Breaking News : उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- जिसे जरूरत, वही अस्पताल जाए

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आग लग जाने से 13 मरीजों की मौत हो गई

Live Updates
9:23 PM. 23 Apr 21 9:23 PM. 23 Apr

उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटा

भारत-चीन बॉर्डर के निकट उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने की खबर है. बॉर्डर रोड टॉस्क फोर्स (BRO) के कमांडर मनीष कपिल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारी क्षेत्र में संपर्क बनाने की कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटने की खबर है. कई जगहों पर रास्तों में बर्फ जमी हुई है इस कारण वहां पहुंचने में काफी समय लग सकता है. फिलहाल इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

7:48 PM. 23 Apr 21 7:48 PM. 23 Apr

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, जिसे जरूरत, वही अस्पताल जाए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देशवासियों से मेरा निवेदन है कि सब धैर्य बनाकर रखे. जिसे जरूरत है वे ही अस्पताल जाए. डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 98-99 फीसदी मरीजों को शायद अस्पताल जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. वे घर में ही ठीक हो सकते हैं और अधिकांश मरीज घर में भी ठीक हो रहे हैं. जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं.

4:36 PM. 23 Apr 21 4:36 PM. 23 Apr

80 करोड़ गरीबों को लोगों को मुफ्त में अनाज देगी केंद्र सरकार, कोरोना काल में सरकार की पहल

सरकार मई और जून के महीने में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करायेगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि करीब 80 करोड़ लोगों को दो महीनों के लिये प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया जायेगा. अधिकारियों ने कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप सरकार ने 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज देने का फैसला किया है जैसा कि पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान किया गया था.

2:02 PM. 23 Apr 21 2:02 PM. 23 Apr

जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत की खबर है. समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, मध्य प्रदेश में जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत हुई. पुलिस जांच कर रही है. लॉर्डगंज के एसएचओ ने बताया कि कोविड वार्ड में भर्ती 5 मरीज की मौत हुई है. परिजनों की शिकायत है कि समय से ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौतें हुई हैं. शिकायत दर्ज कर ली गई.

2:02 PM. 23 Apr 21 2:02 PM. 23 Apr

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना के 25 गंभीर मरीजों की मौत

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कोरोना के गंभीर 25 मरीजों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से इन गंभीर मरीजों की मौत हो गई.

7:49 AM. 23 Apr 21 7:49 AM. 23 Apr

विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, इलाज करा रहे 13 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आग लग जाने से 13 मरीजों की मौत हो गई. वसई विरार नगर निगम के अनुसार, अस्पताल में यह आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी. आग में 13 मरीजों की जलने से मौत हो गई.

ब्रिटेन में चीन पर नरसंहार का आरोप लगाने वाला प्रस्ताव पारित

ब्रिटेन के सांसदों ने एक संसदीय प्रस्ताव को पारित करते हुए घोषणा की कि चीन की नीतियां उसके पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में रहने वाली अल्पसंख्यक उइगर आबादी के खिलाफ हैं. प्रस्ताव में इन नीतियों को नरसंहार के समान और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया गया है. हालांकि, यह प्रस्ताव ब्रिटिश सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं है. इस प्रस्ताव के बाद एक बार फिर यह संकेत मिले हैं कि ब्रिटेन के राजनेताओं के बीच चीन के कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर रोष है. कंजरवेटिव सांसद नुस घानी ने यह प्रस्ताव पेश किया था. वह भी उन पांच ब्रिटिश सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें चीन ने उइगर के साथ उसके बर्ताव की आलोचना को लेकर हाल ही में प्रतिबंधित किया था.

मुख्य बातें

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आग लग जाने से 13 मरीजों की मौत हो गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >