Breaking News: ED ने प्रवीण राउट की 72 करोड़ की संपत्ति जब्त की, पीएमसी बैंक मामला

Breaking News LIVE Updates : कोरोना संकट के बावजूद लोगों ने पूरे उमंग और उत्साह के साथ नए साल 2021 का स्वागत किया. केंद्र के तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों आंदोलन (farmers protest) आज भी जारी है. पीएम मोदी आज 11 बजे 6 राज्यों के 6 जगहों के लिए लाइट हाउस प्रोजेक्ट की करेंगे शुरुआत. चीन में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला केस सामने आया है, वहीं भारत में अभी इस नये स्ट्रेन के 25 मामले मिले हैं. 2 जनवरी को पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राइ रन होगा. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद (CBSE) ने इस साल 10वीं और 12वी की होने वाली बोर्ड परिक्षाओं का ऐलान कर दिया है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ…

Live Updates
11:56 PM. 1 Jan 21 6:26 PM. 1 Jan

ED ने प्रवीण राउट की 72 करोड़ की संपत्ति जब्त की, पीएमसी बैंक मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच किया.

11:17 PM. 1 Jan 21 5:47 PM. 1 Jan

रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले डीआरडीओ प्रमुख, सौंपा आकाश मिसाइल का मॉडल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रमुख डॉ जी सतेश रेड्डी ने डीआरडीओ के 63वें स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें आकाश मिसाइल सिस्टम का एक मॉडल दिया. इसे हाल ही में निर्यात के लिए मंजूरी दे दी गई है.

10:48 PM. 1 Jan 21 5:18 PM. 1 Jan

सिसोदिया ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत को बहस के लिए आमंत्रित किया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत को कई मुद्दों पर बहस के लिए आईआरडीटी समागार में आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि रावत को 6 जनवरी को विभिन्न मुद्दों पर बहस के लिए आमंत्रित किया है. इस दौरान सिसोदिया रावत को दिल्ली का विकास भी दिखायेंगे.

9:16 PM. 1 Jan 21 3:46 PM. 1 Jan

4 और लोग कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमित, कुल 29 लोग पॉजिटिव

चार और लोग कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के नये स्ट्रेन से पॉजिटिव पाये गये लोगों की संख्या इसी के साथ बढ़कर 29 हो गयी है.

8:04 PM. 1 Jan 21 2:34 PM. 1 Jan

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड‍्डा ने दी कोरोना को मात

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो गये हैं. साथ ही उनके परिवार के लोग भी ठीक हो गये हैं. उन्होंने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है. साथ ही अपने इलाज के लिए एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया और उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया है.

7:48 PM. 1 Jan 21 2:18 PM. 1 Jan

अस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोटील हुए तेज गेंदबाज इस दौरे से बाहर हो गये हैं. वहीं टी नटराजन ने उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के टेस्ट टीम में जगह दी गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : कोरोना संकट के बावजूद लोगों ने पूरे उमंग और उत्साह के साथ नए साल 2021 का स्वागत किया. केंद्र के तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों आंदोलन (farmers protest) आज भी जारी है. पीएम मोदी आज 11 बजे 6 राज्यों के 6 जगहों के लिए लाइट हाउस प्रोजेक्ट की करेंगे शुरुआत. चीन में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला केस सामने आया है, वहीं भारत में अभी इस नये स्ट्रेन के 25 मामले मिले हैं. 2 जनवरी को पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राइ रन होगा. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद (CBSE) ने इस साल 10वीं और 12वी की होने वाली बोर्ड परिक्षाओं का ऐलान कर दिया है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >