Breaking News LIVE: मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, दो लोगों की मौत

Breaking News Updates : देश में एक बार फिर महंगाई की मार, पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा. चीन में कोरोना से हाहाकार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 से ज्यादा नए मामले सामने आए. रूस पर और कड़ी पाबंदियां लगाएगा अमेरिका. देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:41 AM. 6 Apr 22 10:11 PM. 5 Apr

मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, दो लोगों की मौत

मेघालय में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से कई मकान बह गए तथा कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की बारिश के कारण भूस्खलन हुआ ,जिससे सड़क संपर्क कट गया और सामान्य जनजीवन बाधित हो गया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

3:41 AM. 6 Apr 22 10:11 PM. 5 Apr

श्रीलंका में आर्थिक संकट, होटल एसोसिएशन के सदस्यों व स्टाफ का कोलंबो में प्रदर्शन

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच आज होटल एसोसिएशन के सदस्यों व स्टाफ ने कोलंबो में पर्यटन बोर्ड के बाहर प्रदर्शन किया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शेफ गिल्ड ऑफ श्रीलंका के चेयरमैन ने बताया कि हम पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हमें देश के पर्यटन उद्योग को बचाने की जरूरत है.

3:41 AM. 6 Apr 22 10:11 PM. 5 Apr

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले जगन मोहन रेड्डी

दिल्ली पहुंचे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन ने रेड्डी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की.

3:41 AM. 6 Apr 22 10:11 PM. 5 Apr

सुकांता मजूमदार बोले- ममता बनर्जी अपने राज्य का हिसाब ठीक से रखें

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी अपने राज्य का हिसाब ठीक से रखें. श्रीलंका का तो बंटाधार हो गया. श्रीलंका का कुल लोन 6 लाख करोड़ था और पश्चिम बंगाल का 5 लाख 62 हज़ार करोड़ है, हम सिर्फ करीब 38 हज़ार करोड़ से पीछे हैं.

3:41 AM. 6 Apr 22 10:11 PM. 5 Apr

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के मामले की सुनवाई टली

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के असंवैधानिक फैसले के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी है1 सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था1 उनके इस कदम को विपक्ष ने संविधान का घोर उल्लंघन बताया था.

3:41 AM. 6 Apr 22 10:11 PM. 5 Apr

SDMC मेयर के आदेश के बाद दक्षिण दिल्ली में बंद हुईं मीट की दुकानें

SDMC मेयर के आदेश के बाद दक्षिण दिल्ली में मीट की दुकानें बंद हुईं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दुकान मालिक ने बताया कि यहां करीब 1000 लोग इस कारोबार से जुड़े हैं. दुकानें बंद करने का अचानक निर्देश आया. हमारा दुकानों में लाखों रुपये का सामान रखा है जो तब तक सड़ जाएगा. सरकार को पहले बताना चाहिए था.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : देश में एक बार फिर महंगाई की मार, पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा. चीन में कोरोना से हाहाकार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 से ज्यादा नए मामले सामने आए. रूस पर और कड़ी पाबंदियां लगाएगा अमेरिका. देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >