Breaking News: लोकसभा में रक्षा मंत्री ने कहा-फिंगर 8 की ओर लौट रही है चीनी सेना
Breaking News LIVE Today : उत्तराखंड त्रासदी के बाद रेस्क्यू का काम जोरों पर है. आईटीबीपी के जवानों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगा है. उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है बताया जा रहा है कि कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी. वहीं 26 जनवरी को लाल किला केस में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इकबाल सिंह गिरफ्तार कर लिया है.राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ताऔर खराब हुई, एयर क्वालिटी इंडेक्स 320 पहुंचा. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं. मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी तीव्रता 3.1 रही. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News: लोकसभा में रक्षा मंत्री ने कहा-फिंगर 8 की ओर लौट रही है चीनी सेना
Live Updates
10:47 PM. 11 Feb 215:17 PM. 11 Feb
लोकसभा में रक्षा मंत्री ने कहा-फिंगर 8 की ओर लौट रही है चीनी सेना
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि चीनी सेना फिंगर 8 की ओर लौट रही है. आज सुबह उन्होंने राज्यसभा में यह बयान दिया था कि भारत और चीन दोनों ही सीमा पर से अपनी-अपनी सेना को पीछे हटा रहे हैं. चीन के साथ नौ दौर की बातचीत हुई और हमने यहां कुछ नहीं खोया है. उन्होंने बताया कि नॉर्थ बैंक में पेट्रोलिंग स्थगित की जायेगी.
9:05 PM. 11 Feb 213:35 PM. 11 Feb
देश में 70 लाख से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12, 923 मामले सामने आये हैं, वही 108 लोगों की मौत हुई है. वहीं अब तक देश में 70 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुकी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:41 PM. 11 Feb 212:11 PM. 11 Feb
चमोली हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई
उत्तराखंड सरकार ने आज जानकारी दी है कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 35 लोगों के शव बरामद हुए हैं जिनमें से 10 शवों की शिनाख्त हो पाई. लापता लोगों की कुल संख्या 204 है.
7:41 PM. 11 Feb 212:11 PM. 11 Feb
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर उपजे तनाव का असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ता है. इसलिए दोनों देशों के सैनिकों का पीछे हटना बेहद जरूरी है.
7:41 PM. 11 Feb 212:11 PM. 11 Feb
लद्दाख पर जारी तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने दिया बयान
चीन के साथ तनाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- दोनों पक्षों में सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है. राजनाथ सिंह ने कहा कि LAC पर चीन की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई थी. देश की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने बलिदान दिया.
7:41 PM. 11 Feb 212:11 PM. 11 Feb
पेट्रोल की कीमतों में इजाफा
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 0.25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 87.85 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 0.3 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 78.03 रुपये प्रति लीटर हुई.
मुख्य बातें