Breaking News: रूस के उप रक्षा मंत्री ने कहा, हम यूक्रेन की राजधानी के आसपास अभियान में कटौती करेंगे
Copied link
Breaking News Updates: महंगाई की मार, फिर बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 117.44 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल. अमेरिका ने कोरोना प्रतिबंधों में दी ढील, भारत को लो रिस्क कंट्री में किया शामिल. रूस यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी भीषण लड़ाई, जारी है रूस का हमला. जानें हर अपडेट खबर यहां
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
रूस के उप रक्षा मंत्री ने कहा, हम यूक्रेन की राजधानी के आसपास अभियान में कटौती करेंगे
रूस के उप रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फोमिन ने मंगलवार को कहा कि युद्ध समाप्त किए जाने के मकसद से जारी वार्ता में विश्वास बढ़ाने के लिए मॉस्को ने कीव और चेर्नीहीव के पास अभियान में मौलिक रूप से कटौती करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि रूसी बल कीव और चेर्नीहीव की दिशा में सैन्य गतिविधियों में कटौती करेंगे.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
पुणे में दो जगहों पर NCB की छापेमारी, नशीला पदार्थ बरामद
पुणे में दो जगहों पर एनसीबी की छापेमारी जारी है. इस दौरान एनसीबी की टीम ने नशीला पदार्थ बरामद किए गए हैं. वहीं, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
इजरायल के PM नफ्टाली बेनेट का भारत दौरा टला
इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट का भारत दौरा टल गया है. पीएम नफ्ताली बेनेट कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है. अप्रैल के पहले हफ्ते में उनका भारत आने का कार्यक्रम था.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
पंजाबी यूनिवर्सिटी की विद्या जल्द होगी कर्ज मुक्त: सीएम भगवंत मान
पटियाला में एक कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं आपको एक गारंटी देता हूं कि बहुत जल्दी पंजाबी यूनिवर्सिटी की विद्या कर्ज मुक्त हो जाएगी.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
पुतिन और जेलेंस्की में बातचीत के आसार, इस्तांबुल में वार्ता के बाद नरम पड़े तेवर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की में बातचीत होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल में वार्ता के बाद तेवर नरम पड़े है. बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है. एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
असम-मेघालय ने 12 विवादों को सुलझा लिया है: हेमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली कहा कि असम-मेघालय ने 12 विवादों को सुलझा लिया है, बाकी और मसले हैं उन्हें सुलझाया जाएगा. उन्होंने कहा कि असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराने सीमा विवाद के समाधान की शुरुआत आज हो गई है.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
दिल्ली में 20 लाख जॉब अगले 5 साल में दिए जाएंगे, विधानसभा में बोले डिप्टी CM मनीष सिसोदिया
दिल्ली विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो भी मैंने बजट में कहा है वो जनता के लिए है। 20 लाख जॉब अगले 5 साल में दिए जाएंगे. वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बजट आजाद भारत के इतिहास में एक रोजगार बजट पेश है. चुनाव के समय में रोजगार की बात होती है और बाद में कोई बात नहीं होती है. हम 20 लाख नौकरियां देंगे. बजट में इसका पूरा खाका तैयार किया गया है.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
असम और मेघालय में सीमा विवाद पर हुआ समझौता
दिल्ली में आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दों के समाधान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन एक विवाद मुक्त पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है. देश में जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से पूर्वोत्तर की शांति प्रक्रिया, विकास, समृद्धि और यहां की सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन के लिए अनेक वृहद प्रयास किए.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
J-K में 370 हटने के बाद से 34 लोगों ने कश्मीर में खरीदी संपत्ति, सरकार ने लोकसभा में बताया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के बाहर से कम से कम 34 लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में संपत्ति खरीदी है. जम्मू और कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा दिया गया था.
4:14 AM. 30 Mar 224:14 AM. 30 Mar
अधीर रंजन चौधरी बोले- बीरभूम हिंसा में फंस गई ममता बनर्जी, इस कारण डरी हुई हैं
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बीरभूम हिंसा में फंस गई ममता बनर्जी, इसलिए वह डरी हुई हैं.
7:37 PM. 29 Mar 227:37 PM. 29 Mar
रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत जारी
तुर्की के इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत जारी है. 34 दिनों से लगातार जारी लड़ाई के बाद पूरी दुनिया को आस है कि इस बातचीत से शायद बात बन जाएं. क्योंकि, इससे पहले की कई दौर की बातचीत बेनतीजा रह चुकी है.
7:37 PM. 29 Mar 227:37 PM. 29 Mar
इजराइली पीएम नेफ्टाली बेनेट का भारत दौरा टला
इजराइली पीएम नेफ्टाली बेनेट का भारत दौरा टल गया है. बताया जा रहा है कि, बेनेट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. भारत में इजराइल दूतावास के प्रवक्ता मोहम्मद हीब ने इसकी जानकारी दी. बता दें, बेनेट 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करने वाले थे.
7:37 PM. 29 Mar 227:37 PM. 29 Mar
नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट
छत्तीसगढ़ के कुरुस्नार में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, जवान घायल.
7:37 PM. 29 Mar 227:37 PM. 29 Mar
बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म
बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि, लोगों को योजनाओं से अवगत कराएं.
7:37 PM. 29 Mar 227:37 PM. 29 Mar
कोरोना वायरस के 1,259 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,259 नए मामले सामने आए है. वहीं कोरोना से 35 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 1,705 लोग बीमारी से ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4,30,21,982 पहुंच गई है. जिसमें सक्रिय मामले 15,378 है. वहीं कोरोना से कुल 4,24,85,534 लोग रिकवरी कर चुके हैं.
7:37 PM. 29 Mar 227:37 PM. 29 Mar
बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू
बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए है. इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए हैं. यह बैठक अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रही है.
2:05 PM. 29 Mar 222:05 PM. 29 Mar
जम्मू-कश्मीर के अलची भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर में अलची (लेह) के उत्तर में आज यानी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई.
2:05 PM. 29 Mar 222:05 PM. 29 Mar
रूस यूक्रेन युद्ध जारी
रूस और यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी भीषण जंग जारी है. यूक्रेन के शहरों में शहरों में रूसी बमों की बरसात हो रही है. मिसाइल से भी हमले किए जा रहे हैं. कीव, खारकीव, लवीव, मारियुपोल, ओडेसे समेत कई और दूसरे शहरों में तबाही मची है. वहीं, आज रूस और यूक्रेन के नेताओं की तुर्की में बैठक होने वाली है. इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस को सुरक्षा की गारंटी देने, तटस्थ रहने और खुद को न्यूक्लियर फ्री स्टेट घोषित करने के लिए तैयार हैं. वहीं, उन्होंने ये भी का कि, अगर रूस असैन्यीकरण की बातें करेगा, तो हम बातचीत की मेज पर भी नहीं बैठेंगे.
2:05 PM. 29 Mar 222:05 PM. 29 Mar
तेल में लगी आग
देश में एक बार फिर महंगाई की मार पड़ रही है. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा कर दिया है. बीते 8 दिनों ये यह 7वीं दफा ईंधन के रेट में इजाफा किया गया है. आज डीजल में 70 पैसे और पेट्रोल के रेट में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे पेट्रोल सबसे ज्यादा 117.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली में 100.21 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत 91.47 रुपये हुई.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: महंगाई की मार, फिर बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 117.44 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल. अमेरिका ने कोरोना प्रतिबंधों में दी ढील, भारत को लो रिस्क कंट्री में किया शामिल. रूस यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी भीषण लड़ाई, जारी है रूस का हमला. जानें हर अपडेट खबर यहां