Breaking News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

Breaking News : देश में कोरोना के मामले 50 लाख (coronavirus in india) से ज्यादा हो चुके हैं, जबकि 82 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. आज संसद के मॉनसून सत्र (parliament session) का तीसरा दिन है और किसानों से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इधर नेपाल में भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं जिसका असर कुछ बिहार में भी नजर आया. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की मौत में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पड़ताल जारी है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:26 AM. 17 Sept 20 9:56 PM. 16 Sept

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्‌वीट कर दी.

8:30 PM. 16 Sept 20 3:00 PM. 16 Sept

पीएम मोदी ने आज शाम बुलाई सर्वदलीय बैठक

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी दलों के साथ वार्ता की जायेगी.

7:18 PM. 16 Sept 20 1:48 PM. 16 Sept

‘नई शिक्षा नीति 2020’ पर आयोजित एक वेबिनार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा

‘नई शिक्षा नीति 2020’ पर आयोजित एक वेबिनार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की एक बड़ी संख्या है. हम दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक हैं. युवा हमारी वह ताकत हैं, जिनकी मदद से हम बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं.

7:18 PM. 16 Sept 20 1:48 PM. 16 Sept

तीनों अध्यादेश किसानों के पक्ष में

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीनों अध्यादेश किसानों के पक्ष में हैं. किसानों को अनाज मंडी से बाहर फसल बेचने की सुविधा होगी.

7:18 PM. 16 Sept 20 1:48 PM. 16 Sept

बच्चन परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा

मुंबई पुलिस बच्चन परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराएगी.

7:18 PM. 16 Sept 20 1:48 PM. 16 Sept

आरबीआई गवर्नर ने कहा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार पूरी रफ्तार में नहीं पहुचा है, यह धीरे-धीरे होगा. आरबीआई की ओर से लगातार बड़ी मात्रा में नकदी की उपलब्धता से सरकार के लिए कम दर पर और बिना किसी परेशानी के बड़े पैमाने पर उधारी सुनिश्चित हुई है. अर्थव्यवस्था के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी रिजर्व बैंक उसके लिये पूरी तरह तैयार है. शिक्षा का आर्थिक विकास में योगदान रहता है, ऐसे में नई शिक्षा नीति ऐतिहासिक है और नए युग के सुधारों के लिये जरूरी है.

मुख्य बातें

Breaking News : देश में कोरोना के मामले 50 लाख (coronavirus in india) से ज्यादा हो चुके हैं, जबकि 82 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. आज संसद के मॉनसून सत्र (parliament session) का तीसरा दिन है और किसानों से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इधर नेपाल में भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं जिसका असर कुछ बिहार में भी नजर आया. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की मौत में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पड़ताल जारी है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >