Breaking News : दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना जरूरी, वरना देना होगा 2000 का जुर्माना
Copied link
Breaking News LIVE Today: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला (Terroriost attack on CRPF convoy) हुआ है, हमले में 12 नागरिक घायल हुए हैं. वहीं नगरोटा में टॉल प्लाजा के पास मुठभेड़ )Encounter at toll plaza) शरू होने कारण कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. इस मुठभेड़ में चार आतंकी मार गिराये गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेंगलुरु टेक समिट, 2020 )Bengaluru Tech Summit 2020) का उद्घाटन किया.. लोन मोराटोरियमन (Loan Moratorium) मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में सुनवाई होगी. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 लाख 58 हजार हो गयी है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:04 PM. 19 Nov 2011:04 PM. 19 Nov
दिल्ली में मास्क पहनना जरूरी है
दिल्ली में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ
J & K में कांग्रेस का दोहरा मापदंड उजागर हो गया है. यह आतंकवाद और अलगाववाद में शामिल लोगों को प्रोत्साहित करके राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ खेल रहा है. ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को नहीं बनने देने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
कूच बिहार में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प
कूच बिहार में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज. इलाके में बीजेपी के कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
बड़े हमले की योजना बना रहे थे आतंकी
नगरोटा मुठभेढ़ मामले पर जम्मू क्षेत्र के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि जिस ट्रक पर आतंकी सवार थे हम उस ट्रक चालक की तलाश कर रहे हैं. यह संभव है कि वे एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे. इस तरह की जब्ती अभूतपूर्व है. यह संभव है कि वे डीडीसी चुनाव को निशाना बना रहे थे. हालांकि, हम जांच कर रहे हैं.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
‘बेंगलुरु टेक समिट-2020’ में पीएम मोदी का संबोधन
प्रौद्योगिकी के माध्यम से, हमने मानवीय गरिमा को बढ़ाया है। एक क्लिक में लाखों किसानों को मौद्रिक समर्थन मिला. COVID19 लॉकडाउन के चरम पर, यह तकनीक थी जिसने यह सुनिश्चित किया कि भारत के गरीबों को उचित और त्वरित सहायता मिले.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका की नौसेना पर लगाया हमले का आरोप
तमिलनाडु: स्टेट सी वर्कर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि रामेश्वरम के मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना द्वारा हमला किया गया था. टीएन सी वर्कर्स एसोसिएशन के स्टेट सेकी के सीआर सेंथिलवेल कहते हैं, “उन्होंने पत्थर फेंके, मछली पकड़ने के जाल काट दिए और हमारे मछुआरों का पीछा किया. उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा.”
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़
राजस्व खुफिया निदेशालय ने 3 दिनों में फैले एक ऑपरेशन में ड्रग तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया. स्टीम प्रेस के लोहे में छुपा कर त्रिनिदाद और टोबैगो से मुंबई भेजे गए 504 ग्राम कोकीन जब्त किया गया. इस मामले में दो अफ्रीकी नागरिकों सहित चार लोग गिरफ्तार.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, हथियार बरामद
जम्मू और कश्मीर: जम्मू में बान टोल प्लाजा के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए. घटना स्थल से हथियार बरामद.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार के तुफानगंज में बीजेपी कार्यकर्ता की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा ने आज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है, “टीएमसी द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं को लगातार मारा जा रहा है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है. इसलिए, आज का बंद इस तरह की हत्याओं के खिलाफ हमारा विरोध है.”
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल रात गाजीपुर मंडी मंडी गोल चक्कर के पास एक छोटे मुठभेड़ के बाद एक अपराधी नदीम को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज थे. नदीम ने जुलाई 2020 में एक मुठभेड़ के दौरान डीसीपी सेंट्रल पर गोलीबारी की थी.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
जम्मू कश्मीर के नगरोटा में जारी है मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर: नरगोटा में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ जारी है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है.
8:07 PM. 19 Nov 208:07 PM. 19 Nov
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपनी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरागांधी को शक्तिस्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
1:52 PM. 19 Nov 201:52 PM. 19 Nov
सुरक्षाबलों ने नगरोटा में 4 आतंकी मार गिराए, मुठभेड़ जारी
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को गुरुवार तड़के बड़ी कामयाबी हाथ लगी. एक ट्रक में छिपकर भाग रहे चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. यह मुठभेड़ जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर नगरोटा के समीप बैन टॉल प्लाजा के पास हुई है. ताजा जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है.
1:47 PM. 19 Nov 201:47 PM. 19 Nov
आज से बंद हो जायेंगे बद्रीनाथ के कपाट
उत्तराखंड: सर्दियों के मौसम के लिए मध्यमहेश्वर मंदिर आज सुबह 7 बजे बंद हो गए. बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन आज दोपहर 3.35 बजे बंद होंगे. केदारनाथ मंदिर और गंगोत्री मंदिर मंदिर पहले ही सीजन के लिए बंद हो गए.
12:59 PM. 19 Nov 2012:59 PM. 19 Nov
जम्मू कश्मीर में मुठेभड़
जम्मू और कश्मीर: नगरोटा में सुरक्षा कड़ी कड़ी कर दी गयी है. इस बीच टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ शुरू होने कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है.
12:59 PM. 19 Nov 2012:59 PM. 19 Nov
बेंगलुरू में टेक समिट 2020 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेंगलुरु टेक समिट, 2020 का उद्घाटन करेंगे. बेंगलुरु टेक समिट 19 से 21 नवंबर 2020 तक निर्धारित है. शिखर सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी (केआईटीएस), कर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप, भारत के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्कों (एसटीपीआई) और एमएम एक्टिविटी साइंस-टेक कम्युनिकेशंस द्वारा किया जाता है.
12:59 PM. 19 Nov 2012:59 PM. 19 Nov
जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ काफिले पर हमला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को CRPF के काफिले पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. उस हमले में 12 नागरिक घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी
Posted By : Pawan Singh
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला (Terroriost attack on CRPF convoy) हुआ है, हमले में 12 नागरिक घायल हुए हैं. वहीं नगरोटा में टॉल प्लाजा के पास मुठभेड़ )Encounter at toll plaza) शरू होने कारण कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. इस मुठभेड़ में चार आतंकी मार गिराये गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेंगलुरु टेक समिट, 2020 )Bengaluru Tech Summit 2020) का उद्घाटन किया.. लोन मोराटोरियमन (Loan Moratorium) मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में सुनवाई होगी. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 लाख 58 हजार हो गयी है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…