Breaking News : पहलवान दीपक पुनिया को कोरोना, डॉक्टर ने दी होम कोरेंटिन की सलाह
Breaking News : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण (Coronavirus in india) थमने का नाम नहीं ले रहा है. ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे स्थान पर भारत पहुंच गया है. यहां मरीजों की कुल संख्या 41 लाख के पार चली गई है. इधर सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया च्रक्रवर्ती (sushant suicide drug case, rhea chakraborty, ncb ) आज गिरफ्तार हो सकतीं हैं. भारत और चीन की सीमा पर तनाव (India china border updates ) अभी भी नजर आ रहा है. रेलवे (irctc/indian railways news) ने 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
Breaking News : पहलवान दीपक पुनिया को कोरोना, डॉक्टर ने दी होम कोरेंटिन की सलाह
Live Updates
8:13 PM. 6 Sept 202:43 PM. 6 Sept
पहलवान दीपक पुनिया को कोरोना, डॉक्टर ने दी होम कोरेंटिन की सलाह
पहलवान दीपक पुनिया कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सोनीपत नेशनल कैंप पहुंचने पर SAI द्वारा कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाये गये. डॉक्टरों ने उन्हें होम कोरेंटिन में रहने की सलाह दी है.
7:52 PM. 6 Sept 202:22 PM. 6 Sept
मेट्रो कल से लोगों के लिए शुरू, सैनिटाइजेशन का काम जारी
लखनऊ मेट्रो कल से लोगों के लिए शुरू हो रही है, इसके लिए मेट्रो में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है. उत्तर प्रदेश मेट्रो के एमडी ने बताया, “मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. साढ़े पांच मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। आरोग्य सेतु होना अनिवार्य नहीं है.”
7:52 PM. 6 Sept 202:22 PM. 6 Sept
मादक पदार्थ मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश हुईं रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती रविवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं. रिया दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों के साथ बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं. जांच एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच के लिए वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करना चाहती है.
7:52 PM. 6 Sept 202:22 PM. 6 Sept
कोर्ट ने दीपेश सावंत को 9 सितंबर तक के लिए NCB की कस्टडी दी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि कोर्ट ने दीपेश सावंत को 9 सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) की कस्टडी दी.
7:52 PM. 6 Sept 202:22 PM. 6 Sept
NCB ऑफिस पहुंचीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ऑफिस पहुंचीं.
7:52 PM. 6 Sept 202:22 PM. 6 Sept
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई… 5 महीने बाद दिल्ली की जनता मेट्रो में सफर कर पाएगी… जनता से अपील है कि प्रोटोकॉल का पालन करें.
मुख्य बातें