BRICS Summit Delhi High Alert: चीन-रूस से जुड़े प्रदर्शन, ड्रोन और ग्रैफिटी की साजिश का IB इनपुट - सुरक्षा एजेंसियों ने कसी कमर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट से पहले सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. IB ने VVIP रूट में बाधा, ड्रोन गतिविधि और खालिस्तान से जुड़े खतरों को लेकर इनपुट दिया है.

BRICS Summit से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. खुफिया ब्यूरो (IB) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को संभावित खतरों को लेकर इनपुट दिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुछ अराजक तत्व VVIP मूवमेंट में बाधा डालने, सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने और राजधानी में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं.

ग्रैफिटी और ड्रोन एक्टिविटी से लेकर VVIP रूट में घुसपैठ का खतरा

IB के इनपुट में ग्रैफिटी, ड्रोन गतिविधियों और VVIP रूट में घुसने की कोशिश जैसे संभावित खतरों का जिक्र किया गया है. इसके बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां खुफिया सूचनाओं को जुटाने और संभावित खतरे की पहचान करने में लगी हैं.

चीन और रूस से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की आशंका

सुरक्षा एजेंसियां देश और मुद्दे के आधार पर अलग-अलग इनपुट का आकलन कर रही हैं. अधिकारियों को आशंका है कि BRICS में शामिल देशों से जुड़े विवादित और संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल प्रदर्शन या अन्य व्यवधान पैदा करने के लिए किया जा सकता है. चीन से जुड़े तिब्बती प्रदर्शन और रूस से संबंधित मुद्दे भी सुरक्षा आकलन में शामिल हैं.

खालिस्तान से जुड़े खतरे पर भी एजेंसियों की नजर

सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तान से जुड़े संभावित खतरे को भी सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट में रखा है. इस संबंध में समय-समय पर ईमेल और अन्य माध्यमों से इनपुट मिलते रहे हैं. एजेंसियां इन सूचनाओं की गंभीरता से जांच कर रही हैं और किसी भी संभावित गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर, प्रदर्शन की अपीलों की निगरानी

सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल कम्युनिकेशन चैनलों की लगातार निगरानी कर रही हैं. खास तौर पर प्रदर्शन की अपील, लोगों को जुटाने की कोशिश, भड़काऊ सामग्री, ग्रैफिटी और अन्य संभावित बाधा पैदा करने वाली गतिविधियों से जुड़े संकेतों पर नजर रखी जा रही है.

होटल, आयोजन स्थल और ट्रांसपोर्ट हब भी सुरक्षा घेरे में

BRICS Summit से जुड़े आयोजन स्थलों, संभावित प्रतिनिधिमंडल वाले होटलों, VVIP रूट, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और प्रमुख परिवहन केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है. दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही हैं, ताकि किसी भी खतरे की पहचान समय रहते की जा सके.

12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा 18वां BRICS Summit

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है. वर्ष 2026 में यह भारत की BRICS अध्यक्षता का चौथा अवसर है. भारत की अध्यक्षता की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है, जिसमें विकास, स्थिरता, नवाचार और वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं पर जोर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >