Breaking News: असम में कांग्रेस के दो विधायक भारत में शामिल

Breaking News LIVE Updates : ब्रिटेन में पाये गये कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन की भारत में भी एंट्री हो गयी है. ब्रिटेन से लौटे 6 लोग कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं. उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है. किसानों के आंदोलन (farmers protest) को एक महीने से ज्यादा हो गया है. केंद्र के तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ किसान अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे है. आज किसान संगठन सरकार के साथ फिर से बातचीत कर सकते हैं. भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का 8 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही सीरीज एक-एक से बराबरी पर पहुंच गयी है. आइये देखते हैं देश और दुनिया की हर खबर. जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:05 PM. 29 Dec 20 3:05 PM. 29 Dec

असम में कांग्रेस के दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

असम में कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. दोनों विधायकों को हाल ही में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. ये दो विधायक राजदीप गोवाला और अजंता नेग हैं. नेग ने कहा कि कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है और पार्टी दिशाहीन है. उनके राष्ट्रीय नेतृत्व को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं है. वहीं गोवाला ने कहा कि कांग्रेस से पास कोई विजन नहीं है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:13 PM. 29 Dec 20 2:13 PM. 29 Dec

अभी राजनीति में कदम नहीं रखेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, खुद की घोषणा

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने घोषणा की है कि अभी वे राजनीति में कदम नहीं रखेंगे. उन्होंने अपने स्वास्थ के देखते हुए यह फैसला किया है. बता दें कि नये साल में रजनीकांत अपनी पार्टी की घोषणा करने वाले थे. पिछले कई दिनों से बीमार रजनीकांत का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

2:13 PM. 29 Dec 20 2:13 PM. 29 Dec

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश को मंजूरी दी

मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (धार्मिक स्वतंत्रता)अध्यादेश को मंजूरी दे दी है.

2:13 PM. 29 Dec 20 2:13 PM. 29 Dec

सेंसेक्स और निफ्टी की उड़ान जारी, शुरुआती सत्र में बना नया रिकार्ड

सकारात्मक घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते निवेशकों की भावनाएं तेज होने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 228.73 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 47,582.48 की नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 66.50 अंक या 0.48 प्रतिशत उछलकर 13,939.70 के नये उच्च स्तर पर पहुंच गया.

2:13 PM. 29 Dec 20 2:13 PM. 29 Dec

देश में कोरोनावायरस के 20 हजार से कम नये मामले आए

भारत में इस महीने तीसरी बार कोरोनावायरस के एक दिन में 20 हजार से कम नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,24,303 हो गये, जिनमें से 98 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किये गये अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 16,432 नये मामले सामने आए, जो पिछले छह महीने में इस अवधि में सामने आये सबसे कम मामले हैं. वहीं 252 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,153 हो गई. आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 98,07,569 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.92 हो गई है. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है.

2:13 PM. 29 Dec 20 2:13 PM. 29 Dec

तीन दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंचे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तीन दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंच गये हैं. राज्यपाल वजुभाई वाला और राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलूरू में उनका स्वागत किया.

10:53 AM. 29 Dec 20 10:53 AM. 29 Dec

कोरोना का नया रूप पहुंचा भारत, 6 संक्रमित

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप से 6 लोग संक्रमित पाए गए है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि सभी ब्रिटेन से ही लौटे थे. फिलहाल इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. बेंगलुरु के NIMHANS में इनमें से तीन लोगों का सैंपल टेस्ट करवाया गया था. बाकी दो लोगों का सैंपल टेस्ट सेंटर फॉर सैल्यूलर ऐंड मोलोकूलर बायोलॉजी, हैदराबाद करवाया गया. वहीं एक और व्यक्ति का टेस्ट पुणे के नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में करवाया गया. जहां ये सभी संक्रमित पाए गए.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : ब्रिटेन में पाये गये कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन की भारत में भी एंट्री हो गयी है. ब्रिटेन से लौटे 6 लोग कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं. उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है. किसानों के आंदोलन (farmers protest) को एक महीने से ज्यादा हो गया है. केंद्र के तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ किसान अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे है. आज किसान संगठन सरकार के साथ फिर से बातचीत कर सकते हैं. भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का 8 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही सीरीज एक-एक से बराबरी पर पहुंच गयी है. आइये देखते हैं देश और दुनिया की हर खबर. जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >