Breaking News : बिहार सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए अधिकतम शुल्क किया तय

Breaking News : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 27.5 लाख के पार चली गयी है. दुनिया में संक्रमितों की संख्या 22,559,106 लाख हो गयी है. इधर अमेरिका ने हॉन्गकॉन्ग से 3 व्यापारिक समझौते खत्म किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजों की आज घोषणा करेंगे. बिहार की राजनिति चुनाव से पहले गरम है. यहां पाला बदलने का दौर जारी है. जानकारी के अनुसार राजद से निकाले गए तीन विधायक आज जदयू में शामिल हो सकते हैं. दिल्ली से मधुबनी जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:09 PM. 20 Aug 20 5:39 PM. 20 Aug

अधिकतम शुल्क तय करने के लिए शहरों को तीन श्रेणी में बांटा गया

शुल्क तय करने के लिए शहरों को तीन श्रेणी में बांटा गया है. जिसमें श्रेणी ए में पटना, श्रेणी बी में भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और पूर्णिया में रखा गया है. श्रेणी सी में अन्य जिलों को शामिल किया गया है.

11:09 PM. 20 Aug 20 5:39 PM. 20 Aug

बिहार सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए अधिकतम शुल्क किया तय

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए अधिकतम शुल्क तय कर दिया है. सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने सभी जिले के जिला अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है.

10:41 PM. 20 Aug 20 5:11 PM. 20 Aug

कोरोना वायरस से संक्रमित भाजपा विधायक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोरोना वायरस से संक्रमित दादरी विधानसभा से भाजपा विधायक तेजपाल नागर को गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ‘कैलाश अस्पताल’ में भर्ती कराया गया. देश में कोरोना वायरस से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:27 PM. 20 Aug 20 1:57 PM. 20 Aug

जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है.

6:26 PM. 20 Aug 20 12:56 PM. 20 Aug

पूरी दुनिया में Gmail ठप, यूजर नहीं भेज पा रहे ईमेल

गूगल के जीमेल का सर्वर डाउन होने की खबर है जिसके कारण भारत समेत कई देशों के यूजर्स ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं. कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत कर रहे हैं. जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव में भी लोगों को दिक्कत आ रही है.

5:35 PM. 20 Aug 20 12:05 PM. 20 Aug

कोर्ट में प्रशांत भूषण ने कहा

सामाजिक कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण ने आज सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में सजा सुनाने को लेकर होने वाली सुनवाई टालने की मांग की. कोर्ट ने भूषण से कहा कि हम आपको विश्वास दिला सकते हैं कि जब तक आपकी पुनर्विचार याचिका पर फैसला नहीं होता, सजा संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसपर प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में सजा पर दलीलें अन्य पीठ को सुननी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि आप हमसे अनुचित काम करने को कह रहे हैं कि सजा पर दलीलें किसी अन्य पीठ को सुननी चाहिए.

मुख्य बातें

Breaking News : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 27.5 लाख के पार चली गयी है. दुनिया में संक्रमितों की संख्या 22,559,106 लाख हो गयी है. इधर अमेरिका ने हॉन्गकॉन्ग से 3 व्यापारिक समझौते खत्म किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजों की आज घोषणा करेंगे. बिहार की राजनिति चुनाव से पहले गरम है. यहां पाला बदलने का दौर जारी है. जानकारी के अनुसार राजद से निकाले गए तीन विधायक आज जदयू में शामिल हो सकते हैं. दिल्ली से मधुबनी जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >