Breaking News : चीन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर शिवसेना ने कहा- हम सरकार के साथ

Breaking News : देश में कोरोना (coronavirus in india) के आंकड़े 51 लाख के पार चले गये हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देने की योजना जारी की है. इधर भारत और चीन की सीमा पर तनाव (India china tension) जारी है. एलएसी (LAC) पर दोनों देशों के सेना आमने सामने हैं. आज संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Of India ) का चौथा दिन है. सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant singh rajput case ) में जांच जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi birthday) का जन्मदिन है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. श्रीनगर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Srinagar encounter ) जारी है. बिहार चुनाव (bihar election 2020) को लेकर सरगर्मी तेज है. देश और दुनिया की हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

चीन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर शिवसेना के संजय राउत बोले- हम सरकार के साथ

चीन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

हम चीन के साथ शांति से सुलझाना चाहते हैं मसला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन तथा भारत का सीमा प्रश्न अभी तक अनसुलझा है. हम चीन के साथ शांति से मसला सुलझाना चाहते हैं. दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पर शांति और स्थिरता को बहाल रखना दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

चीन एलएसी के सीमांकन को नहीं मानता : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि चीन एलएसी के सीमांकन को नहीं मानता है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की

टेरर फंडिंग मामले में ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम मोदी इकबाल, ईमान और इंसाफ से भरपूर हर दिल अज़ीज़ शख्सियत हैं. आज भारत और पूरी दुनिया में जो धाक और धमक दिखाई पड़ रही है ये प्रधानमंत्री जी के परिश्रम का परिणाम है. एक ऐसी शख्सियत जो बिना रुके, बिना थके जनता की जिंदगी में खुशहाली के लिए काम कर रही है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा : हाई कोर्ट

हाई कोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है. कोर्ट ने केंद्र, प्रसार भारती और प्रेस परिषद से अभिनेत्री रकुल की याचिका को अभिवेदन मानते हुए जल्द फैसला लेने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

बसपा यूपी विधानसभा की सभी 8 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी

बसपा यूपी विधानसभा की सभी 8 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी. पार्टी प्रमुख मायावती ने फैसला किया है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेव पर बस पलट गई

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेव पर बस पलट गई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश की आर्थिक हालत बहुत गंभीर है,अब स्थिति ऐसी है कि हमारी GDP और हमारा RBI भी कंगाल हो चुका है, ऐसे में सरकार एयर इंडिया,रेलवे, LIC और काफी कुछ बाज़ार में बेचने के लिए लाया है बहुत बड़ा सेल लगा है अब इस सेल में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट को भी खड़ा कर दिया है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

भारत में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए कोरोना संक्रमण के मामले, 1,132 मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और 1,132 मौतें हुई हैं.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला की मौत

श्रीनगर के बटमालू इलाके में बुधवार देर रात आतंकवादियों के साथ हुई सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में एक महिला की मौत हो गई और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

श्रीनगर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये

श्रीनगर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने यह जानकारी दी है.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता पीएम मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं… मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,237 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बुधवार को 61 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,123 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 3,237 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,12,383 हो गई.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ जिले में फायरिंग की

पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ जिले में फायरिंग की जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

2:27 PM. 17 Sept 20 2:27 PM. 17 Sept

सरकार ने चीन के सामने उठाया चीनी कंपनी द्वारा भारतीय नेताओं की जासूसी का मुद्दा

चीन की कंपनियों द्वारा भारत के कुछ नेताओं की जासूसी करने की खबरों के बीच सरकार ने बुधवार को इस मुद्दे को यहां चीन के राजदूत के समक्ष उठाया. यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को एक पत्र लिखकर दी है.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

मुफ्त में कोरोना वैक्सीन

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की योजना जारी की है.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्‌वीट कर दी. गडकरी ने ट्‌वीट किया- कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था. डॉक्टर से संपर्क किया तो कोरोना जांच हुई जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं. ईश्वर की कृपा और आप सब की दुआ से मैं अभी स्वस्थ हूं. मैंने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ श्रीनगर के बटमालू इलाके में चल रही है. पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मोर्चे पर हैं. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

24 घंटे में करीब 1 लाख नये केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है. भारत में पिछले 24 घंटे में 98 हजार नये केस सामने आए हैं, जबकि देश में अब तक 82 हजार मरीजों की मौत हौ गई है. वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस के करीब 3 करोड़ मरीज अब तक सामने आए हैं.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

चीन ने कहा

चीन ने सीमा पर शांति बहाली की पूरी जिम्मेदारी अकेले भारत पर डालने का काम किया है. चीन ने कहा कि यह भारत के जिम्मे है कि वह अपनी ‘गलती’ सुधारते हुए जमीन पर सैन्य संघर्ष के हालात दूर करे और तनाव खत्म करने की दिशा में कदम उठाए.

7:47 AM. 17 Sept 20 7:47 AM. 17 Sept

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : देश में कोरोना (coronavirus in india) के आंकड़े 51 लाख के पार चले गये हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देने की योजना जारी की है. इधर भारत और चीन की सीमा पर तनाव (India china tension) जारी है. एलएसी (LAC) पर दोनों देशों के सेना आमने सामने हैं. आज संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Of India ) का चौथा दिन है. सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant singh rajput case ) में जांच जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi birthday) का जन्मदिन है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. श्रीनगर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Srinagar encounter ) जारी है. बिहार चुनाव (bihar election 2020) को लेकर सरगर्मी तेज है. देश और दुनिया की हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >