Breaking News : भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा के हवाला ट्रांजेक्शन का खुलासा, रैकेट में चीनी नागरिक भी

Breaking News : भारत में कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) सबसे तेजी से फैल रहा है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गई है. अमेरिका में कोरोना (covid 19 in america) के कुल 50,85,821 केस सामने आये हैं जबकि यहां 1,63,370 लोगों की मौत हुई है. ब्राजील की बात करें तो यहां कोरोना के कुल 30,57,470 केस अभी तक हैं जबकि यहां 1,01,752 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर, वाइट हाउस के बाहर फायरिंग (white house shooting ) की घटना हुई है. सुशांत सिंह मामले (sushant singh rajput) में रिया चक्रवर्ती (riya chakravarthi) से आज भी ED की पूछताछ संभव है. राजस्थान (rajasthan political news) में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) सरकार पर संकट के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं. सचिन पायलट (Sachin Pilot ) दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुलाकात की. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
10:11 PM. 11 Aug 20 10:11 PM. 11 Aug

भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा के हवाला ट्रांजैक्शन का खुलासा, रैकेट में चीनी नागरिक भी

भारत में मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े रैकेट का खुलासा. 1000 करोड़ से ज्यादा के हवाला ट्रांजैक्शन का पता चला. शेल कंपनियों के जरिए हो रही थी मनी लॉन्ड्रिंग। रैकेट में कई चीनी नागरिक, उनके भारतीय सहयोगी, बैंक कर्मचारी आदि शामिल थे.

10:11 PM. 11 Aug 20 10:11 PM. 11 Aug

मुशायरा लूट लेते थे राहत इंदौरी : गुलजार

उर्दू शायरी में बुलंदियों को छूने वाले राहत इंदौरी का चला जाना बहुत बड़ा ही नहीं बल्कि पूरे का पूरा नुकसान है क्योंकि ज़नाब मुशायरे की जान थे और मुशायरा ही लूट लेते थे. लोगों के ख़यालों और जज़्बातों को शब्दों में बांध कर शायरी के जरिये पेश करने वाले, उर्दू शायरी के अजीमोशान फनकार राहत इंदौरी के निधन पर उन्हें याद करते हुए यह पंक्तियां प्रख्यात गीतकार और रचनाकार गुलजार ने कहीं.

10:11 PM. 11 Aug 20 10:11 PM. 11 Aug

कुछ देर में सुपुर्द-ए-खाक होंगे मशहूर शायर राहत इंदौरी

राहत इंदौरी को आज रात 9.30 बजे इंदौर के छोटी खजरानी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. यह जानकारी राहत इंदौरी के ट्विटर हैंडल से दी गई है. ट्वीट के जरिये लोगों से घर से ही दुआ करने की अपील की गयी है. मालूम हो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

3:50 PM. 11 Aug 20 3:50 PM. 11 Aug

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 53,601 नए मामले, 871 मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 53,601 नए मामले सामने आए हैं जबकि 871 मौतें हुईं हैं. देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

10:03 AM. 11 Aug 20 10:03 AM. 11 Aug

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने संजय खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए. आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

10:03 AM. 11 Aug 20 10:03 AM. 11 Aug

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित

मशहूर शायर राहत इंदौरी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

10:03 AM. 11 Aug 20 10:03 AM. 11 Aug

नागालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले

नागालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,000 के पार पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री एस. पांगन्यू फोम ने बताया कि राज्य में अब कोविड-19 के कुल 3,011 मामले हैं.

10:03 AM. 11 Aug 20 10:03 AM. 11 Aug

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और लोगों की मौत

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 20 और मरीजों की मौत हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में 988 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 24,889 हो गयी है.

10:03 AM. 11 Aug 20 10:03 AM. 11 Aug

एमबीबीएस के छात्र ने एम्स हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार की शाम 22 वर्षीय एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी. पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू के रहने वाले साल 2018 बैच के एमबीबीएस छात्र विकास को अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था. उसकी कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था.

10:03 AM. 11 Aug 20 10:03 AM. 11 Aug

ठाकरे ने महा विकास आघाड़ी के मंत्रियों के साथ बैठक की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के मंत्रियों के साथ बैठक की. माना जा रहा है कि इस बैठक में ठाकरे ने उनके साथ कोविड-19 तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की. बैठक दक्षिण मुंबई में ठाकरे के आवास ‘वर्षा’ पर हुई. यह बैठक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में हुई.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

बेरूत में हुए धमाके, प्रदर्शनों के बाद लेबनान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफे की घोषणा की

बेरूत में पिछले सप्ताह बंदरगाह पर हुए धमाके और इसके बाद जनता में भड़के गुस्से एवं प्रदर्शनों के मद्देनजर लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने सोमवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. इससे कुछ देर पहले दियाब के मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा दे दिया था.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

बेरूत धमाके को लेकर मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दिया

लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले सप्ताह हुए धमाके को लेकर मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया है. कई मंत्रियों के इस्तीफे और कुछ मंत्रियों के पद से हटने की इच्छा जाहिर करने के बाद बने दबाब में यह फैसला किया गया.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्थिति नियंत्रण में

वाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वाइट हाउस के बाहर फायरिंग की सूचना मिली है. हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

गहलोत आज जैसलमेर पहुंचेंगे

राजस्थान के सीएम गहलोत आज जैसलमेर पहुंचेंगे. यहां वे विधायकों से मुलाकात करेंगे.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

सचिन पायलट ने कहा

कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मैंने संगठन से जुड़े मुद्दे को उठाया है. राजस्थान में गवर्नेंस और कार्यशैली पर बात हुई.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर

लखनऊ में वेतन में कटौती का विरोध किया जा रहा है जिसकी वजह से आज से एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.

7:33 AM. 11 Aug 20 7:33 AM. 11 Aug

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : भारत में कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) सबसे तेजी से फैल रहा है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गई है. अमेरिका में कोरोना (covid 19 in america) के कुल 50,85,821 केस सामने आये हैं जबकि यहां 1,63,370 लोगों की मौत हुई है. ब्राजील की बात करें तो यहां कोरोना के कुल 30,57,470 केस अभी तक हैं जबकि यहां 1,01,752 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर, वाइट हाउस के बाहर फायरिंग (white house shooting ) की घटना हुई है. सुशांत सिंह मामले (sushant singh rajput) में रिया चक्रवर्ती (riya chakravarthi) से आज भी ED की पूछताछ संभव है. राजस्थान (rajasthan political news) में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) सरकार पर संकट के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं. सचिन पायलट (Sachin Pilot ) दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुलाकात की. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >