Breaking News : सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना, राहुल भी गये साथ

Breaking News LIVE : देश में संक्रमण (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 45 लाख के पार चले गए. इधर JEE Mains का रिजल्ट घोषित हो चुका है और 24 छात्रों को 100 फीसदी नंबर प्राप्त हुआ है. अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) और महाराष्ट्र सरकार के बीच जंग जारी है. सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई की विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की जमानत याचिका खारिज कर दी है. भारत और चीन (india china border tension) के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच बीते दिनों अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए पांच युवकों को आज चीनी सेना भारत को सौंप सकती है. दिल्ली में एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन आज से शुरू हो रहा है. वहीं रेलवे (IRCTC, Indian Railway Latest Updates) भी आज से 80 स्पेशल ट्रेन चला रहा है. कांग्रेस (congress) में फेरबदल किया गया है. स्वामी अग्निवेश (Agnivesh) का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. चुनाव आयोग अगले हफ्ते बिहार चुनाव के तारीखों का एलान कर सकता है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
2:44 AM. 13 Sept 20 9:14 PM. 12 Sept

सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना, राहुल भी गये साथ

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना हो गयी हैं, उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गये हैं.

2:33 AM. 13 Sept 20 9:03 PM. 12 Sept

कल राज्यपाल से मिलेंगी कंगना रनौत

महाराष्ट्र सरकार से विवाद के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत कल महाराष्ट्र के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात करेंगी.

1:37 AM. 13 Sept 20 8:07 PM. 12 Sept

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कोरोनोवायरस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रॉयल फिर शुरू

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कोरोनोवायरस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रॉयल फिर शुरू कर दिया गया है. ऐसा मेडिसिंस हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद किया गया है.

7:28 PM. 12 Sept 20 1:58 PM. 12 Sept

चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के 5 भारतीय नागरिकों को किया रिहा

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के 5 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच युवकों को चीनी सेना शनिवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप सकती है. आपको बता दें कि पीएलए ने मंगलवार को कहा था कि चार सितंबर को अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा से लापता हुए पांच युवक उन्हें सीमापार मिले थे.

7:28 PM. 12 Sept 20 1:58 PM. 12 Sept

मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति क्या बदली?

आत्मनिर्भर बिहार अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के पहले नेताओं का वक्तव्य क्या होता था? हम देखेंगे, सोचेंगे, करने का प्रयास करेंगे,हम कर नहीं पा रहे. मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति क्या बदली? हम कर सकते हैं और करके दिखाएंगे.

7:28 PM. 12 Sept 20 1:58 PM. 12 Sept

बिहार चुनाव में भाजपा ने शुरू किया चुनावी कैंपेन, थीम सॉन्ग जारी

बिहार चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. पार्टी ने थीम सॉन्ग भी जारी किया है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : देश में संक्रमण (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 45 लाख के पार चले गए. इधर JEE Mains का रिजल्ट घोषित हो चुका है और 24 छात्रों को 100 फीसदी नंबर प्राप्त हुआ है. अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) और महाराष्ट्र सरकार के बीच जंग जारी है. सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई की विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की जमानत याचिका खारिज कर दी है. भारत और चीन (india china border tension) के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच बीते दिनों अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए पांच युवकों को आज चीनी सेना भारत को सौंप सकती है. दिल्ली में एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन आज से शुरू हो रहा है. वहीं रेलवे (IRCTC, Indian Railway Latest Updates) भी आज से 80 स्पेशल ट्रेन चला रहा है. कांग्रेस (congress) में फेरबदल किया गया है. स्वामी अग्निवेश (Agnivesh) का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. चुनाव आयोग अगले हफ्ते बिहार चुनाव के तारीखों का एलान कर सकता है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >