Breaking News : 1 अप्रैल से अन्य राज्यों से गुजरात में प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव (First Phase West Bengal Assam Vidhan Sabha Elections 2021 Updates) के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है. इधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Coronavirus) को लेकर सभी राज्य अलर्ट पर हैं और होली पर सख्‍ती बरती गई है. WHO ने दुनियाभर के देशों से अपील की है कि गरीबों के लिए वैक्सीन की 10 मिलियन डोज़ दान करें. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

3:42 AM. 28 Mar 21 3:42 AM. 28 Mar

गुजरात में प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

1 अप्रैल से अन्य राज्यों से गुजरात में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को कोविड नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा. रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए. गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने ये जानकारी दी है.

3:42 AM. 28 Mar 21 3:42 AM. 28 Mar

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यूसुफ पठान ने घर में खुद को किया क्वारेंटीन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. यूसुफ ने शनिवार शाम ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की अपील की.

3:42 AM. 28 Mar 21 3:42 AM. 28 Mar

असम में एनडीए को मिलेगी शानदार जीत : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि असम में 5 साल हमने जो सरकार चलाई है, उसका रिकॉर्ड बहुत शानदार है. उन्होंने कहा कि असम में हमारी सीट पहले से बढ़ेंगी और एनडीए को शानदार जीत मिलेगी.

3:42 AM. 28 Mar 21 3:42 AM. 28 Mar

ढाका से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा खत्म हो गया और पीएम ढाका से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है.शुक्रवार को बांग्लादेश पहुंचे पीएम मोदी ने ढाका में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह और बंगबंधु की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया था.

5:54 PM. 27 Mar 21 5:54 PM. 27 Mar

राष्ट्रपति को एम्स रेफर किया गया, कल हुए थे आर्मी अस्पताल में भरती

राष्ट्रपति को एम्स रेफर किया गया, कल हुए थे आर्मी अस्पताल में भरती

4:48 PM. 27 Mar 21 4:48 PM. 27 Mar

भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा

आज तक की खबर के अनुसार पश्‍चिमी मिदनापुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है. मतदान के बीच कई जगह से भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की खबर आ रही है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

क्र‍िकेटर सचिन तेंदुलकर को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया

क्र‍िकेटर सचिन तेंदुलकर को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. सचिन ने ट्वीट कर टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है. जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां ढाकेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

पीएम मोदी ने कहा

बांग्लादेश में 51 शक्तपीठ में से एक यशोरेश्‍वरी मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मां काली के चरणों में आने का मुझे सौभाग्य मिला. मां से प्रार्थना है कि इस कोरोना से पूरी दुनिया को निजात दिलाए.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,258 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,258 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है. 291 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,61,240 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,95,023 है.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में लगी आग

महाराष्ट्र: मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में आग लग गई, दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

घर से निकल मताधिकार का उपयोग करने की अपील

बंगाल चुनाव में सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से की घर से निकल मताधिकार का उपयोग करने की अपील की.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

निडर होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

अमित शाह ने बंगाल के वोटरों से की निडर होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

कोरोना गाइडलाइंस का पालन

पश्‍चिम बंगाल में पहले चरण की सीटों के लिए जारी मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है. लोग मास्क लगाकर वोट देने पहुंच रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जा रहा है.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

भारी मतदान की अपील

PM मोदी ने असम और बंगाल के लोगों से की भारी मतदान की अपील की

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

पुरुलिया के बांदवान विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टी पर हमला

पुरुलिया जिला के बांदवान विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टी के वाहन पर पेट्रोल बम से हमला किया गया. मास्क पहनकर आये चार असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम से वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. 252 नंबर बूथ पर मतदानकर्मियों को उतारने के बाद वाहन 251 नंबर बूथ की ओर जा रहा था. पुलिस ने कहा है कि हमले में वाहन पूरी तरह से जल गया, लेकिन किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

महाराष्ट्र में 28 मार्च से लगेगा नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 मार्च रविवार से महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. इसके तहत राज्य के सभी शॉपिंग मॉल्स को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

4:09 PM. 27 Mar 21 4:09 PM. 27 Mar

बंगाल और असम में मतदान जारी

बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि असम की 47 सीटों के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग ने इस बार वोट डालने का समय बढ़ा दिया है. असम में 3 चरणों में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे जबकि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा. इन दोनों राज्यों समेत अन्य पांच राज्यों में 2 मई को रिजल्ट आएंगे.

1:07 PM. 27 Mar 21 1:07 PM. 27 Mar

असम में मतदान जारी

असम में आज 47 सीटों पर पहले चरण के वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है. असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जिनमें से 47 सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है. ये सीटें ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे के 12 जिलों में हैं.

1:07 PM. 27 Mar 21 1:07 PM. 27 Mar

वोट डालने का समय बढ़ाया गया

बंगाल में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा. वहीं, असम में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान लोग कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने इस बार वोट डालने का समय बढ़ा दिया है. पश्चिम बंगाल की बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 30 सीटों पर आज वोटिंग होनी है. इन 30 सीटों में पटाशपुर, भगवानपुर, खेजुड़ी, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, एगरा, रामनगर, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर, झारग्राम, नयाग्राम, केशियरी, गड़बेता, सालबनी, खड़गपुर, मेदिनीपुर, दांतन, बंदवान, बलरामपुर, जयपुर, पुरूलिया, बाघमुंडी, मानबाजार, पारा, रघुनाथपुर, काशीपुर, सालतोरा, रानीबांध, रायपुर और छातना सीट पर पहले चरण में आज मतदान डाले जा रहे हैं.

1:07 PM. 27 Mar 21 1:07 PM. 27 Mar

स्ट्रीट मार्केट में अचानक से आग लग गई

महाराष्ट्र के पुणे जिले के कैंप इलाके में के एमजी रोड स्थित फैशन स्ट्रीट मार्केट में अचानक से आग लग गई. ये आग काफी तेजी से फैल गई. सूचना मिलने पर चारों तरफ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव (First Phase West Bengal Assam Vidhan Sabha Elections 2021 Updates) के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है. इधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Coronavirus) को लेकर सभी राज्य अलर्ट पर हैं और होली पर सख्‍ती बरती गई है. WHO ने दुनियाभर के देशों से अपील की है कि गरीबों के लिए वैक्सीन की 10 मिलियन डोज़ दान करें. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >