BRICS 2027 की मेजबानी करेगा चीन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- अब वादे नहीं, चाहिए ठोस नतीजे

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में दो दिन तक चले BRICS Summit 2026 के बाद अगली अध्यक्षता चीन के पास जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले मेजबान देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीसरे दशक में प्रवेश कर रहे समूह के सामने अब घोषणाओं को ठोस नतीजों में बदलने की चुनौती है.

BRICS Summit 2026: भारत की अध्यक्षता में हुए 18वें BRICS Summit के समापन के साथ 2027 की कमान चीन संभालेगा. बीजिंग अगले साल 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों को संदेश दिया कि BRICS की अगली पारी केवल विचारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए. BRICS से अब वैश्विक स्तर पर ठोस परिणामों की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि सदस्य देशों के सामूहिक प्रयास इन अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे.

ब्रिक्स अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने के लिए तैयार है. दुनिया अब हमसे केवल विचारों और प्रतिबद्धताओं की नहीं, बल्कि ठोस परिणामों की उम्मीद करती है. मुझे विश्वास है कि हमारे सामूहिक प्रयासों से हम निश्चित रूप से इन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ग्लोबल साउथ पर रहा खास जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ग्लोबल साउथ के देशों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि BRICS में ग्लोबल साउथ का भरोसा बढ़ा है क्योंकि यहां उनकी आवाज सुनी जाती है, उनके अनुभवों को महत्व दिया जाता है और समाधान उनके साथ मिलकर तैयार किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि BRICS की ताकत उसकी विविधता और सहयोग में है. सदस्य देश अलग-अलग परिस्थितियों से आते हैं, लेकिन सहयोग के जरिए साझा प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

सिर्फ सरकारों तक सीमित न रहे BRICS

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कोशिश रही है कि BRICS का सहयोग केवल सरकारों तक सीमित न रहे. उद्यमियों, किसानों, शोधकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को भी इसकी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाया जाए. उन्होंने आपदा प्रबंधन, MSME सहयोग और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर BRICS की पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि समूह का उद्देश्य समावेशी वैश्विक विकास को आगे बढ़ाना है.

हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि ब्रिक्स सहयोग केवल सरकारों तक ही सीमित न रहे; हम चाहते हैं कि हमारे उद्यमी, किसान, शोधकर्ता, महिलाएं, युवा और आम नागरिक भी सक्रिय भागीदार बनें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चीन ने भी मजबूत BRICS की वकालत की

BRICS Summit में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी समूह की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करने की बात कही. उन्होंने BRICS को अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक सक्रिय, स्थिर और सकारात्मक ताकत बनने पर जोर दिया. शी जिनपिंग ने समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. इसके बाद वह नई दिल्ली से रवाना हो गए. अब 2027 में चीन BRICS की कमान संभालेगा और समूह के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

Also Read:BRICS Summit: शी जिनपिंग ने 53 देशों को दी बंपर टैक्स छूट, दुनिया के लिए रखे 5 सुझाव; कहा- ताकत की मनमानी अब नहीं चलेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >