Budget 2026: कांग्रेस सासंद थरूर से बजट पर जब रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा- सीतारमण के बजट भाषण में विशेष बातें कम थीं और इसमें होलिस्टिक अप्रोच का पूरी तरह अभाव था. थरूर ने कहा- आज भी रोजगार को लेकर सवाल का जवाब नहीं मिल पाया. बजट भाषण में इस बात का कोई संकेत नहीं था कि रोजगार कैसे पैदा किया जाएगा.
थरूर ने क्रिकेट की भाषा में वित्त मंत्री पर कसा तंज
जब थरूर से पूछा गया कि क्या वित्त मंत्री ने शानदार शॉट लगाया है या पूरी तरह से चूक गईं और स्टंप हो गईं, तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि वह स्टंप हुई हैं या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह गेंद चूक गई हैं. एक-दो जगहों पर बल्ले का किनारा लगा हो सकता है, लेकिन मुझे अभी तक यह पक्का नहीं लग रहा है कि बल्ले के बीच से कोई शॉट लगा हो.
बजट में मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी : थरूर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें बजट में मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी सुनने को नहीं मिला. राज्यों के लिए भी कुछ नहीं था. वास्तव में राजकोषीय विकेंद्रीकरण 41 प्रतिशत पर बना हुआ है. कई राज्यों ने शिकायत की है कि उनके पास पर्याप्त धन नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि क्या स्थापित किया जाएगा और कहां, के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है.
केरल को अब भी एक्स का इंतजार
केरल का उदाहरण देते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि राज्य लगभग 15 वर्षों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है. एक AIIMS की स्थापना का जिक्र तो हुआ, लेकिन यह नहीं बताया गया कि यह कहां स्थापित किया जाएगा. केरल के लोग सोचते हैं कि आयुर्वेद के एक प्रमुख केंद्र के रूप में यह एक उपयुक्त स्थान होना चाहिए, लेकिन उन्होंने हमें इसका कोई आश्वासन नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें: Budget 2026 : 2047 तक कितना जीडीपी हो, तो भारत बन सकता है विकसित राष्ट्र?
स्वास्थ्य पर खर्च करने में अमेरिका, चीन, रूस से काफी पीछे है भारत, पाकिस्तान रेस से बाहर
बजट 2026 में झारखंड को क्या मिला? जानिए कौन कौन सी योजनाओं से बदलेंगी राज्य की तस्वीर
