Breaking News : पीएम मोदी ने मत्स्यपालन क्षेत्र के लिए 20,050 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया
Copied link
Breaking News : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार (coronavirus) फैलता जा रहा है. 24 घंटे में तकरीबन 1 लाख नये केस आ चुके हैं. जो कि अब तक का रिकॉर्ड है. इधर आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में राफेल (Dassault Rafale ) शामिल होगा. एलएसी (LAC) पर चीन से तनाव जारी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वाग यी की आज मॉस्को में मुलाकात होगी. शिवसेना और कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) के बीच जंग जारी हैं. पीएम मोदी (pm modi) आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना लॉन्च करेंगे. भाजपा (bjp) अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) दो दिन के दौरे पर बिहार जाएंगे. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
भारत, जापान ने रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर
भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा सचिव अजय कुमार और जापानी राजदूत सुजुकी सतोशी ने बुधवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
मोदी ने मत्स्यपालन क्षेत्र के लिए 20,050 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 20,050 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारंभ किया. इस योजना का मकसद किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के लक्ष्य के तहत मत्स्यपालन क्षेत्र का निर्यात बढ़ाना है. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री ने मत्स्यपालन तथा पशुपालन क्षेत्र के लिए कई और योजनाओं की शुरुआत की। इस योजना की शुरुआत बिहार से हुई है.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
रघुवंश प्रसाद का राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा
टीवी रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. एम्स में इलाज करा रहे रघुवंश प्रसाद ने आरजेडी से इस्तीफा देने की घोषणा की है. वे पार्टी के सभी पदों से पहले ही दे चुके हैं.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
ममता सरकार ‘मानवता विरोधी’, अगले चुनाव में उखाड़ फेंकना है: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर तीखा हमला बोला और उसे ‘‘मानवता विरोधी” करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
जयशंकर और उज्बेकिस्तान के उनके समकक्ष ने क्षेत्रीय चिंताओं पर निकट समन्वय करने पर जताई सहमति
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उज्बेकिस्तान के अपने समकक्ष अब्दुल अजीज कामिलोव के साथ यहां बैठक की, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय चिंताओं के मामलों पर करीबी समन्वय करने और विकास संबंधी बढ़ती साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
एस. जयशंकर उजबेकिस्तान के अपने समकक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं
विदेश मंत्री एस. जयशंकर उजबेकिस्तान के अपने समकक्ष अब्दुलअजीज कैमिलोव से मॉस्को में बैठक कर रहे हैं.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने पर गर्व
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने पर हमें गर्व है. आपको बता दें कि वॉटर केनन से सलामी देने के बाद वायुसेना के बेड़े में अधिकारिक रूप से राफेल शामिल हो चुका है.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 95,735 मामले, 1,172 मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 95,735 मामले सामने आए और 1,172 मौतें हुईं.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
शिव सेना बन चुकी है सोनिया सेना
कंगना रनौत का ट्वीट : जिस विचारधारा पे श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता केलिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं, जीन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो…
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन पर भी मेट्रो सेवा शुरू
दिल्ली में आज से रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन पर भी मेट्रो सेवा शुरू हुई.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
बीएमसी ने कंगना को होम कोरेंटीन से छूट प्रदान
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभिनेत्री कंगना रनौत को 14 दिनों के होम कोरेंटीन के नियम से छूट प्रदान की है. राज्य से बाहर से आने वाले लोगों को नियमानुसार होम कोरेंटीन में रहना होता है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
नवनीत राणा ने ठाकरे से कहा, संजय राउत से इस्तीफा मांगें
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ”अपमानजनक” टिप्पणियों के लिये शिवसेना सांसद संजय राउत से बुधवार को इस्तीफे की मांग की.
7:55 PM. 10 Sept 207:55 PM. 10 Sept
कोरोना के 1601 नये केस
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1601 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56897 हो गयी है. नौ संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 512 हो गया है. राज्य में अब तक 40659 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 15726 हैं.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
एलएसी पर चीन के साथ तनाव जारी
एलएसी पर चीन के साथ तनाव जारी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वाग यी की आज मॉस्को में मुलाकात होगी.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
कंगना रनौत के ऑफिस के बाद अब घर तोड़ेगी BMC
शिवसेना द्वारा नियंत्रित बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक नागरिक अदालत में एक याचिका दायर की है जिसमें खार में कंगना रनौत के निवास के अवैध ’हिस्से को ध्वस्त करने की अनुमति मांगी गई है.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
बिहार दौरे पर नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर बिहार जाएंगे.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
मत्स्य संपदा योजना लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना लॉन्च करेंगे.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
वायुसेना की ताकत में कई गुणा होगा इजाफा
भारतीय वायुसेना का बाहुबली फाइटर जेट राफेल औपचारिक रूप से गुरुवार को भारतीय वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन, ‘गोल्डन ऐरो’ का हिस्सा बनेगा. अंबाला वायुसेना बेस में राफेल विमान का औपचारिक अनावरण ‘सर्व धर्म पूजा’ के साथ किया जायेगा. इस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले अपने 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रही हैं.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
स्पेशल ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू
कोरोना संकट के बीच रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत देने का काम किया है. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे 12 सितंबर से 80 और स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है. खबरों की मानें तो पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 08 ट्रेनें जबकि पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 12 स्पेशल ट्रेन आएंगी जिसके लिए रिजर्वेशन टिकट 10 सितंबर से यानी आज से मिलने शुरू हो जाएंगे.
1:20 PM. 10 Sept 201:20 PM. 10 Sept
Posted By: Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार (coronavirus) फैलता जा रहा है. 24 घंटे में तकरीबन 1 लाख नये केस आ चुके हैं. जो कि अब तक का रिकॉर्ड है. इधर आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में राफेल (Dassault Rafale ) शामिल होगा. एलएसी (LAC) पर चीन से तनाव जारी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वाग यी की आज मॉस्को में मुलाकात होगी. शिवसेना और कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) के बीच जंग जारी हैं. पीएम मोदी (pm modi) आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना लॉन्च करेंगे. भाजपा (bjp) अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) दो दिन के दौरे पर बिहार जाएंगे. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…