महाराष्ट्र में बाढ़ और भू-स्खलन के प्रभावितों के लिए एक माह का वेतन देंगे प्रदेश के बीजेपी विधायक

Breaking News Updates: यूपी के बाराबंकी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 18 लोगों की मौत. केंद्रीय गृह सचिव आज करेंगे असम और मिजोरम के मुख्य सचिव के साथ बैठक. दिल्ली दौरे के तीसरे दिन सोनिया गांधी से मिलेंगी ममता बनर्जी. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

महाराष्ट्र में बाढ़ और भू-स्खलन के प्रभावितों के लिए एक महीने का वेतन देंगे प्रदेश के बीजेपी विधायक

महाराष्ट्र बाढ़ और भू-स्खलन को लेकर प्रदेश के भाजपा विधायकों ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

ओडिशा सरकार ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मेडिकल कॉलेजोंऔर अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की दी अनुमति

ओडिशा सरकार ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में मेडिकल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान जैसे नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य पैरामेडिकल / एआईआईआईड चिकित्सा विज्ञान पाठ्यक्रमों को फिर से खोलने की अनुमति दी है.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

सेबी ने शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी, उनके पति और व्यवसायी राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर अपने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन के लिए तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

जेपी नड्डा के साथ बैठक को लेकर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे यूपी के बीजेपी सांसद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूपी बीजेपी सांसदों की बैठक के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तर प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक के लिए पहुंचे.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

गुजरात के आठ शहरों में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. राज्य के आठ प्रमुख शहरों में वर्तमान में लागू रात का कर्फ्यू 31 जुलाई (रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक) से एक घंटे घटा दिया गया है. पहले यह रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक था. अब रात 10 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट खुलेंगे.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का आग्रह किया है, ताकि COVID19 की स्थिति में सुधार हो सके.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

नैनीताल हाई कोर्ट ने 18 अगस्त तक चारधाम यात्रा पर लगायी रोक

नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य में पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 के एसओपी का पालन नहीं करने को लेकर उत्तराखंड सरकार को कड़ी फटकार लगायी है. कोर्ट ने महामारी को देखते हुए 18 अगस्त तक चारधाम यात्रा पर भी रोक लगा दी है.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

चुनाव आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

भारत निर्वाचन आयोग ने आज गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

अमरनाथ के पवित्र गुफा के पास बादल फटा, गांदरबल से एसडीआरएफ की टीम रवाना

अमरनाथ के पवित्र गुफा के पास बादल फटने की खबर है. हालांकि, किसी की जान नहीं गयी है. एसडीआरएफ की दो टीमें पहले से ही पवित्र गुफा में तैनात हैं. गांदरबल से एसडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम भेजी गयी है.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

किश्तवाड़ और हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बादल फटा, श्रीनगर और लुधियाना से दो टीमें किश्तवाड़ रवाना

एनडीआरएफ डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भी बादल फटने की अलग-अलग घटनाएं हुईं हैं. श्रीनगर और लुधियाना से दो टीमें किश्तवाड़ भेजी जा रही हैं.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर 10 जनपथ पहुंचीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचीं.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

दिल्ली में बोलीं ममता बनर्जी, पूरे देश में ‘खेला होगा’, ‘मोदी बनाम देश’ होगा 2024 का आम चुनाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने दिल्ली में कहा कि ”पूरे देश में खेला होगा. यह एक सतत प्रक्रिया है. जब आम चुनाव (2024) आयेंगे, तो यह मोदी बनाम देश होगा.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

तीरंदाज दीपिका ने अमेरिका की जेनिफर फर्नांडीज को हराया 

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिला एकल 1/16 एलिमिनेशन में यूएसए की जेनिफर म्यूसिनो-फर्नांडीज को हराया.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

31 को दिल्ली में होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 31 जुलाई को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में होगी. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, पार्टी के सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बढ़ायी विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन की राशि

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि हमारी प्राथमिकता बाढ़ और कोविड-19 प्रबंधन है. 1000 करोड़ रुपये से किसानों के बच्चों के लिए नयी छात्रवृत्ति योजना लायी जायेगी. साथ ही कहा कि विधवा पेंशन 600 रुपये से बढ़ा कर 800 रुपये कर दिया गया है. संध्या सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ा कर 1,200 रुपये कर दिया जायेगा.

10:25 PM. 28 Jul 21 10:25 PM. 28 Jul

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचराक चाईब को 5-0 से हराया

भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी ने महिलाओं के मिडिलवेट (69-75 किग्रा) के राउंड ऑफ 16 में अल्जीरिया की इचराक चाईब को 5-0 से हराया.

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

पोर्नोग्राफी केस में कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

संदीप पात्रा का राहुल गांधी को जवाब

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को जवाब दिया है . उन्होंने कहा है कि, राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन में पेगासस नाम का हथियार डाल दिया गया है. अगर हथियार डाल दिया गया तो इतने दिन तक राहुल गांधी चुप क्यों बैठे रहे? इसपर उन्होंने FIR दर्ज़ की क्या? कोई हथियार नहीं है. जो चीज़ नहीं है उसका हथियार बनाकर इन्हें संसद को रोकना है. (एएनआई)

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, विपक्षी सांसदों ने उड़ाए पर्चे. जासूसी कांड को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो रहा है.

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

पेगासस मामले को लेकर लोकसभा राज्यसभा में हंगामा 

पेगासस मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. वहीं, राज्यसभा में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष की नारेबाजी के कारण राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

हुल गांधी ने कसा मोदी सरकार पर तंज

राहुल गांधी ने कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा- जब मित्रों का कर्ज़ माफ करते हो, तो देश के अन्नदाता का क्यूं नहीं?

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

पिछले 24 घंटों में 43,654 कोरोना के नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में 43,654 कोरोना के नए मामले सामने आये हैं. वहीं, 41,678 लोगों की रिकवरी हुई है. जबकि, बीते 24 घंटों में कोरोना से 640 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ सक्रिय मामलों 3,99,436 हो गई है.

2:37 PM. 28 Jul 21 2:37 PM. 28 Jul

कर्नाटक के सीएम पद की आज शपथ लेंगे बासवराज बोम्मई

कर्नाटक के सीएम पद की आज शपथ लेंगे बासवराज बोम्मई, कैबिनेट की भी करेंगे बैठक

8:17 AM. 28 Jul 21 8:17 AM. 28 Jul

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही

मुंबई के अंधेरी इलाके में बीती रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई. हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(एएनआई)

8:17 AM. 28 Jul 21 8:17 AM. 28 Jul

झारखंड में डीए 17 फीसदी से बढ़कर हुआ 28 प्रतिशत

झारखंड कैबिनेट ने केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता 11 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है. इसके बाद एक जुलाई 2021 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दर 17 से बढ़ कर 28 प्रतिशत करने पर सहमति दी गयी. साथ ही राज्य सरकार के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी एक जुलाई 2021 के प्रभाव से महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ देने का फैसला किया है.

8:17 AM. 28 Jul 21 8:17 AM. 28 Jul

आईपीएस राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया. राकेश अस्थाना एक चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं जिनका नाम चारा घोटाले और गोधरा कांड की जांच से भी जुड़ा रहा है. राकेश अस्थाना मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आगरा इनका पैतृक निवास है.

8:17 AM. 28 Jul 21 8:17 AM. 28 Jul

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Updates: यूपी के बाराबंकी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 18 लोगों की मौत. केंद्रीय गृह सचिव आज करेंगे असम और मिजोरम के मुख्य सचिव के साथ बैठक. दिल्ली दौरे के तीसरे दिन सोनिया गांधी से मिलेंगी ममता बनर्जी. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >