ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग और पुतिन की भारत यात्रा, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 30 हजार सुरक्षाकर्मी

BRICS Summit: दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. 12-13 सितंबर को होने जा रहे ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

BRICS Summit: रूसी राष्ट्रपति 11 सितंबर और चीनी राष्ट्रपति 12 सितंबर को दिल्ली पहुंच सकते हैं. दोनों नेता पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और वहां से सीधे चाणक्यपुरी के होटलों के लिए रवाना होंगे. पुतिन के आने से पहले ही तीन रूसी ट्रांसपोर्ट विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं.

सुरक्षा का अभेद्य घेरा और एडवांस उपकरण

रूस और चीन की एडवांस सुरक्षा टीमें आधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों के साथ पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं. जिस होटल में दोनों नेता ठहरेंगे, वहां ग्राउंड फ्लोर से लेकर छत तक सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. चीनी राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपा गया है. वहीं रूसी राष्ट्रपति के होटल में दो एसीपी और एक एडिशनल डीसीपी की तैनाती की गई है.

होटल के एक-एक कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है. इसके अलावा, दोनों राष्ट्रपति अपने साथ विशेष वाहन और कॉन्वॉय की गाड़ियां भी विमान से ला रहे हैं.

30 हजार जवान तैनात, सेक्टरों में बंटा सुरक्षा ग्रिड

सम्मेलन स्थल भारत मंडपम, एयरपोर्ट और होटलों की सुरक्षा के लिए करीब 30,000 जवान तैनात किए गए हैं. इनमें आधी दिल्ली पुलिस और बाकी अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां हैं. बेहतर समन्वय के लिए पूरे सुरक्षा तंत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर हर सेक्टर की कमान डीसीपी या एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है.

बांग्लादेश के वीआईपी प्रतिनिधि और पुतिन रहेंगे एक ही होटल में

  • रूस और बांग्लादेश: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बांग्लादेश के वीआईपी प्रतिनिधि एक ही होटल में रुकेंगे.
  • चीन और बेलारूस: चीन और बेलारूस के राष्ट्रपति एक साथ एक होटल में ठहरेंगे.
  • ईरान: ईरान के राष्ट्रपति के लिए एक अलग होटल की व्यवस्था की गई है.
  • दक्षिण अफ्रीका और बुरुंडी: दोनों देशों के राष्ट्रपति एक ही होटल में रहेंगे.
  • अन्य देश: इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, इथियोपिया के नेता एक होटल में रहेंगे, जबकि यूएई के क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब, ब्राजील के वित्त मंत्री अलग होटल में ठहरेंगे.

भारत मंडपम पहुंचने का शेड्यूल तैयार

शनिवार को सभी राष्ट्राध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे के बीच और रविवार को सुबह 8:50 बजे से 9:25 बजे के बीच भारत मंडपम पहुंचेंगे. दोनों दिन सबसे पहले यूएई के क्राउन प्रिंस और सबसे अंत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचेंगे. रूस और चीन के काफिले में सबसे ज्यादा गाड़ियां होंगी. यातायात पुलिस ने रूट तय कर लिए हैं और रिहर्सल भी पूरी कर ली गई है.


ये भी पढ़ें: BRICS Business Forum 2026: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी, Huawei और Alibaba भी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >