Breaking News: कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीजों की संख्या देश में 71 हुई

Breaking News Live update: देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण का कहर देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. देश के कई राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में बड़ी संख्‍या में पक्षियों की मौत के बाद सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं मोदी सरकार द्वारा बनाये गये तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है. राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का आज 42वां दिन है. वहीं कोरोना के कारण अमेरिका में होने वाले ग्रैमी अवार्ड समारोह को स्थगित कर दिया गया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:01 PM. 6 Jan 21 5:31 PM. 6 Jan

कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीजों की संख्या देश में 71 हुई

कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीजों की संख्या देश में 71 हुई

जूलियन असांजे को लंदन कोर्ट से नहीं मिली जमानत. कुछ ही दिन पहले कोर्ट ने उनके अमेरिका प्रत्यर्पण से इनकार किया था.

11:01 PM. 6 Jan 21 5:31 PM. 6 Jan

श्मशान घाट हादसे की जांच SIT करेगी, योगी सरकार का फैसला

श्मशान घाट हादसे की जांच SIT करेगी, योगी सरकार का फैसला

8:27 PM. 6 Jan 21 2:57 PM. 6 Jan

ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में एक यूनिट से जहरीली गैस के रिसाव के कारण चार लोगों की मौत हो गयी है वहीं छह लोग गंभीर रूप से बिमार है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 जनवरी को पीएमसी बैंक धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने किया खिलाड़ियों के नाम का ऐलान.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

टेरर फंडिंग को लेकर UP ATS की बड़ी कार्रवाई करते हुए खलीलाबाद, बस्ती, अलीगढ़ के कई ठिकानों पर छापेमारी की है.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ने कहा है कि सौरव गांगुली क्लीनिकली फिट है. वो एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं इसलिए वो कल अपने घर जाएंगे.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,088 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,74,932 हुई।. 264 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,114 हुई.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (मुंबई) ने ड्रग्स मामले में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा.

8:00 PM. 6 Jan 21 2:30 PM. 6 Jan

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि चेन्नई में तीन लोग कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं.

1:12 PM. 6 Jan 21 7:42 AM. 6 Jan

राजस्थान के बारां जिले में कौवे और कबूतर सहित 50 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई है. डीएम मोहम्मद अबूबक्र ने कहा कि पक्षियों के नमूने परीक्षण के लिए भोपाल की एक लैब में भेजे गए हैं.

1:00 PM. 6 Jan 21 7:30 AM. 6 Jan

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों में दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, रेवाड़ी, भिवाड़ी, मानेसर, गुरुग्राम, पलवल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर आसपास के क्षेत्रों में आंधी, मध्यम बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

Breaking News Live update: देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण का कहर देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. देश के कई राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में बड़ी संख्‍या में पक्षियों की मौत के बाद सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं मोदी सरकार द्वारा बनाये गये तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है. राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का आज 42वां दिन है. वहीं कोरोना के कारण अमेरिका में होने वाले ग्रैमी अवार्ड समारोह को स्थगित कर दिया गया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >