Breaking News : टीएमसी के पांच विधायक भाजपा में शामिल

Breaking News LIVE Updates : राफेल निर्माता कंपनी के रणनीति प्रमुख ओलिवियर दसॉल्ट की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी है. वहीं आठ राज्यों में कोरोना के बढ़ते हुए मामले (Corona cases in India) चिंता की वजह बन चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के 11141 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 38 संक्रमितों की मौत हुई है. वहीं दिल्ली में जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest) के 100 दिन पूरे हो गये हैं और अब भी किसान दिल्ली के सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. महिला दिवस (Farmers Protest) के मौके पर किसान महिलाएं न केवल किसान आंदोलन की पूरी बागडोर संभालेंगी. आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी की पहली बैठक आज होगी. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

10:44 PM. 8 Mar 21 10:44 PM. 8 Mar

टीएमसी के पांच विधायक भाजपा में शामिल

टीएमसी के पांच विधायक भाजपा में शामिल

10:44 PM. 8 Mar 21 10:44 PM. 8 Mar

पीएम मोदी को ममता बनर्जी ने बताया गुंडा

पीएम मोदी को ममता बनर्जी ने बताया गुंडा

9:00 PM. 8 Mar 21 9:00 PM. 8 Mar

भारत में 18 हजार से ज्यादा मिले कोरोना के नये मरीज 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,599 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,29,398 हुई. 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,853 हो गई है देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,747 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,82,798 है. देश में कुल 2,09,89,010 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:58 PM. 8 Mar 21 7:58 PM. 8 Mar

बटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली कोर्ट ने सुनाया फैसला 

दिल्ली कोर्ट ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में इंडियन मुजाहिद्दीन का आंतकी आरिज़ खान को दोषी करार दिया है. 15 मार्च को सुनायी जायेगी सजा.

7:58 PM. 8 Mar 21 7:58 PM. 8 Mar

NCB ने ड्रग्स के साथ दो विदेशियों  को पकड़ा 

एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि एनसीबी गोवा और मुंबई ने कल दो विदेशी पकड़े हैं, उनके पास से एलएसडी, कोकीन, गांजा और चरस बरामद हुई है. मिरामार इलाके में एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक व्यक्ति हेमंत शाह को पकड़ा है, उसके पास से एलएसडी और चरस बरामद हुआ है.

7:58 PM. 8 Mar 21 7:58 PM. 8 Mar

मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

मराठा आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है. सर्वोच्च न्यायालय मराठा आरक्षण पर सभी राज्या सरकारों से प्रतिक्रिया चाहता है कि क्या आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक की अनुमति दी जा सकती है. अदालत ने मामले में 15 मार्च को प्रतिदिन की सुनवाई करेगा.

5:21 PM. 8 Mar 21 5:21 PM. 8 Mar

महाराष्ट्र विधानसभा में मिले 36 कोरोना संक्रमित 

महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र से पहले 36 कोरना संक्रमिक मिले हैं. 6 और 7 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा से 2,746 सैंपल लिये गये थें. बता दें कि बीते 24 घंटे में राज्य में 11 हजार से भी अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं.

5:21 PM. 8 Mar 21 5:21 PM. 8 Mar

फ्रांस के अरबपति ओलिवियर डसॉल्ट की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है. डसॉल्ट की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है. बता दें कि डसॉल्ट फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे.

12:35 PM. 8 Mar 21 12:35 PM. 8 Mar

महिलाएं संभालेंगी किसान आंदोलन की बागडोर

दिल्‍ली में पिछले कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन में अब अनूठा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है. आठ मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किसान महिलाएं न केवल किसान आंदोलन की पूरी बागडोर संभालेंगी बल्कि नए ढंग से विरोध प्रदर्शन भी करेंगी. वहीं दिल्‍ली के गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध में बैठी महिलाओं की आज हुई बैठक में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन मेहंदी लगाकर विरोध जताने का फैसला किया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : राफेल निर्माता कंपनी के रणनीति प्रमुख ओलिवियर दसॉल्ट की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी है. वहीं आठ राज्यों में कोरोना के बढ़ते हुए मामले (Corona cases in India) चिंता की वजह बन चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के 11141 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 38 संक्रमितों की मौत हुई है. वहीं दिल्ली में जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest) के 100 दिन पूरे हो गये हैं और अब भी किसान दिल्ली के सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. महिला दिवस (Farmers Protest) के मौके पर किसान महिलाएं न केवल किसान आंदोलन की पूरी बागडोर संभालेंगी. आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी की पहली बैठक आज होगी. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >