Breaking News: ‍जेईई मेन परीक्षा की नयी तारीख का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

Breaking News Updates: नयी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आग लग गयी. श्री अमरनाथजी यात्रा 2022 के लिए पंजीकरण की शुरुआत 11 अप्रैल से शुरू होगी. श्राईन बोर्ड ने आज यह जानकारी दी है. देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
11:48 PM. 6 Apr 22 11:48 PM. 6 Apr

जेईई मेन परीक्षा की नयी तारीख का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई-मेन’ का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी. पहला सत्र 21, 24, 25 और 29 अप्रैल तथा एक और चार मई, 2022 को आयोजित होने वाला था. अब यह 20 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा. इसी तरह, दूसरा सत्र जो 24 से 29 मई तक होना था, अब 21 से 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

सभी CU को केवल ‘CUET’ के स्कोर का इस्तेमाल करने का निर्देश

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से कहा कि मंच कला और शारीरिक शिक्षा जैसे कुछ गतिविधि आधारित पाठ्यक्रमों को छोड़कर, विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल ‘सीयूईटी’ के स्कोर का इस्तेमाल किया जाये.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

नयी दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में लगी आग

नयी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आग लग गयी. शाम करीब 7 बजे लगी आग पर दमकल विभाग के कर्मियों ने जल्दी ही काबू कर लिया. बताया गया है कि एक एसी में इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से आग लगी थी. अब इसे पूरी तरह से बुझा दिया गया है.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

राष्ट्रपति अल्वी ने चुनाव आयोग को चुनाव की तारीख तय करने को कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और नेशनल असेंबली को भंग किये जाने की वैधता को लेकर पिछले चार दिनों से भले ही सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही हो, लेकिन इस बीच राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को आम चुनाव आयोजित करने के लिए तारीख तय करने का निर्देश चुनाव आयोग को दिया.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से

श्री अमरनाथजी यात्रा 2022 के लिए पंजीकरण की शुरुआत 11 अप्रैल से शुरू होगी. श्राईन बोर्ड ने आज यह जानकारी दी है.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

रूस को UNHRC से निष्कासित करने पर वोटिंग कल

यूक्रेन में कथित नरसंहार के बाद रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर करने की कोशिशें तेज हो गयीं हैं. इसके तहत गुरुवार यानी 7 अप्रैल 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग होंगी.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

संजय राउत की संपत्ति जब्त करने के मुद्दे पर पवार ने की पीएम से बात

संजय राउत की संपत्ति जब्त करने का मुद्दा एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान उठाया. पवार ने कहा कि संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई नाइंसाफी है. गैरकानूनी तरीके से उनकी संपत्ति जब्त की गयी है.

10:23 PM. 6 Apr 22 10:23 PM. 6 Apr

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डेन के पास ब्लास्ट

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डेन के पास बुधवार को विस्फोट हो गया. सिलेंडर ब्लास्ट में एक टेंपो ड्राइवर की मौत हो गयी. टेंपो ड्राइवर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

2:58 PM. 6 Apr 22 2:58 PM. 6 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी के वकील को फटकार लगाई है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को किस आधार पर खारिज किया है.

2:58 PM. 6 Apr 22 2:58 PM. 6 Apr

PM मोदी से मिले NCP चीफ शरद पवार

संसद में PM मोदी से मिले NCP चीफ शरद पवार. दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनच तक मुलाकात हुई. (आजतक)

2:58 PM. 6 Apr 22 2:58 PM. 6 Apr

घंटों करना पड़ रहा इंतजार 

श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच बीमार लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है. लोगों को दवाइयों के लिए घंटों खड़े रहना पड़ रहा है. राजधानी कोलंबो का भी यहा हाल है.

2:58 PM. 6 Apr 22 2:58 PM. 6 Apr

सुप्रीम कोर्ट के बाहर हंगामा

पाकिस्तान में संसद भंग पर सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट के बाहर हंगामा.

2:58 PM. 6 Apr 22 2:58 PM. 6 Apr

महसूस किए गए भूकंप के झटके

लद्दाख के करगिल में महसूस किए गए भूकंप के झटके. रिक्टर स्केल पर 4.6 रही भूकंप की तीव्रता.(आजतक)

2:58 PM. 6 Apr 22 2:58 PM. 6 Apr

42वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी

बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने देश-दुनिया में फैले BJP कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी और दुनिया भर के इसके कार्यकर्ताओं का एक ही सपना है- एक भारत – श्रेष्ठ भारत. पार्टी का हर कार्यकर्ता इसी सोच के साथ काम करता है.

9:39 AM. 6 Apr 22 9:39 AM. 6 Apr

देश में कोरोना वायरस के 1,086 मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,086 मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना से एक दिन में 71 लोगों की मौत हुई है. जबकि, 1,198 लोग इस बीमारी के ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 11,871 सक्रिय मामले है. कोरोना से अबतक 5,21,487 लोगों की जान जा चुकी है. पॉजिटिविटी रेट 0.23 फीसदी है. वहीं, अबतक 185.04 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

9:39 AM. 6 Apr 22 9:39 AM. 6 Apr

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीत मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीत मुठभेड़ जारी है. IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि, अभी तक मुठभेड़ में अंसार गजवत-उल-हिंद का आतंकवादी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ ​​तल्हा ढेर हु चुका है. दोनों आतंकवादी श्रीनगर में हाल ही में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे, ये सरपंच (समीर अहमद) की हत्या में भी शामिल थे.

9:39 AM. 6 Apr 22 9:39 AM. 6 Apr

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी का आज 42वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फरहाया.

9:39 AM. 6 Apr 22 9:39 AM. 6 Apr

महंगाई का जोरदार झटका

देश में एक बार फिर महंगाई का जोरदार झटका लगा है. देश में पेट्रोल डीजल के साथ साथ दिल्ली-एनसीआर में जीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में 80-80 पैसों का इजाफा किया गया है. वहीं, दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 66.61 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: नयी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आग लग गयी. श्री अमरनाथजी यात्रा 2022 के लिए पंजीकरण की शुरुआत 11 अप्रैल से शुरू होगी. श्राईन बोर्ड ने आज यह जानकारी दी है. देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >