Weather Forecast LIVE: ला-नीना से बढ़ी ठंड, कांप रहा आधा भारत, जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल
Copied link
उत्तर भारत इस समय गंभीर शीतलहर के चपेट में है. श्रीनगर से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक शीतलहर का कहर मचा हुआ है. राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिर चुका है. और यहां का पारा 3.2 डिग्री तक पहुंच चुका है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड है.
7:54 PM. 22 Dec 217:54 PM. 22 Dec
दिल्ली में मामूली राहत
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चल रही शीतलहर और बर्फीली हवाओं के प्रकोप से दिल्ली वासियों को मामूली राहत मिली है. दरअसल उत्तर पश्चिमी हवाओं के रफ्तार में कमी आई है. सफदर जंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा है.
7:54 PM. 22 Dec 217:54 PM. 22 Dec
दिल्ली के गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.
7:54 PM. 22 Dec 217:54 PM. 22 Dec
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शीतलहर का कहर बरकरार है कोहरे से दृश्यता कमी आई है.
7:54 PM. 22 Dec 217:54 PM. 22 Dec
क्या है ला नीना?
प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के ऊपर 140 से 120 डिग्री के बीच हिस्से को नीनो-3.4 क्षेत्र कहा जाता है. जब समुद्री सतह का पारा सामान्य से नीचे होता है तो यह स्थिति ला नीना कहलाती है. इससे दुनियाभर के मौसम पर प्रभाव पड़ता है. इसी ला नीना की वजह से भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है.
24 घंटे बाद न्यनूतम तापमान में कुछ इजाफा होने की संभावना है. दरअसल, दो पश्चमी विक्षोभ आगे बढ़ रहे है. उनके गुजर जाने के बाद अर्थात अगले हफ्ते में ठंड फिर लौटेगा. फिलहाल, बिहार में कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी है. हालांकि, समुद्र सतह से एक किमी के ऊपर पुरवैया हवा का प्रवाह फिर शुरू हो गया है. यह विक्षोभ की वजह से है.
1:21 PM. 22 Dec 211:21 PM. 22 Dec
झारखंड का मौसम
रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि उसके बाद के 3 से 4 दिनों में तापमान में ठंड में कम हो सकता है. और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं, इस दौरान सुबह में कोहरा छाया रह सकता है बाद में आसमान साफ रहेगा.
1:21 PM. 22 Dec 211:21 PM. 22 Dec
उत्तर भारत इस समय गंभीर शीतलहर के चपेट में है. श्रीनगर से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक शीतलहर का कहर मचा हुआ है. राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिर चुका है और यहां का पारा 3.2 डिग्री तक पहुंच चुका है. दिल्ली में इस मौसम का यह सबसे कम तापमान है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड है.
1:21 PM. 22 Dec 211:21 PM. 22 Dec
राजस्थान के चुरु में रविवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से 2.6 डिग्री तक नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चला जाता है तो शीतलहर की घोषणा कर दी जाती है. आपको बता दें कि ला-नीना की वजह से उत्तर भारत में सामान्य से बहुत अधिक ठंड बढ़ गई है.
1:21 PM. 22 Dec 211:21 PM. 22 Dec
Posted By: Reetu Suman
मुख्य बातें
उत्तर भारत इस समय गंभीर शीतलहर के चपेट में है. श्रीनगर से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक शीतलहर का कहर मचा हुआ है. राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिर चुका है. और यहां का पारा 3.2 डिग्री तक पहुंच चुका है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड है.