Weather Forecast : दिल्ली के कई हिस्सों में होगी बारिश, पश्चिम और मध्य भारत में भारी वर्षा का अनुमान
Weather Forecast Today LIVE , 21 July 2021, heavy Rain Alert, Monsoon 2021 Update : आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है…
Chennai: A vendor selling chickens waits for customers during rainfall, in Chennai, Sunday, Oct. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-10-2020_000154A)
Live Updates
3:56 AM. 22 Jul 2110:26 PM. 21 Jul
दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश
दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन वीकेंड के बीच मौसम सूखा ही रहने का पूर्वानुमान है और इसके बाद फिर से एक बार मानसून सक्रिय होगा. आईएमडी ने यह जानकारी दी. राजधानी में अधिकतम ��ापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले तीन से चार दिन तक अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
3:56 AM. 22 Jul 2110:26 PM. 21 Jul
हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज
हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. पिछले दो दिन में बारिश होने के चलते दोनों राज्यों के अधिकांश भाग में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अंबाला में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में 36 डिग्री सेल्सियस रहा. रोहतक में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुरुग्राम में 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
3:56 AM. 22 Jul 2110:26 PM. 21 Jul
पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहेगी : आइएमडी
आईएमडी ने बुधवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिम और मध्य भारत में भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर भारत में इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है. अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी तट, गुजरात आदि क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि, 21-22 जुलाई को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है. साथ ही पूर्वी और मध्य भारत में 21 से 24 जुलाई के बीच कहीं भारी और कहीं बहुत भारी वर्षा का अनुमान है.
3:56 AM. 22 Jul 2110:26 PM. 21 Jul
बीकानेर में 5.3 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक जान माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार तड़के पांच बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे 110 किलोमीटर की गहरायी में था. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे, इस कारण किसी तरह की अफरा तफरी का माहौल नहीं बना और भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है.
3:56 AM. 22 Jul 2110:26 PM. 21 Jul
मुंबई के लिए आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने यहां कहा कि इससे पहले मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब अनुकूल समसामयिक परिस्थितियों के कारण बदलाव के बाद बुधवार के लिए इसे रेड अलर्ट कर दिया गया है.
3:56 AM. 22 Jul 2110:26 PM. 21 Jul
यूपी में कुछ स्थानों पर हुई भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने मुताबिक, राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़े. इसमें बताया गया कि खीरी, बरेली, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, बहराइच, बांदा, अलीगढ़ और महराजगंज में बारिश हुई.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE , 21 July 2021, heavy Rain Alert, Monsoon 2021 Update : आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है…