Breaking News : चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुई ममता बनर्जी, पैर में लगी चोट, हमले का लगाया आरोप
Copied link
Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद ममता ने चुनाव प्रचार किया, लेकिन उस वक्त वो घायल हो गयीं. उनके पैर में चोट लगी. हालांकि उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत घायल किया गया है. ममता बनर्जी ने कहा, वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
12:35 AM. 11 Mar 2112:35 AM. 11 Mar
चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुई ममता बनर्जी, पैर में लगी चोट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गयी हैं. उन्हें पैर में चोट लगी है. इधर ममता बनर्जी ने इसके पीछे साजिश बताया. उन्होंने नंदीग्राम में हमले का आरोप लगाते हुए कहा, इसकी शिकायत वो चुनाव आयोग से करेंगी.
11:39 PM. 10 Mar 2111:39 PM. 10 Mar
उत्तराखंड में आज बीजेपी की बैठक
त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में नए सिरे से चुनाव कराये जाने की मांग की है. वहीं आज राज्य में बीजेपी का अगला सीएम कौन होगा इसके लिए उत्तराखंड में आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
10:53 PM. 10 Mar 2110:53 PM. 10 Mar
बंगाली एक्ट्रेस राजश्री राजबंशी और बॉनी सेनगुप्ता भाजपा में शामिल हुए
बंगाली एक्ट्रेस राजश्री राजबंशी और बॉनी सेनगुप्ता भाजपा में शामिल हुए
10:53 PM. 10 Mar 2110:53 PM. 10 Mar
लोकसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक स्थगित
10:53 PM. 10 Mar 2110:53 PM. 10 Mar
राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित
10:53 PM. 10 Mar 2110:53 PM. 10 Mar
कुंभ मेला के लिए चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
कुंभ मेला के लिए चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
कांग्रेस नेता पीसी चाको ने इस्तीफा दिया
कांग्रेस नेता पीसी चाको ने इस्तीफा दिया. सोनिया गांधी के पास भेजा इस्तीफा
7:53 PM. 10 Mar 217:53 PM. 10 Mar
भाजपा ने बंगाल और असम चुनाव के लिए जारी की सूची
भाजपा असम विधानसभा चुनावों के लिए तीन और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी जारी किया है.
7:53 PM. 10 Mar 217:53 PM. 10 Mar
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफा दिया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि मैंने कांग्रेस छोड़ दी है और पार्टी के अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
7:53 PM. 10 Mar 217:53 PM. 10 Mar
देश में अब तक 2.4 करोड़ को लगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 13.5 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं. अब तक वैक्सीन की कुल 2.4 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं.
7:53 PM. 10 Mar 217:53 PM. 10 Mar
उत्तराखंड के नये सीएम होंगे तीरथ सिंह रावत
उत्तराखंड के नये सीएम होंगे तीरथ सिंह रावत. भाजपा के विधायक दल के बैठक में इनके नाम पर मुहर लग गयी है. तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से भाजपा सांसद है.
7:53 PM. 10 Mar 217:53 PM. 10 Mar
उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू
उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक शुरू हो गयी है. इस बैठक में राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना जा सकता है. बता दें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
7:53 PM. 10 Mar 217:53 PM. 10 Mar
लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक डच नागरिक को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने कहा कि दो व्यक्ति – मनिंदरजीत सिंह (एक डच नागरिक बर्मिंघम, ब्रिटेन में बसे) और खेमप्रीत सिंह – 26 जनवरी लाल किले हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए हैं.
12:43 PM. 10 Mar 2112:43 PM. 10 Mar
बंगाल में भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में भिडंत
भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और हाथापाई की खबरें सामने आ रही हैं. बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के हतिहालका में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिडंत हो गई. इस भिड़त में आठ लोगों के घायल हो गए हैं.
12:43 PM. 10 Mar 2112:43 PM. 10 Mar
हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव
किसान आंदोलन के मुद्दे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव ला रही है. इस पर करीब 2 घंटे तक बहस हो सकती है. बता दें कि किसान आंदोलन के कारण राज्य सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है.
12:43 PM. 10 Mar 2112:43 PM. 10 Mar
ममता बनर्जी आज करेंगी नामांकन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी. वहीं तृणमूल सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (9 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी को नंदीग्राम की धरती से ललकारा. कहा कि मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलना. मैं हिंदू की बेटी हूं.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद ममता ने चुनाव प्रचार किया, लेकिन उस वक्त वो घायल हो गयीं. उनके पैर में चोट लगी. हालांकि उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत घायल किया गया है. ममता बनर्जी ने कहा, वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…