Breaking News : अनलॉक 4 को लेकर गाइडलाइन जारी

Breaking News : देश में कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 34 लाख के पार चले गये हैं. कोरोना के कुल केसेज में दुनिया में तीसरे नंबर पर आने के बाद भारत अब मौतों के लिहाज से भी इस स्थान पर पहुंच चुका है. भारत में मरने वालों की संख्या 62 हजार के पार हो गई है. अभी इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है. इधर, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक 4.0 (Unlock-4) की चर्चा लोगों की जुबां पर है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तैयारियां भी जोरों पर है. झारखंड (lockdown extension )के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने केंद्र सरकार से पहले ही राज्य में अनलॉक की गाइउलाइन (Unlock 4.0 guidelines) जारी कर दी है. आज सीएम योगी वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. JEE और NEET की परीक्षा को लेकर विरोध जारी है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:57 PM. 29 Aug 20 6:27 PM. 29 Aug

कल ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये राष्ट्र को संबोधित करेंगे. संभव है कि प्रधानमंत्री अनलॉक 4 को लेकर कुछ घोषणाएं करें.

10:56 PM. 29 Aug 20 5:26 PM. 29 Aug

गृहमंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ

गृहमंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गये हैं और जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. इस बात की जानकारी आज एम्स की तरफ से दी गयी. वे कोरोना से स्वस्थ होने के बाद हुई परेशानी के बाद 18 अगस्त को अस्पताल में भरती हुए थे.

8:50 PM. 29 Aug 20 3:20 PM. 29 Aug

आईपीएल के प्रतिभागियों में से दो खिलाड़ी सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

बीसीसीआई ने यह जानकारी दी है कि आईपीएल के प्रतिभागियों में से दो खिलाड़ी और 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

7:19 PM. 29 Aug 20 1:49 PM. 29 Aug

रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची

रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची हैं. यहां सीबीआई आज भी उनसे पूछताछ करेगी.

7:19 PM. 29 Aug 20 1:49 PM. 29 Aug

रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे.

7:19 PM. 29 Aug 20 1:49 PM. 29 Aug

रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देगी मुंबई पुलिस, सीबीआई ने लिखा पत्र

रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से DRDO गेस्ट हाउस जाएंगी तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी. यह केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) के अनुरोध पर किया जा रहा है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें

Breaking News : देश में कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 34 लाख के पार चले गये हैं. कोरोना के कुल केसेज में दुनिया में तीसरे नंबर पर आने के बाद भारत अब मौतों के लिहाज से भी इस स्थान पर पहुंच चुका है. भारत में मरने वालों की संख्या 62 हजार के पार हो गई है. अभी इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है. इधर, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक 4.0 (Unlock-4) की चर्चा लोगों की जुबां पर है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तैयारियां भी जोरों पर है. झारखंड (lockdown extension )के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने केंद्र सरकार से पहले ही राज्य में अनलॉक की गाइउलाइन (Unlock 4.0 guidelines) जारी कर दी है. आज सीएम योगी वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. JEE और NEET की परीक्षा को लेकर विरोध जारी है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >