरार रखना चाहती है और इसने सहानुभूति पाने के लिए उन मौजूदा विधायकों के बेटों को मैदान में उतारा है जिनके निधन के कारण उपचुनाव हुआ. गोल गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण छह सितंबर को खाली हो गयी थी. इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है. धामनगर सीट पर इकलौती महिला उम्मीदवार बीजद की अबंती दास हैं, इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ. भाजपा ने सेठी के बेटे सूर्यबंशी सुराज को मैदान में उतारा है.
8:10 PM. 6 Nov 228:10 PM. 6 Nov
भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला टीआरएस से
बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है, जबकि हरियाणा में भगवा दल का मुकाबला कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी (आप) से है. भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) से है.
1:02 PM. 6 Nov 221:02 PM. 6 Nov
हरियाणा की आदमपुर सीट पर खास नजर
जहां उपचुनाव हुए थे उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का गढ़ कही जाने वाली हरियाणा की आदमपुर सीट भी शामिल है. भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. बिश्नोई भाजपा जबकि नीलम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.
1:02 PM. 6 Nov 221:02 PM. 6 Nov
मोकामा सीट पर खास नजर
बिहार में अनंत सिंह को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद बिहार की मोकामा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा. इसके अलावा बिहार की गोपालगंज सीट पर भी मतदान करवाया गया है. बिहार की इन दोनों सीटों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है क्योंकि प्रदेश में राजद और जदयू के साथ आने के बाद पहला उपचुनाव हुआ है.
1:02 PM. 6 Nov 221:02 PM. 6 Nov
तीन सीट भगवा दल के पास
महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट, तेलंगाना की मुनुगोडे सीट, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट और ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किये जाएंगे. जिन सात सीट पर भाजपा और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला है उनमें से तीन भगवा दल के पास थीं, जबकि दो सीट कांग्रेस के पास थीं. इसी तरह शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थीं.
भाषा इनपुट के साथ
मुख्य बातें
By election Results: मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत दर्ज की है. गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने चुनाव जीत लिया है. मोकामा में ���नंत सिंह के घर जश्न जारी है. RJD प्रत्याशी नीलम देवी ने यहां से उपचुनाव जीत लिया है. जानें मतगणना के पल पल की खबर यहां
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in