Breaking News: राजस्थान पंचायत चुनाव: पंचायत समिति में कांग्रेस, तो जिला परिषद में बीजेपी आगे

Breaking News – तालिबान ने पंजशीर पर भी कब्जे का एलान किया है. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है. भारत में एक दिन में कोरोना के 42,618 नये मामले दर्ज किये गये साथ ही 330 और लोगों की मौत हो गयी है. देश दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:48 AM. 5 Sept 21 10:18 PM. 4 Sept

6 सितंबर से खुलेगा जेएनयू

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुछ विभाग 6 सितंबर को खुलने जा रहा है.

3:48 AM. 5 Sept 21 10:18 PM. 4 Sept

राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणाम

राजस्थान में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. राजस्थान चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 1564 पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने 670 और बीजेपी ने 551 सीटों पर जीत दर्ज की. बसपा को 11 सीटें मिलीं, जबकि रालोप ने 40 सीटें जीतीं. जिला परिषद के चुनावों में भाजपा ने 55 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 52. यहां भी बसपा को 3 सीट पर जीत मिली. मतगणना अभी जारी है.

3:48 AM. 5 Sept 21 10:18 PM. 4 Sept

हेल्थकेयर वर्कर्स और वैक्सीन के लाभुकों से बात करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को हेल्थकेयर वर्कर्स और कोरोना वैक्सीन के लाभुकों के साथ बात करेंगे. 6 सितंबर को पीएम मोदी इन लोगों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे.

3:48 AM. 5 Sept 21 10:18 PM. 4 Sept

केरल में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन से राहत नहीं

केरल में लोगों को नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन से अभी राहत नहीं मिलने वाली. कोविड रिव्यू मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शनिवार को कहा कि रविवार को भी पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जारी रहेगा.

3:48 AM. 5 Sept 21 10:18 PM. 4 Sept

केरल में कोरोना के 29682 नये मामले, 142 लोगों की मौत

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के संक्रमण के 29682 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 142 लोगों की इस वैश्विक महामारी से मौत हो गयी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा है कि प्रदेश में अब तक 21,422 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना के 2,50,065 एक्टिव केस हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 17.54 फीसदी है.

3:48 AM. 5 Sept 21 10:18 PM. 4 Sept

कोरोना को हराने की जंग में मुंबई ने बनाया रिकॉर्ड, बीएमसी का दावा

बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया है कि कोरोना को हराने की जंग में मुंबई जिला ने एक रिकॉर्ड कायम किया है. मुंबई देश का पहला जिला बन गया है, जहां एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News – तालिबान ने पंजशीर पर भी कब्जे का एलान किया है. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है. भारत में एक दिन में कोरोना के 42,618 नये मामले दर्ज किये गये साथ ही 330 और लोगों की मौत हो गयी है. देश दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >